Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़, एनएच-33 के किनारे से एक युवती का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है. शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है. प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में हुई है. पुलिस ने स्कूटी के कागजातों की जांच कर यह पुष्टि की. हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किसी सड़क हादसे में हुई या मामला हत्या का है. एमजीएम थाना के एएसआई तोरी उरांव ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को सात दिन का समय दिया. न्यायालय ने साथ ही यह भी कहा कि इस बीच केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए, जिसके बाद अदालत ने उन्हें वक्त दिया. न्यायालय ने कहा कि मामले में इतनी सारी…
Patna. बिहार के पटना जिले की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को जबरन वसूली के एक मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके तीन सहयोगियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.मामले में वांछित यादव और उसके साथियों ने आज दिन में दानापुर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजद विधायक और उनके तीन सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव और श्रवण यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दानापुर अदालत में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, “मैं एक राजनीतिक साजिश का शिकार हूं……
New Delhi. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने आईआईटी-जेईई परीक्षा के नतीजों की तारीख नजदीक आने के मद्देनजर कोचिंग केंद्रों को भ्रामक विज्ञापनों और कारोबार के अनुचित तरीकों से बचने के लिए कड़ी चेतावनी जारी की. उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित इस निकाय ने कोचिंग संस्थानों को उनके लिए निर्धारित 2024 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोचिंग केंद्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके विज्ञापन ‘‘सटीक, स्पष्ट और भ्रामक दावों से मुक्त’’ हों. सीसीपीए ने इस बात पर जोर दिया कि विज्ञापनों में छात्रों के प्रमुख विवरणों जैसे -…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक 250 पेटेंट और 148 डिजाइन आवेदन दाखिल किए हैं. मुंबई स्थित मोटर वाहन प्रमुख की ओर से जारी बयान के अनुसार, इनमें उत्पाद व प्रक्रिया नवाचारों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो संपर्क, विद्युतीकरण, स्थिरता व सुरक्षा (सीईएसएस) जैसे प्रमुख ‘ऑटोमोटिव मेगाट्रेंड’ के साथ-साथ हाइड्रोजन आधारित वाहनों और ईंधन सेल जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ संरेखित है. कंपनी ने कहा, वित्त वर्ष 2024-25 में उसने 81 ‘कॉपीराइट’ आवेदन भी दायर किए तथा 68 पेटेंट अनुदान प्राप्त किए, जिससे उसके कुल स्वीकृत पेटेंट की संख्या 918 हो गयी. टाटा मोटर्स…
New Delhi. राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने गूगल प्ले स्टोर की नीति पर पिछले महीने दिए अपने फैसले से गूगल की राजस्व संबंधी जानकारी वाले गोपनीय पत्र के अंशों को हटाने का निर्देश दिया है. एनसीएलएटी ने 28 मार्च को निष्पक्ष व्यापार नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस फैसले को बरकरार रखा था कि कंपनी की ऐप स्टोर ‘बिलिंग’ नीति डेवलपर के लिए अनुचित व प्रतिबंधात्मक थी. हालांकि, इसने जुर्माने की राशि को 936.44 करोड़ रुपये से करीब एक चौथाई घटाकर 216 करोड़ रुपये कर दिया था.अल्फाबेट इंक और गूगल इंक ने 104 पृष्ठ के आदेश से…
Bhuvneshwar.ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को यहां शंख भवन में बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पटनायक इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं. वर्ष 1997 में पार्टी की स्थापना के बाद से पटनायक लगातार आठ बार बीजद अध्यक्ष चुने गए हैं। वह आखिरी बार फरवरी 2020 में इस पद के लिए चुने गए थे. नवीन पटनायक ने अपने पिता बीजू पटनायक की 28वीं पुण्यतिथि पर नामांकन पत्र दाखिल किया. बीजू पटनायक के नाम पर ही पार्टी का नाम रखा गया था. पटनायक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
New Delhi. कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में अपने शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को अपने सभी महासचिवों, प्रभारियों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. यह बैठक यहां कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में होगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि सभी महासचिवों, प्रभारियों और अग्रिम संगठनों के प्रमुखों की बैठक 19 अप्रैल को शाम चार बजे यहां ‘इंदिरा गांधी’ भवन में होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के स्कूलों में लगभग 90,000 शिक्षकों की कमी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज द्वारा दायर पीआइएल पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का शपथ पत्र देखा. इसके बाद खंडपीठ ने कड़ी नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने कहा कि एक ओर स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और दूसरी तरफ 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए परीक्षा लेने के बाद भी अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने भी ‘परिमल कुमार व अन्य’ के मामले में…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अगले 72 घंटे तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव दिखेगा. इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है. गुरुवार (17 अप्रैल) को मौसम का मिजाज बुधवार की तरह ही रहने का अनुमान है. इस दिन भी राज्य के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. बारिश के दौरान गरज और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड में…
