Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर डॉक्टर से बनाए संबंध, IPS बनते ही मुकर गया युवक, थाने पहुंची पीड़िता
Breaking News

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर डॉक्टर से बनाए संबंध, IPS बनते ही मुकर गया युवक, थाने पहुंची पीड़िता

News DeskBy News DeskApril 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Maharashtra: महाराष्ट्र से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक IPS अधिकारी पर महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला पेशे से एक डॉक्टर है. पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दोनों की पहचान MBBS की पढ़ाई के दौरान इंस्टाग्राम पर हुई थी. युवक भी तब UPSC की तैयारी कर रहा था. महिला ने बताया कि MBBS पूरी करने के बाद आईपीएस अधिकारी ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता ने नागपुर (Nagpur) के इमामबाड़ा पुलिस थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नागपुर में तैनात एक आईपीएस अफसर के खिलाफ महिला के डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने नागपुर के इमामबाड़ा थाने में आरोपी आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी है. नागपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित महिला डॉक्टर के अनुसार उन दिनों वह खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी युवक भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की पहचान हुई थी. उनके बीच पहले सिर्फ दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें खुद पता नहीं चला. प्रेम प्रसंग में आने के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे. इस बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए. इस दौरान महिला का का एमबीबीएस पूरा हो गया. वहीं दूसरी ओर आरोपी का भी यूपीएससी में चयन हो गया.
IPS बनते ही बदला रंग

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आईपीएस बनते ही आरोपी ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया. आरोपी से पूछने पर उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से गुहार लगाई, लेकिन उन लोगों ने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया. आखिरकार थकहार कर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है. आरोपी फिलहाल उत्तर महाराष्ट्र के एक जिले में पोस्टेड है.

जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी आईपीएस अधिकारी को नोटिस देकर बयान देने को कहा है. हालांकि विभागीय मामला होने की वजह से कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group