New Delhi. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत रेपो दर में कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपनी उधारी दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इस कटौती के बाद एसबीआई के मौजूदा और नए उधार लेने वाले ग्राहकों दोनों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा. इस नयी कटौती के साथ एसबीआई की रेपो से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) 0.25 प्रतिशत कम होकर 8.25 प्रतिशत रह जाएगी. एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बैंक ने ‘बाह्य मानक आधारित उधारी दर’ (ईबीएलआर) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 8.65…
Author: News Desk
Lakhnow. अपने पुराने ‘फिनिशर’ वाले रूप की झलक दिखाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मैच में सोमवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर पांच विकेट से जीत दिलाई . जीत के लिये 167 रन के लक्ष्य के जवाब में धोनी ने 11 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 और दुबे ने 37 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 43 रन बनाये . चेन्नई ने तीन गेंद और पांच विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर…
Jamshedpur/Ranchi.झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना पर रोक लगा दी गई है. चुनाव समिति ने सोमवार सुबह 11:30 बजे आपात बैठक कर यह फैसला लिया. यह निर्णय कुछ मतदान केंद्रों पर अनियमितता की सूचना के बाद लिया गया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को राज्य के 23 जिलों एवं 5 अनुमंडलों के कुल 28 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था. बताया कि इस संबंध में चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित के साथ बैठक की गयी. बैठक में ही मतगणना…
Jamshedpur. राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस के अवसर पर टाटा स्टील ने सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर अग्निशामकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह मनाने का फैसला लिया गया. सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन के तहत आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मौजूद टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज, जमशेदपुर में…
Jamshedpur. टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल में सोमवार की रात हादसा सामने आया. इस हादसे में विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेका कर्मचारी विजय पाणिग्रही की मौत हो गयी. यह हादसा फर्नेस एरिया में हुआ है. हादसा रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय विजय कुमार एचएसएम के फर्नेस के पास काम कर रहे थे. फर्नेस को शट डाउन कर उसकी मरम्मत के बाद ट्रायल लिया जा रहा था. इसी दौरान, फर्नेस के पास बने एक फुट ओवरब्रिज जैसे एरिया से गुजरते वक्त विजय कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर रोल…
JMM 13th Convention: झामुमो सामंती ताकतों को झारखंड लूटने नहीं देगी, महाधिवेशन में खूब गरजे मुख्यमंत्री सोरेन, निशाने पर रही भाजपा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि ‘सामंती ताकतों’ को राज्य का शोषण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.सोरेन ने पार्टी के 13वें केंद्रीय सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए एक मजबूत सामाजिक न्याय एजेंडा पेश किया, ताकि उनकी पार्टी राज्य से परे अपने प्रभाव का विस्तार कर सके. सोरेन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने दमदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर राष्ट्रीय भूमिका को…
Hazaribag.झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गांव में एक धार्मिक शोभायात्रा के दौरान कथित पथराव की घटना के चलते पैदा हुए तनाव के बाद सोमवार को स्थिति सामान्य हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि रविवार शाम की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर झुरझुरी गांव में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया.उन्होंने बताया, “सभी दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे और यातायात सामान्य रहा. गिरफ्तारियों के बारे में पूछे जाने पर बिमल ने कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान की…
New Delhi. खान मंत्रालय ने खनन से संबंधित गतिविधियों से प्रभावित लोगों के विकास को सुगम बनाने तथा प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने को लेकर कार्यक्रम प्रबंधन इकाई स्थापित करने की योजना बनाई है. सरकार ने वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) शुरू की थी। इसका उद्देश्य खनन संबंधित कार्यों से प्रभावित क्षेत्रों तथा लोगों का कल्याण करना है। इसके लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) द्वारा खनन अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले धन का उपयोग किया जाएगा. इसी के तहत, केंद्र ने संबंधित राज्य…
Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समानता और समरसता के प्रेरणास्रोत, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन. झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देश को संविधान रूपी ग्रंथ से ताकत, समता और समानता का अधिकार देने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन.सोरेन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रांची के…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपये की दूसरी ‘फंड ऑफ फंड्स स्कीम’ (एफएफएस) का बड़ा हिस्सा नए युग की प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा और ‘मशीन बिल्डिंग’ जैसे क्षेत्रों में उभरते उद्यमियों को आवंटित करेगा. सरकार ने बजट में 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ एक नई एफएफएस की घोषणा की है. 2016 में भी सरकार ने इसी तरह की योजना शुरू की थी. अधिकारी ने कहा,‘ हम 10,000 करोड़ रुपये के इस कोष का बड़ा हिस्सा नए युग की प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा (एआई और) ‘मशीन बिल्डिंग’ के लिए समर्पित करने जा रहे हैं. इससे पहले 2016…
