Author: News Desk

Ranchi. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि हज यात्रियों को झारखंड सरकार बेहतर सुविधाएं देगी. आप सभी हज के दौरान राज्य की तरक्की के लिए दुआ करें. वे बुधवार को राज्य हज कमेटी की ओर से हज हाउस में आयोजित एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हज यात्रा का सफर अच्छे से संपन्न हो, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं. आप सभी अधिक से अधिक समय इबादत में गुजारें. उन्होंने भी कहा कि…

Read More

Adityapur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम करने को लेकर बुधवार से आदित्यपुर स्टेशन से टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया. ट्रेन सुबह 4:30 बजे ट्रेन आदित्यपुर से रवाना हुई. इसका परिचालन 15 मई तक ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है. यदि प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो इसे नियमित किया जायेगा. वहीं, टाटा-विशाखापत्तनम, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा-आसनसोल इंटरसिटी, साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे और इतवारी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को भी आदित्यपुर से चलाने की योजना है. इस परिवर्तन की पूर्व सूचना नहीं मिलने से कई यात्री टाटानगर स्टेशन पहुंच गये, जहां उन्हें बताया गया कि उनकी ट्रेन…

Read More

Ranchi.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी द्वारा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने केलिए सीनाजोरी भी करती है. उन्होंने इडी की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच एजेंसी की उचित कार्रवाई बताया. कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन का अधिकार है. कांग्रेस पार्टी देश भर में धरना-प्रदर्शन कर रही है,…

Read More

Ranchi. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह केवल मुस्लिम समुदाय को प्रताड़ित करने के लिए लाया गया है. उन्होंने झारखंड में इस अधिनियम को लागू करने के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना की. खान ने रांची में जारी एक बयान में कहा, ‘‘संशोधित अधिनियम का उद्देश्य केवल मुस्लिम समुदाय को परेशान करना तथा उन्हें शैक्षणिक और सामाजिक रूप से कमजोर करना है. उन्होंने हेमंत सोरेन को केंद्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने तथा राज्य में…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वित्त अधिनियम 2017 के प्रावधानों (जिसमें नकद लेनदेन की सीमा दो लाख रुपये तक सीमित की गई है) के असंतोषजनक कार्यान्वयन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब कोई कानून बना है, तो उसे लागू किया जाना चाहिए. कई निर्देश जारी करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि जब भी ऐसा कोई मुकदमा आता है, तो अदालतों को अधिकार क्षेत्र वाले आयकर प्राधिकरण को इसकी सूचना देनी चाहिए जो कानून की तय प्रक्रिया का पालन करके उचित कदम उठाएगा.  सरकार ने वित्त अधिनियम 2017 के जरिए एक अप्रैल, 2017 से दो लाख…

Read More

New Delhi.. देश में प्रति दस लाख आबादी पर केवल 15 न्यायाधीश हैं, जो विधि आयोग की प्रति दस लाख की आबादी पर 50 न्यायाधीशों की सिफारिश से बहुत दूर है. मंगलवार को जारी ‘इंडिया जस्टिस सिस्टम रिपोर्ट’ 2025 में यह जानकारी सामने आई है. ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट’ के मुताबिक, “1.4 अरब लोगों के लिए भारत में 21,285 न्यायाधीश हैं या प्रति दस लाख की आबादी पर लगभग 15 न्यायाधीश हैं. यह 1987 के विधि आयोग की प्रति दस लाख की आबादी पर 50 न्यायाधीशों की सिफारिश से काफी कम है. इस रिपोर्ट में देश में न्याय प्रदान करने के…

Read More

Ranchi. चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और तेज करने व अभियान की मॉनिटरिंग के लिए चतरा में जिला में एएसपी के पद पर पदस्थापित ऋत्विक श्रीवास्तव को चाईबासा जिला भेजा गया है. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है. सोमवार को डीजीपी के द्वारा चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की थी. समीक्षा के दौरान अभियान को और कारगर बनाने के लिए वहां अतिरिक्त अफसरों को भेजने का निर्णय लिया गया था.

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि इंजीनियरिंग के इच्छुक अभ्यर्थियों को जेईई-मेन की अंतिम उत्तर-कुंजियों का इंतजार करना चाहिए और अनंतिम उत्तर-कुंजियों में त्रुटियों के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. एजेंसी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के उत्तरों में कई त्रुटियों के बारे में शिकायतें मिलने की खबरों के बीच यह स्पष्टीकरण आया है. एजेंसी ने कहा,एनटीए ने हमेशा एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन किया है. परीक्षार्थियों को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होते ही उनकी दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं को देखने की अनुमति होती है। एनटीए अनंतिम उत्तर कुंजी को दी गई प्रत्येक…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा को बुधवार को “पूर्व नियोजित” करार दिया और साथ ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), गृह मंत्रालय के तहत आने वाली केंद्रीय एजेंसियों के एक वर्ग तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कथित तौर पर बांग्लादेश से सीमा पार घुसपैठ कराकर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने मुस्लिम धार्मिक नेताओं के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से “दमनकारी” वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लागू नहीं करने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि यह कानून देश को विभाजित करेगा. ममता…

Read More

Phulbani. ओडिशा के कंधमाल जिले में एक सरकारी आवासीय स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से 41 विद्यार्थी बीमार हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इनमें अधिकतर लड़कियां हैं. दरिंगबाड़ी की प्रखंड विकास अधिकारी प्रीतिरंजन राठा ने बताया कि दरिंगबाड़ी प्रखंड के बड़ाबांका गांव स्थित आदिवासी कल्याण आवासीय विद्यालय में मंगलवार को यह घटना हुई थी. खबरों के अनुसार, कक्षा के बाद छात्र स्कूल परिसर में नहा रहे थे तभी मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. स्कूल के प्रधानाध्यापक और स्थानीय सरपंच की सहायता से प्रभावित छात्रों को दरिंगबाड़ी…

Read More