Author: News Desk

Saraikela. कपाली ओपी क्षेत्र में हुई हत्या मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में मो. सलाउद्दीन, मो. अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू और मो. कलीम शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, ईंट और मृतक का टूटा हुआ एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त सलाउद्दीन और सोनू से अन्य दो एंड्रॉयड फोन और कलीम से एक फोन जब्त किया गया है. चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है. मोहम्मद हुसैन नामक व्यक्ति की…

Read More

New Delhi. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कहा कि कंपनियां सात दिनों के भीतर जीएसटी पंजीकरण प्राप्त कर सकती हैं. दूसरी ओर जोखिम भरे कारोबार के लिए आवेदनों को भौतिक सत्यापन के बाद 30 दिनों के भीतर प्रसंस्कृत किया जाएगा. यह पाया गया कि क्षेत्र में काम कर रहे कुछ अधिकारी विभिन्न सवाल उठाकर अनुचित दस्तावेज मांग रहे हैं. इसको देखते हुए CBIC ने दस्तावेजों की एक सांकेतिक सूची भी दी है, जो अधिकारी कंपनियों से ऑनलाइन मांग सकते हैं.जीएसटी पंजीकरण करने के लिए सीबीआईसी के संशोधित निर्देश में कहा गया है कि पंजीकरण आवेदन को…

Read More

Ranchi. केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को 17 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया. यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है. इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ प्रदीप वर्मा, सांसद (राज्यसभा);  राजेश कच्छप, विधायक, खिजरी, रांची और ईएसआईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. इधर,केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य…

Read More

New Delhi. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को न्यायपालिका द्वारा राष्ट्रपति के निर्णय लेने के लिए समयसीमा निर्धारित करने और ‘सुपर संसद’ के रूप में कार्य करने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय लोकतांत्रिक ताकतों पर ‘परमाणु मिसाइल’ नहीं दाग सकता. धनखड़ ने न्यायपालिका के प्रति यह कड़ी टिप्पणी राज्यसभा के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए की. कुछ दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचारार्थ रखे गए विधेयकों पर राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए समयसीमा तय की थी. उन्होंने ने कहा,‘इसलिए, हमारे पास ऐसे न्यायाधीश हैं जो कानून बनाएंगे, जो कार्यपालिका के कार्य…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को इस विवादास्पद मुद्दे पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की कि क्या मुस्लिम समुदाय को पैतृक संपत्तियों और स्व-अर्जित संपत्तियों के मामले में शरीयत के बजाय धर्मनिरपेक्ष भारतीय उत्तराधिकार कानून के दायरे में लाया जा सकता है और साथ ही इससे उनकी आस्था पर भी असर न पड़े. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने केरल के त्रिशूर जिले के निवासी नौशाद के.के. की ओर से दायर याचिका पर संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह धर्म के रूप में इस्लाम का त्याग किए बिना शरीयत के बजाय उत्तराधिकार…

Read More

Ranchi. प्रख्यात लेखिका और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता रोज केरकेट्टा का बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया . उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी.महामारी के दौरान कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 85 वर्षीय केरकेट्टा कई बीमारियों से पीड़ित थीं. उनके परिवार में बेटा सोनल प्रभंजन और बेटी वंदना टेटे हैं. वंदना ने कहा, ‘मेरी मां का सुबह करीब 10.30 बजे निधन हो गया. वह 2023 से बिस्तर पर थीं और पिछले 10 दिनों से उन्होंने खाना भी लगभग बंद कर दिया था.’’ केरकेट्टा की कहानियों का संग्रह ‘पघा जोरी-जोरी रे घाटो’ उनकी लोकप्रिय साहित्यिक रचनाओं में से…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन मामले में हाल ही में दाखिल आरोपपत्र में 661 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का अनुरोध किया है, जिसे उसने जांच के दौरान कुर्क किया था. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने अभियोजन पक्ष की शिकायत (आरोपपत्र) में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान भी संलग्न किए हैं, जो उसने 2022 में उनसे पूछताछ के दौरान दर्ज किए थे. सूत्रों ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि दोनों नेताओं ने किसी भी गलत काम से…

Read More

Chaibasa.तांतनगर में चिमीसाई में हत्या का मामला सामने आया है. यहां शक के आधार पर पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इस मामले में तांतनगर पुलिस ने पति मुकू चाम्पिया समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मुकू चांपिया गुजरात में मजदूरी करता था. घटना के दिन वह घर पहुंचा. मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलती थी. मना करने से झगड़ती थी. इससे गुस्सा होकर मुकू पत्नी राजामाई चांपिया को शौच के बहाने खेत ले गया.…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला और संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग की. हसन ने 14 अप्रैल को कथित तौर पर ‘संविधान से ऊपर शरीयत’ वाला बयान दिया था जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया था. हालांकि हसन ने बाद में दावा किया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, साथ ही कहा था कि शरीयत और संविधान दोनों ही उनके लिए…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय रेल में कार्यरत लोको पायलट को शौच के लिए तक ब्रेक नहीं दिया जा रहा है जो न सिर्फ उनके साथ अन्याय है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षा से भी खिलवाड़ है. उन्होंने यह भी कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और वह लोको पायलट के लिए आवाज उठाते रहेंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले साल जुलाई में दिल्ली में लोको पायलटों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना था. राहुल गांधी ने एक हिंदी…

Read More