Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना सुबह 8:30 बजे की है. कुछ अज्ञात लोग मरीज बनकर उनके घर पहुंचे और कुदाल से उन पर वार कर दिया. हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ज्योति के भाई ने बताया कि…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी भूमिगत नक्सलियों से यथाशीघ्र आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. शाह ने कहा कि कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के बीजापुर जिले में संचालित विभिन्न अभियानों में आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्री के साथ 22 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि सुकमा के बड़ेसेट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो गई…
New Delhi. सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर जीएसटी लगाने पर विचार नहीं कर रही है. सरकार के 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने पर विचार करने की खबरों पर सफाई देते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत, भ्रामक और निराधार हैं. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”फिलहाल सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. जीएसटी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) जैसे कुछ खास शुल्कों पर लगाया जाता है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जनवरी…
New Delhi. लोको पायलट और उनके संगठनों ने ‘पुश-बटन स्थिर गति नियंत्रण प्रणाली’ (बीपीसीएस) के उपयोग पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की है, जो इंजन चालक को देश के कुछ रेलवे जोन में रात के दौरान ट्रेन की वांछित गति तय करने की अनुमति देता है. लोको पायलट ने कहा कि बीपीसीएस एक कम्प्यूटरीकृत प्रणाली है जो सभी हाई-स्पीड ट्रेन इंजनों में उपलब्ध है, जो उन्हें किसी विशेष बिंदु पर ट्रेन की गति तय करने में मदद करती है. एक लोको पायलट ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘ट्रेन मार्ग के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं,…
Ranchi. भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) 19 और 20 अप्रैल को नामकुम आर्मी ग्राउंड में रांची के आसमान में एयरशो आयोजित करेगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल ने बताया कि दोनों दिन सुबह 9:45 बजे शो शुरू होगा और इसे दो चरणों में विभाजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इनमें सभी नौ विमान एक साथ उड़ान भरेंगे तथा छोटे-छोटे समूह में युद्धाभ्यास करेंगे और कुछ विमान 100 फीट की ऊंचाई पर भी उड़ान होंगे. पटेल ने बताया कि यह एयरशो सिर्फ एरोबैटिक्स के बारे में नहीं है, यह भारतीय वायुसेना…
New Delhi. केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को शीर्ष स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अरविंद श्रीवास्तव और समीर कुमार सिन्हा को क्रमशः राजस्व और नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है. वर्ष 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव के रूप में श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. सिन्हा को वुमलुनमंग वुअलनम…
Gumla.गुमला सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में नाबालिग ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर चार युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में नाबालिग ने लुटो गांव निवासी सूरज उरांव, अभिषेक उरांव, उमेश उरांव व सोमनाथ उरांव को अभियुक्त बनाया है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 14 अप्रैल को मेरे गांव में एक युवती की शादी समारोह था. नाबालिग और उसकी दो सहेलियां नाचने के लिए शादी समारोह स्थल पर गयी थीं. नाचने के बाद रात करीब…
Katihar. बिहार के कटिहार जिले में शराब की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है. जिले के मद्यनिषेध, आबकारी एवं निबंधन विभाग के निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि इन महिलाओं ने अपने बुर्के में शराब छिपाकर रखी थी, जबकि ये मुस्लिम नहीं हैं. सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को दो महिलाओं को मनिया रेलवे स्टेशन के पास रोका गया. अधिकारी ने बताया कि जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से बड़ी मात्रा…
Koderma. गुरुवार रात कोडरमा थाना क्षेत्र के ताराटाड़ मोहल्ले में 21 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर कर मौत हो गयी. घटना के पीछे पति के अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, चांदनी अपने पति पंकज कुमार के साथ एक शादी समारोह से लौट कर रात करीब 11 बजे घर पहुंची थी. इसके बाद दोनों के बीच छत पर किसी बात को लेकर बहस हुई. इसी दौरान चांदनी छत से नीचे गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित जराइकेला थाना क्षेत्र के सारंडा में समठा और रेड़ा जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी (IED) ब्लास्ट हुआ. इस विस्फोट से सीआरपीएफ के जवान बाल-बाल बच गये. जंगल क्षेत्र के पास बरकेला कैंप से दो किलोमीटर की दूरी पर आइइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान बाल-बाल बचे. यह ब्लास्ट तब हुआ, जब सीआरपीएफ के जवान मधुमक्खी के हमले में घायल अपने एक साथी को बिसरा के सरकारी अस्पताल लेकर आ रहे थे. सीआरपीएफ 174 बटालियन कैंप का जवान दिगंबर डे अपने साथियों के साथ सारंडा जंगल में ड्यूटी…
