Maharashtra: महाराष्ट्र से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक IPS अधिकारी पर महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला पेशे से एक डॉक्टर है. पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दोनों की पहचान MBBS की पढ़ाई के दौरान इंस्टाग्राम पर हुई थी. युवक भी तब UPSC की तैयारी कर रहा था. महिला ने बताया कि MBBS पूरी करने के बाद आईपीएस अधिकारी ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता ने नागपुर (Nagpur) के इमामबाड़ा पुलिस थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच…
Author: News Desk
Tamil Nadu: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि (R. N. Ravi) फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन पर एक कार्यक्रम में छात्रों से कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने के आरोप लगे है. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता ने राज्यपाल पर RSS के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल (Sasikanth Senthil) ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वो साफ तौर पर हताश होकर ये संदेश दे रहे हैं कि भले ही अदालतें मेरे खिलाफ फैसला दें, मैं अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे तरीके खोज लूंगा. इससे पहले…
DC vs MI IPL 2025: आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया है. DC के होम ग्राउंड यानी अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय और सूर्यकुमार यादव व रिकल्टन की अहम पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए. इसके बाद 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की पूरी टीम 19वें ओवर में…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को होगा. इस अधिवेशन का उद्घाटन पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन करेंगे. महाधिवेशन में मुख्मंत्री व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित चार हजार लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल खेलगांव है. यहां हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम का नाम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रांगण रखा गया है. खेलगांव से स्टेडियम तक जाने वाली सड़क के दोनों ओर जेएमएम के झंडा-पताका से पाट दिया गया है. खेलगांव स्टेडियम के अंदर भी यही स्थिति है. इस बार का अधिवेशन कई मायनों…
Ranchi. नक्सल अभियान के दौरान आइइडी विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान की घटना को लेकर झारखंड पुलिस बड़े अभियान की तैयारी में है. सीएम हेमंत सोरेन भी घटना से आहत दिखे. इसे लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में नक्सल अभियान की समीक्षा की. इस दौरान डीजीपी ने पहले विस्तार से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद निर्देश दिया कि अभियान के दौरान इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये. उन्होंने पूरी घटना की चाईबासा जाकर खुद से समीक्षा करने का भी निर्णय लिया है. वह…
Ranchi. रांची जिले के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक किसान राजकुमार महतो घायल हो गये हैं. राजकुमार महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना पिस्का नगड़ी के साहेर गांव की है. पुलिस के अनुसार, किसान राजकुमार महतो रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी खेत में सब्जी तोड़ रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार दो-तीन अपराधियों ने उनपर गोली चला दी और भागने लगे. किसान…
Jamshedpur. टाटा-रांची मार्ग पर कांची नदी पुल के समीप एक बोलेरो और एक ट्रेलर की टक्कर हो गयी. बोलेरो में सवार पांच वर्ष का एक बच्चा समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बोलेरो सवार चालक संतोष साहू, लता देवी, राघव शर्मा, निशा शर्मा, शुभम शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, मुकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान बोलेरो चालक सह मालिक संतोष साहू की मौत हो गई. सभी घायलों को बुंडू स्थित ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया. बोलेरो पर सवार लोग खलारी से…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने भागीरथी नदी पार कर मालदा में शरण ली है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्थानीय प्रशासन ने दंगा प्रभावित परिवारों के लिए आश्रय और भोजन की व्यवस्था की है तथा उन्हें स्कूलों में शरण दी है. साथ ही मुर्शिदाबाद से नावों से आने वालों की सहायता के लिए नदी तट पर स्वयंसेवकों को तैनात किया है. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के सुती, धुलियान, जंगीपुर और शमशेरगंज समेत कई इलाकों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए, जो सांप्रदायिक…
Garhwa. गढ़वा में फिर एक सड़क हादसा हो गया. शादी से 28 दिन पहले सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत हो गयी. घटना गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र की है. जहां तेज गति से बाइक चला रहे दूल्हे ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वही बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर के सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के मर्दा निवासी मनराखन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दयानंद सिंह के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने आवास पर रिम्स ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया. उन्होंने लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने इसे मानव जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है. रिम्स निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्तदान को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं. इससे आम लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनहित में कई मौकों पर रक्तदान कर चुके हैं.
