Bijapur.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब नौ बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी. उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 202वीं और 210वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल थे. डीआरजी राज्य पुलिस की…
Author: News Desk
Jammu. जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) की मौत हो गयी, लेकिन आतंकियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि केरी भट्टल इलाके में भीषण गोलीबारी के बाद आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में वापस चले गए. सेना ने बताया कि शहीद अधिकारी 9-पंजाब के सूबेदार कुलदीप चंद हिमाचल प्रदेश के निवासी थे. जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, व्हाइट नाइट…
Jamshedpur. जुगसलाई थाना परिसर में एक घटनाक्रम ने सभी को हैरत में डाल दिया. पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले गिरफ्तार वारंटी पुलिस वाहन के पिछले दरवाजे से कूदकर भाग निकला. घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी बिना देर किए राहगीरों की बाइक ली और आरोपी का पीछा करने लगे. वारंटी थाने के पीछे स्थित बलदेव बस्ती की ओर भागा और एक घर में जाकर छिप गया. पुलिस ने इलाके को घेर कर कुछ ही मिनटों में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया. पर इस मामले में चूक को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं. ऐसे भाग निकला वारंटी को पुलिस ने…
Medninagar. गोवा से तस्करी कर भूटान ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब झारखंड के पलामू जिले में जब्त की गई और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो और लोगों की तलाश की जा रही है, जिसमें एक बिहार के गया और दूसरा जमशेदपुर का निवासी है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरडहा घाटी में उत्तर प्रदेश के पंजीकरण वाले एक ट्रक को शुक्रवार को रोका गया. उसने बताया कि ट्रक से बड़ी मात्रा…
New Delhi. देश भर के UPI उपयोगकर्ताओं को शनिवार को लेनदेन विफलताओं का सामना करना पड़ा. तकनीकी खराबी के कारण भुगतान प्रणाली UPI के बंद होने के कारण ऐसा हुआ. यह एक पखवाड़े से भी कम समय में तीसरी बार है, जब यूपीआई के तहत लेनदेन प्रभावित हुआ और सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा. हाल के दिनों में, 26 मार्च और दो अप्रैल को यूपीआई व्यवधान की सूचना मिली थी. व्यवधान की निगरानी करने वाले मंच ‘डाउनडिटेक्टर’ के अनुसार यूपीआई विफलताओं के बारे में शिकायतें सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू हुईं.यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक त्वरित भुगतान…
Ranchi. खूंखार गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले झारखंड पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का झारखंड एटीएस से तबादला कर दिया गया है. पीके सिंह का तबादला झारखंड के रामगढ़ जिले में किया गया है. झारखंड पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह का तबादला रामगढ़ जिले में कर दिया गया है. इंस्पेक्टर डॉ पीके सिंह के साथ-साथ कई अन्य इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों का भी तबादला अन्य जिलों में किया गया है. डीआईजी कार्मिक के द्वारा तबादले के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि…
Ranchi. खूंटी जिले में युवती के साथ बर्बरता सामने आयी है. यहां उसके साथ पहले गैंगरेप किया गया, फिर उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद शव जलाने का प्रयास किया गया. यह कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ की घटना है. खूंटी एसपी अमन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. सूचना पाकर कर्रा थाना प्रभारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, कर्रा पुलिस की टीम युवती की पहचान करने में जुटी है. पुलिस के मुताबिक बॉडी देख कर…
Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट नदी किनारे शुक्रवार देर रात दो गिरोह के बीच अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया. फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नदी पार कर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है.
Ranchi. उत्पाद विभाग बड़ा फैसला लेने जा रहा है. शराब पर लगने वाले वैट को कम करने की तैयारी है. झारखंड में शराब पर अब सिर्फ 5 फीसदी ही वैट लगेगा. बता दें कि ये वैट पहले 75 फीसदी लगता था. शराब पर उत्पाद विभाग ने 70 परसेंट वैट को कम करने का फैसला किया है. उत्पाद विभाग के इस नए प्रस्ताव के बाद 1000 में मिलने वाली शराब की बोतल अब सिर्फ 300 में मिलेगी. वैट में कटौती को लेकर उत्पाद विभाग के इस नए प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी मुहर लगा दी हैं. अब इस प्रस्ताव को…
Sahibgunj. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनका राज्य जल्द ही देश के प्रमुख प्रांतों के बीच अपनी जगह बनायेगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण एवं राज्य-स्तरीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. सोरेन ने साहिबगंज में सिद्धो-कान्हो जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने राज्य की नींव को मजबूत किया है. अब, झारखंड न केवल तेजी से प्रगति करेगा, बल्कि देश के प्रमुख राज्यों के बीच अपनी जगह भी सुरक्षित करेगा. इस कार्यक्रम में, सोरेन ने 213.79 करोड़ रुपये की 361 विकास…
