Ranchi. चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान IED विस्फोट में शहीद हुए झारखंड जगुआर के वीर जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर आज टेंडरग्राम, रांची स्थित झारखण्ड जगुआर मुख्यालय में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में कोबरा बटालियन झारखंड जगुआर के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घायल दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गए.…
Author: News Desk
New Delhi. फर्जी खातों के जरिये साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंकों ने अवैध लेनदेन में शामिल खातों को जब्त करने का अधिकार मांगा है. उनका कहना है कि अधिकारियों से अनुमति लेने में कीमती समय बर्बाद किए बिना तेजी से कदम उठाने के लिए ऐसा जरूरी है. बैंक आंतरिक कारणों के आधार पर खातों को जब्त करते हैं. हालांकि, धन शोधन रोधक अधिनियम (पीएमएलए) के अनुसार उनके पास अदालत या कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) से मंजूरी लिए बिना ग्राहक खातों को जब्त करने का अधिकार नहीं है. भारतीय बैंक संघ के एक कार्यसमूह ने अपनी रिपोर्ट में कहा,…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के लगभग 26,000 शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिए जाने के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने पहले के उस फैसले पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी जिसमें सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों के 374 कर्मचारियों का दूरस्थ कार्यस्थलों पर तबादला करने का निर्णय लिया गया था.स्कूल शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूल में आवश्यकता से अधिक कर्मचारी होने के कारण तबादले का आदेश दिया गया था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्कूल में कर्मचारियों की संख्या में असंतुलन को…
Koraput. ओडिशा की सबसे ऊंची चोटी देवमाली हिलटॉप पर पारिस्थितिकी की रक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोरापुट जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी कर प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के बीच इस लोकप्रिय स्थल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. कोरापुट जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने शुक्रवार को जारी निर्देश जारी किया. उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के विभिन्न प्रावधानों के तहत यह निर्देश जारी किया. यह कार्रवाई अनियमित पर्यटन (विशेष रूप से रात के समय) के संबंध में बढ़ती चिंताओं को लेकर की गई…
Ranchi. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है. कुमार ने कहा कि जब भी चुनाव हो, पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. कुमार ने रांची में पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्र सेवा की दिशा में पहला कदम मतदान है। वोट डालने के लिए व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी है.भारत का कोई भी पात्र नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए. मुख्य निर्वाचन आयुक्त झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार…
जमशेदपुर : खालसा सज्जन दिवस पर गुरुद्वारा साहिब जेम्को में रविवार को कीर्तन दरबार सजाया गया. रागी जत्था भाई जसवीर सिंह ने कीर्तन के साथ समूह संगत को जोड़ा. उसके बाद गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी से संगत के जयकारों के बीच सरदार जरनैल सिंह को जेम्को गुरुद्वारा का नया प्रधान समूह संगत के समर्थन से सर्वसम्ममति से चुना गया. मौके पर जेम्को गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जगविंदर सिंह खालसा ने सरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया. उन्हें धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन से निरंतर जुड़े रहने का परामर्श दिया गया. इसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच…
Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. उन्होंने यहां अंचल कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की. इस दौरान वे अंचल कार्यालय के सभी फाइलों, आगत-निर्गत पंजी और अन्य कागजातों को भी देखा. उपायुक्त ने हिदायत दी कि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े और सभी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटाए जाएं. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, निर्माण या खरीद-बिक्री की किसी भी कोशिश पर त्वरित कार्रवाई की जाए. उन्होंने साफ शब्दों में…
Jamshedpur. कोल्हन विश्वविद्यालय (केयू) में बड़ा फेरबदल किया गया है. यह फेरबदल केयू की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने राजभवन के आदेश के तहत किया है. डॉ. संजय यादव को डीन स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) नियुक्त किया गया है. वहीं एबीएम कॉलेज में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र भारती को विश्वविद्यालय का प्रॉक्टर बनाया गया है. दोनों का कार्यकाल दो वर्षों का होगा. घाटशिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ आरके चौधरी को कोल्हन विश्वविद्यालय में CCDC के पद पर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को शनिवार को बड़ा नुकसान पहुंचा है. यहां जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इसी बीच एक IED विस्फोट के कारण झारखंड जगुआर बटालियन के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा जंगल में यह घटना हुई थी. कोल्हान के DIG मनोज रतन चौथे ने कहा कि इस घटना में…
Jamshedpur. बिरसानागर क्षेत्र में 34 लाख से अधिक की छह विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को शिलान्यास किया. वहीं, विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के हर गली और हर मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी व स्वच्छता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है. विकास कार्यों को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही, मंडल क्षेत्र में अन्य आवश्यक…
