


Chaibasa. कोल्हान में हाथियों का उत्पात जारी है. आये दिन हाथी किसी ना किसी इलाके में दहशत फैला रहे हैं. फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. घर को तोड़कर अनाज खा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम मंझारी प्रखंड के तोरलो मध्य विद्यालय में शनिवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. विद्यालय के चावल भंडार कक्ष को तोड़कर एमडीएम का दो बोरा चावल खा गया.
विद्यालय के आइसीटी लैब व कक्ष एक का दरवाजा तोड़ दिया. वहीं हाथी ने आइसीटी लैब में रखी तीन कुर्सियों को भी तोड़ दिया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीताराम बिरुवा ने बताया कि हाथी ने करीब दो बोरा चावल खाकर इधर-उधर छींटकर बर्बाद कर दिया. कक्ष को तोड़ का क्षतिग्रस्त कर दिया है. गांव में जंगली हाथी की धमक से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया है.



