Author: News Desk

New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाद्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत वाद्रा (56) से पिछले दो दिनों में दस घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी. वह अपनी पत्नी एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ सुबह 11 बजे के बाद मध्य…

Read More

Chaibada. कोल्हान समेत झारखंड में औद्योगिक क्रांति के जनक देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एसआर रुंगटा ग्रुप के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की 31 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को चाईबासा सदर बाजार रुंगटा हाउस में मनाया गया. रुंगटा ग्रुप के निदेशक, प्रबंधक मुकुंद रुंगटा समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एस आर रुंगटा ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की तस्वीर का श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके अलावा स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की पुण्यतिथि मांगीलाल रुंगटा 2 विद्यालय चाईबासा में मनी. विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि दी. श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय चाईबासा के सभागार में स्व सीताराम रुंगटा की…

Read More

Jamshedpur.टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की अहम बैठक 18 अप्रैल को यूनियन सभागार में होगी. बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी के नाम को रजिस्टर बी में दर्ज करने की जानकारी के साथ यूनियन के कुल 85 कमेटी मेंबरों में से खाली पड़े एक पद के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू होगी. उल्लेखनीय है कि यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते के रिटायर होने के बाद यूनियन में कमेटी मेंबर का एक पद खाली हो गया है. इस पद को भरने के लिए बैठक में चुनाव संचालन समिति भी गठित करने पर मुहर लगेगी, जो कमेटी मेंबर के एक…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बारीडीह की युवती ने शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस मामले में सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया गया है. अमरजीत कुमार, सिदगोड़ा पद्मा रोड निवासी राजन कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी पर मामला दर्ज हुआ है. मामला वर्ष 2007 से जून 2024 के बीच की है. पुलिस के अनुसार कोर्ट के शिकायतवाद के आधार पर केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Read More

Jamshedpur. कदमा-सोनारी लिंक रोड पर गुरुवार का हादसा सामने आया. यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है और चालक और उसके साथ बैठी युवती दोनों घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में सुमित्रो सरकार ने जानकारी दी कि वह अपनी बेटी को डीएवी पब्लिक स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे. रास्ते में उनकी बेटी को प्यास लगी, तो उन्होंने अपनी कार को सड़क के किनारे रोक लिया और बाहर आकर…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त सैफ अली उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी दिल नवाज गद्दी उर्फ बियर की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस मामले की जानकारी गुरुवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर…

Read More

Ramgarh. रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है. लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है. सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कोयला एंट्री गेट पर पांच राउंड फायरिंग कराई गई. इस फायरिंग की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली और इसे एक ट्रेलर बताया है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं. कोयला एंट्री गेट…

Read More

टाइम मैगजीन ने बुधवार को साल 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की. इस बार लिस्ट में किसी भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया है. पिछले 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. हालांकि बांग्लादेश सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को जगह मिली है. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने टाइम मैगजीन में मोहम्मद यूनुस के लिए लिखा कि वह बांग्लादेश को मुश्किलों से बाहर निकाल रहे हैं और मानवाधिकारों को बहाल कर रहे हैं. यूनुस जवाबदेही की मांग करने के साथ ही स्वतंत्र समाज की नींव रख रहे हैं. प्रभावशाली लीडर्स…

Read More

नई दिल्ली. दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लिए उन्हें धन्यवाद किया. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में व्यापारिक नेता, पेशेवर, डॉक्टर, शिक्षक और दाऊदी बोहरा समुदाय के विभिन्न प्रमुख प्रतिनिधि शामिल थे. उन्होंने अपने संघर्षों के बारे में बताया और बताया कि किस तरह उनके समुदाय के सदस्यों की संपत्तियों पर वक्फ द्वारा गलत तरीके से कब्जा किया गया. उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद…

Read More

बेलमोपान. अमेरिकी नागरिक ने दुस्साहस पूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे डाला. आरोपी ने बेलीज के घरेलू उड़ान पर जा रहे विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया. लेकिन तभी आरोपी को एक विमान के यात्री ने गोली मारकर ढेर कर दिया. आरोपी की पहचान अमेरिकी नागरिक अकिन्येला सावा टेलर (65) के रूप में हुई है. रायटर्स के मुताबिक घटना उस समय हुई जब विमान हवा में था. हाईजैक के समय विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे. विमान घरेलू उड़ान पर कोरोजल शहर से सैन पेड्रो के लिए जा रहा था. आरोपी ने…

Read More