Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के मंत्री के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान की कड़ी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि एक ओर वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है। यही इनका असली चेहरा है. आज पूरा देश संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहा है. ऐसे समय में इस तरह का बयान देना न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि देश के संविधान का अपमान…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर से बनारस के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जुलाई से चलने की संभावना है. इस ट्रेन के चलने से टाटा से बनारस जाने के लिए टाटानगर के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी. टाटा-बनारस मार्ग पर टाटानगर से रात में वंदेभारत एक्सप्रेस चलने से बिहार-उत्तर प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी, क्योंकि अभी टाटानगर से बनारस के लिए प्रतिदिन चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है. मालूम हो कि टाटानगर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर-पटना और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है. इसके अलावा, रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से होकर चलती…
Jamshedpur. पुलिस ने रविवार रात जिले भर में बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें विभिन्न घटनाओं में फरार चल रहे 41 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है. 839 बदमाशों का सत्यापन किया गया. इनसे पूछताछ की गई. इस ऑपरेशन के दौरान 163 होटल की भी जांच की गई. इस दौरान 18 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि रविवार की रात जिस तर्ज पर अभियान चलाया गया था. वह अक्सर चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग पुलिस की मदद करें. पुलिस को जानकारी दें, ताकि शहर…
New Delhi. हाल के महीनों में नृत्य करते, गाड़ी चलाते या टहलते समय लोगों को दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे इस स्थिति की अप्रत्याशितता को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी रोकथाम की जा सकती है. उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया है. नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के ‘कार्डियक साइंसेज’ के अध्यक्ष डॉ. अजय कौल ने बताया, ‘अचानक दिल का दौरा पड़ना आमतौर पर अंतर्निहित हृदय रोग का संकेत होता है, जैसे कोरोनरी धमनी रोग या ‘हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी’, जिसका पता नियमित स्वास्थ्य जांच…
New Delhi. मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी प्रतिदिन आठ से दस घंटे पूछताछ कर रहे हैं ताकि भयानक हमलों की बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनआईए के अधिकारी राणा की चिकित्सा जांच सुनिश्चित कर रहे हैं और उसे उसके वकील से मिलने की इजाजत दी जा रही है. यह आदेश दिल्ली की एक अदालत ने दिया था जिसने अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण के बाद शुक्रवार की सुबह जांच एजेंसी को उसकी 18 दिन की हिरासत प्रदान…
Rajnagar. सोमवार की दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली. देखते ही देखते आकाश में बादल छा गये. तेज हवाएं चलने लगीं. इस दौरान वज्रपात से पूरा इलाका सहमा दिखा. इस बीच राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बान्दु गांव में वज्रपात से ठाकुर हांसदा की मौत हो गई. घटना सोमवार शाम लगभग पांच बजे की बतायी जाती है. बान्दु गांव के मैदान में हर दिन की तरह युवा क्रिकेट खेल रहे थे. क्रिकेट खेलते समय ही युवक वज्रपात की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
Galudih.गालूडीह-नरसिंहपुर रोड पर सड़क हादसा सामने आया है. यहां चोड़िंदा गांव के पास सोमवार की सुबह बंगाल जा रहे पत्थर लदे हाइवा ने सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में हाइवा के चालक एवं खलासी बाल- बाल बच गये. घटना में हाइवा का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दरअसल, गालूडीह-नरसिंहपुर सड़क मरम्मतिकरण का काम चल रहा है. जेसीबी से सड़क के दोनों किनारों की सफाई शुरू की गयी है. सफाई के दौरान ही पत्थर लदे हाइवा ने जेसीबी को टक्कर मार दी. सूचना पाकर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची.
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी के बीचाबुरू के पास सड़क हादसा सामने आया है. यहां दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार देर रात की है. मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मसाबिला गांव निवासी मागेया चातोंबा के रूप में की गयी. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं रात को ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया,…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां तांतनगर ओपी अंतर्गत चिमीसाई गांव में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में मुकु चांपिया ने अपनी पत्नी राजामाई चांपिया दो बच्चों की मां थी. इस मामले में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लोगों ने खेत में महिला का शव देखा. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर…
Varanasi . वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थानाक्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता के 40 वर्षीय मित्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एसीपी (कैंट) विदुष सक्सेना का कहना है कि आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है, जिसके चलते वह उसके साथ भी घुल मिल गया था. शनिवार को वह अपने मित्र के घर पहुंचा. तब बच्ची घर पर अकेली थी. वह बच्ची को किसी बहाने से मकबूल आलम रोड पर स्थित कब्रिस्तान में ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दरिन्दगी की और बच्ची की हालत बिगड़ने पर वहां…
