Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस, अग्निवीरों को दी गयी श्रद्धांजलि, 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता अभियान
    Breaking News

    Tata Steel ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस, अग्निवीरों को दी गयी श्रद्धांजलि, 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskApril 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस के अवसर पर टाटा स्टील ने सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर अग्निशामकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही, 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह मनाने का फैसला लिया गया. सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन के तहत आग से सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

    इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मौजूद टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज, जमशेदपुर में आयोजित समारोह के दौरान अग्निशमन कर्मियों की वीरता और निस्वार्थ सेवा की सराहना की. साथ ही, उन्होंने शॉप-फ्लोर पर नियमित फायर ऑडिट्स और आग की रोकथाम को प्राथमिकता देने पर बल दिया. उन्होंने अग्निशमन वाहन को भी झंडी दिखाकर रवाना किया.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    दरअसल, 14 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन, 1944 में, मुंबई पोर्ट के डॉक पर एस.एस. फोर्ट स्टिकिन नामक जहाज में विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई थी. उस दौरान, अग्निशमन कर्मियों ने अपने कर्तव्य के प्रति अद्वितीय साहस और समर्पण का परिचय देते हुए इस विशाल आग से जूझते हुए कई लोगों की जानों की रक्षा की. दुर्भाग्यवश, इस संघर्ष में कई वीर अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे. इस दिन को याद करते हुए, हम उनकी बलिदान और साहस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    awareness campaign will run from 14th to 20th April paid tribute to Agniveers Tata Steel celebrated National Fire Service Day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group