Author: News Desk

Ranchi.झारखंड के पूर्व सीएम और ओड़िशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास शनिवार को खिजरी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है. यह एक विचारधारा की पार्टी है. हमारा सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय है. भाजपा को पार्टी का कार्यकर्ता ही मजबूती प्रदान करता है. रघुवर दास ने कहा कि बिना हार और जीत की चिंता किये जनता को जोड़ने का काम कार्यकर्ता करता है. आज हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम राज्य सरकार की कमियों को जनता तक ले जायें. उन्हें…

Read More

Ranchi. पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने शनिवार को झामुमो का दामन थाम लिया. हरमू, रांची स्थित झामुमो के कार्यालय में पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने उनका स्वागत करते औपचारिक तौर पर सदस्यता ग्रहण कराया. नीरू ने पार्टी के टॉप लीडर और सीएम हेमंत सोरेन की सराहना करते कहा कि वे राज्य की बेहतरी के लिए अच्छा प्रयास कर रहे हैं. गौरतलब है कि नीरू आजसू पार्टी के टिकट पर 2024 में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के रामेश्वर उरांव ने पराजित कर दिया था. 14 जनवरी 2025 को…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया. पहली बार यह निर्धारित किया कि राज्यपाल द्वारा रोके गए और राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखे गए विधेयकों पर उन्हें 3 माह की अवधि के भीतर निर्णय लेना चाहिए. दरअसल, चार दिन पहले शीर्ष अदालत ने उन 10 विधेयकों को मंजूरी दी, जिन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखा था. साथ ही न्यायालय ने सभी राज्यपालों को राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर कार्रवाई के लिए समयसीमा निर्धारित की थी. 415 पृष्ठों का यह फैसला शुक्रवार रात 10.54 बजे शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर…

Read More

Latehar. उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के छह उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर नारायण भोक्ता उर्फ आदित्यजी, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, एरिया कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, संजय उरांव उर्फ भगतजी और इमरान अंसारी शामिल है. उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि उग्रवादियों की ओर से अलग-अलग नाम बदलकर गढ़वा, लातेहार, चतरा और पलामू जिला के व्यवसायियों व अन्य लोगो से लेवी के लिए दबाव बनाया जा रहा था. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एके-47,…

Read More

Kolkata. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती का आदेश देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति आने पर वह अपनी आंखें बंद नहीं रख सकता. यह जिला वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों से कथित रूप से जुड़ी हिंसा से प्रभावित है. अदालत ने कहा कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए. मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शन से कथित रूप से जुड़ी हिंसक झड़पों में तीन लोगों की मौत हो…

Read More

Washington. ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स को जवाबी शुल्क के दायरे से बाहर रखा जाएगा. इस कदम से लोकप्रिय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की कीमतों को कम रखने में मदद मिलेगी, जो आमतौर पर अमेरिका में नहीं बनते हैं. शुक्रवार को की गई घोषणा से एप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को भी फायदा होगा. अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने कहा कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, सेमीकंडक्टर और फ्लैट-पैनल मॉनिटर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों जैसी वस्तुओं को भी छूट दी जाएगी.

Read More

Devaghar. झारखंड पुलिस ने देवघर जिले में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. शुक्रवार को सारवां थाना क्षेत्र के घोड़पारा के जंगलों से उन्हें गिरफ्तार किया गया. देवघर के पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रवक्ता लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि ये साइबर अपराधी ऑनलाइन धोखाधड़ी में संलिप्त थे. खुद को बैंक अधिकारी और ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बताकर अपराधियों ने भोले-भाले लोगों से ठगी की और उनके खातों से रुपये निकाल लिए. उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 13 मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

Read More

New Delhi. दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा क्योंकि 450 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और भीड़भाड़ के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. हालांकि, दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होने लगा. शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल देखा गया, जहां कई यात्री हवाई अड्डे के अंदर कुछ स्थानों पर खड़े होकर उड़ान से संबंधित जानकारी का इंतजार करते दिखे क्योंकि खराब मौसम के कारण उड़ानों में व्यवधान का असर शनिवार को भी बरकरार रहा. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अव्यवस्था और उड़ान में…

Read More

Jamshedpur. टेल्को के नीलडीह में शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान वज्रपात से एक पेड़ में आग लग गयी. पेड़ में आग लगा देख लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घटना की सूचना झारखंड अग्निशमन को दी गयी. इसके बाद मौके पर दमकल पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पेड़ में लगी आग पर काबू पाया.

Read More

Kolakata. मोहन बागान सुपर जाइंट ने शनिवार को यहां कड़े फाइनल में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में दोहरी सफलता हासिल की. मोहन बागान ने लीग विजेता शील्ड के बाद आईएसएल कप भी अपने नाम किया. पहला हाफ गोल रहित बराबर रहने के बाद 49वें मिनट में मोहन बागान के अल्बर्टो रोड्रिग्ज के आत्मघाती गोल से बेंगलुरू एफसी ने बढ़त बनाई लेकिन जेसन कमिंग्स ने 72वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा. मैच इसके बाद अतिरिक्त समय में खिंचा और जेमी मैकलारेन ने अतिरिक्त समय…

Read More