New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र से पूछा कि क्या मुसलमानों को हिंदू धार्मिक ट्रस्टों का हिस्सा बनने की अनुमति दी जाएगी. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि ‘‘उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ’’ को कैसे अस्वीकृत किया जा सकता है, क्योंकि कई लोगों के पास ऐसे वक्फों को पंजीकृत कराने के लिए अपेक्षित दस्तावेज नहीं होंगे. ‘‘उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ’’ से तात्पर्य ऐसी प्रथा…
Author: News Desk
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाने का विरोध किया. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य प्रभारी के राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि उसने नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित धन शोधन मामले में नौ अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल किया था. सोनिया…
कोलकाता. वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. इसके जवाब में ईशा खान ने मुख्यमंत्री को ‘राजधर्म’ निभाने की सलाह दी है और उन पर तृणमूल की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है. दरअसल, नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इमाम-मुअज्जिन सम्मेलन के मंच से ममता बनर्जी ने कहा कि जिस क्षेत्र में हिंसा हुई, वह मालदा जिले का हिस्सा है और वह कांग्रेस का क्षेत्र है. उन्होंने किसी…
नवादा. नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के लीला बिहार गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 20 खोखे भी बरामद किए. काशीचक के थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में कई लोग हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. यह वीडियो नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र भवानीपुर और लीला बीघा गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में खुलेआम हथियार लहराकर कई राउंड…
पटना. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर मनी गांव में बुधवार एक दलित बस्ती में आग लग गई. इस हादसे में 4 बच्चे समेत 5 लोगों की झुलस कर मौत हो गई. जिलाधिकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में आग में झुलसने से 4 बच्चों सहित 5 की मौत हो गई है. अंचलाधिकारी को अभिलंब घटनास्थल पर भेजा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मौके पर कैंप कर रहे हैं. परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी. डीएम ने बताया कि गांव के गोलक…
Jamshedpur. जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात घाघीडीह केंद्रीय कारा में छापामारी की. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान के नेतृत्व में टीम ने इस दौरान ढाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान जेल से आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. टीम ने सभी वार्डों, मेडिकल सेल और शौचालयों की गहन जांच की. छापामारी अभियान में शहर के सभी थाना प्रभारी, डीएसपी, क्यूआरटी फोर्स, मानगो और करनडीह के अंचलाधिकारी भी शामिल थे.छापामारी के दौरान जेल में हड़कंप मचा रहा. बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार…
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र की हुड़गदा पंचायत के लाल बाजार गांव के समीप 10 फीट गहरे कैनाल में एक टैक्टर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. मृतकों की पहचान हुडंगदा गांव के रासीसाई टोला निवासी बुधु बोदरा (20) और भागीरथी गोप (22) के रूप में की गयी है. दोनों केरा मेला देखकर देर रात घर लौट रहे थे. बुधु बोदरा और भागीरथी गोप गांव के ही एक पड़ोसी का बिना डाला वाला ट्रैक्टर लेकर चक्रधरपुर केरा मेला घूमने गया था. मेला देखकर देर रात को…
Chaibasa. नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में बड़ी सफलता मिली. सुरक्षा बलों ने नक्सली मिसिर बेसरा और उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दी है. यहां बाबूडेरा जंगल में 11 बंकर और 6 नक्सल मोर्चा को भी ध्वस्त कर दिया. वहीं,पांच आइइडी भी बरामद किये. इन आइइडी को बरामद कर नष्ट कर दिया गया. इन बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और उसकी टीम ठहरती थी. दरअसल, खोजने के लिए सारंडा व कोल्हान के जंगलों में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर दिया है। सोमवार को दोपहर बाद से 2000…
Ranchi. झारखंड में वित्त वर्ष 2024-25 में 27,015 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया और इस संबंध में 1,062 लोगों को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 2024-25 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में छह गुना अधिक अफीम की फसल नष्ट की गई. मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में नार्को-समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की पांचवीं राज्य स्तरीय समिति की बैठक के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में 4,860 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की फसलों को नष्ट कर दिया गया और 773 लोगों को गिरफ्तार…
Jamshedpur. Tata Motors Union को श्रम विभाग से कानूनी मान्यता मिल गयी है. पिछले साल 26 नवंबर को चुनाव कराया गया था. इसके बाद नयी कार्यकारिणी का नाम रजिस्टर बी में दर्ज करने के लिए यूनियन की ओर से श्रम विभाग में आवेदन दिया गया था. मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नवंबर माह में हुए यूनियन चुनाव में नव निर्वाचित सदस्यों का नाम रजिस्टर बी में झारखंड सरकार के श्रम विभाग ने दर्ज कर कानूनी मान्यता प्राप्त कर दी है. महामंत्री आरके सिंह…
