Garhwa. गढ़वा थाना क्षेत्र के चेतना गांव में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक डोभा में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गयी. दरअसल, जब बच्चे पास ही के डोभा में खेलने के लिए गए थे और अचानक गहराई में डूब गए. मृतक बच्चों की उम्र 8 से 16 वर्ष के बीच है. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से बच्चों को आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह घटना गढ़वा थाना…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं, झामुमो के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को पार्टी का संरक्षक नियुक्त किया गया है. महाधिवेशन के दूसरे दिन, पार्टी संविधान में संशोधन कर इस फैसले पर मुहर लगाई गयी. इस बदलाव के बाद अब पार्टी की कमान पूरी तरह से हेमंत सोरेन के हाथों में आ गई है. इस निर्णय को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है. बात दें…
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 स्थानों पर छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने इसे ‘ऑपरेशन चक्र-5’ करार देते हुए बताया कि सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर दर्ज ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मुंबई में छापेमारी कर दोनों जगहों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 42 किस्तों में कुल 7.67 करोड़ रुपये की उगाही की.…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 1,578 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी 500 अंक के लाभ में रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर शुल्क में छूट दिये जाने और वाहनों पर समीक्षा के संकेत के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,577.63 यानी 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,734.89 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 1,750.37 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में एक ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मुर्गीडीह गांव के प्रधान बाल गोविंद सिंह का शव बरामद किया गया. बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि गला रेतने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू शव के पास से बरामद किया गया. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. मृतक के बेटे पंचायत सचिव आत्मा सिंह ने बताया…
Husainabad. पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सोमवार रात चोरी हो गयी. बताया जाता है सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के दिन मूर्ति स्थापित करने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर विवाद किया था. प्रशासन ने पहुंच कर मामले को शांत कराया था. रात्रि में अंबेडकर की मूर्ति संबंधित जगह से गायब हो गई. इससे स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए. निर्धारित जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम…
Hazaribag. रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और अपराधी पैसे से भरा बैग लेकर भाग गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर मामले की जांच कर…
New Delhi.वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत में ब्राजील और चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक बनने की क्षमता है. भारत का लौह अयस्क उत्पादन 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 23.6 करोड़ मीट्रिक टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22.8 करोड़ मीट्रिक टन था. वेदांता समूह के चेयरमैन ने बताया कि भारत कैसे लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील और चीन से आगे निकल सकता है. उन्होंने कहा, हमारे विशाल भंडार को देखते हुए, हम प्रति वर्ष 70 करोड़ टन उत्पादन कर सकते…
New Delhi.खाद्य वस्तुओं के सस्ते होने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 2.05 प्रतिशत रह गई, जो फरवरी में 2.38 प्रतिशत थी. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में वार्षिक आधार पर वृद्धि हुई है. मार्च 2024 में यह 0.26 प्रतिशत थी. उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मार्च 2025 में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली व कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ी. थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. यहां हाथी-घोड़ा मंदिर के पास अहले सुबह करीब 4 बजे एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. ट्रेलर के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए. राहत की बात यह रही कि किसी भी सिलेंडर में रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, चालक की हालत अब स्थिर है. हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था. इससे बड़ी जनहानि टल गई.…
