Dumka. दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है. घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं. मृतक दंपती मामा के घर में रहता था. जमीन संबंधी विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच के लिए गांव में पहुंच छानबीन में जुट गई है. डीएसपी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं. डॉग स्क्वायड और…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन सोमवार से राजधानी रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में शुरू हो गया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाधिवेशन का शुभारंभ किया. सीएम हेमंत ने एक्स पर लिखा, आज आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अध्यक्षता में रांची में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार की दोबारा सत्ता में वापसी के बाद हो रहे…
Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो-कांदरबेड़ा रोड पर सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में जुगसलाई मिल्लत नगर के रहने वाले युवक जुनैद की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जुनैद अपने दोस्तों के साथ बाइक से डोबो डैम घूमने निकला था. इसी दौरान डोबो रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद जुनैद को गंभीर हालत में टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. जुनैद करीम सिटी कॉलेज…
Koderma. बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया. घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी. तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं. घटना के तुरंत बाद सभी जवान कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे. लेकिन कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया. गिरफ्तार…
Kendrapada.ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रविवार को दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में कथित तौर पर फंसाया था. पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति (मृतक) के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने में पत्रकारों के साथ देने वाली महिला फरार है. अधिकारी ने बताया कि पटकुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद बृहस्पतिवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर…
Chaibasa. कोल्हान में हाथियों का उत्पात जारी है. आये दिन हाथी किसी ना किसी इलाके में दहशत फैला रहे हैं. फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. घर को तोड़कर अनाज खा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम मंझारी प्रखंड के तोरलो मध्य विद्यालय में शनिवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. विद्यालय के चावल भंडार कक्ष को तोड़कर एमडीएम का दो बोरा चावल खा गया. विद्यालय के आइसीटी लैब व कक्ष एक का दरवाजा तोड़ दिया. वहीं हाथी ने आइसीटी लैब में रखी तीन कुर्सियों को भी तोड़ दिया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीताराम बिरुवा ने बताया कि हाथी…
Ranchi. रांची में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर श्री राम जानकी मंदिर बनने जा रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने संयुक्त रूप से राम जानकी तपोवन मंदिर की आधारशिला रखी. इसका निर्माण कार्य निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर में शुरू हो गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने एक्स पर भी अपनी उपस्थिति की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज रांची में ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार.…
स्मृति शेष : संपदा सिंह 953 में पटना में साधारण दवा दुकान से संघर्ष की शुरुआत, लक्ष्मी फार्मा से आगे बढ़कर 1960 में डाली फार्मास्युटिकल्स डिस्ट्रिब्यूशन फर्म “मगध फार्मा” की नींव संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में बिहार के जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के ओकरी गांव में हुआ था. संप्रदा सिंह ने पटना यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की. वह मेडिकल के क्षेत्र में कुछ करना चाहते थे. पहले नौकरी की फिर बनाई कंपनी संप्रदा सिंह की पहचान भले ही देश के बड़े और मशहूर उद्योगपतियों के तौर पर होती है लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है…
Hazaribag. हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान कथित पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण है. पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे हुई. इस घटना के बाद झुरझुरी गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बरही के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अजीत कुमार बिमल ने बताया कि उपद्रवियों ने धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड के एक हिस्से को जाम कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि “धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने पथराव किया. इसके बाद…
वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में चल रही बहस अब पोस्टर वॉर में उतर आई है. दिल्ली की सड़कों में वक्फ बिल के खिलाफ वोट करने वाने विपक्षी दलों के सांसदों के विवादित हाेर्डिंग लगाए गए हैं. इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सपा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) समेत कई विपक्षी नेता शामिल हैं. इन होर्डिंग में सांसदों को ‘वतन और धर्म का गद्दार’ बताया गया है. साथ ही, वक्फ बिल का विरोध करने को राष्ट्रद्रोह से जोड़ने की कोशिश की गई है. सदन में वक्फ बिल के खिलाफ मतदान करने…
