Author: News Desk

Ranchi. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 11 अप्रैल की शाम रांची पहुंचे. राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रविकुमार ने उनका स्वागत किया. देर शाम होटल रेडिसन ब्लू में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता व गृह सचिव वंदना डाडेल ने अन्य अधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. इसे औपचारिक भेंट बताया गया. अधिकारियों के बीच चुनाव प्रक्रिया व हाल ही में संपन्न लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. 12 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त रजरप्पा जायेंगे.…

Read More

Mumbai.स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की भारी मांग के कारण शुक्रवार को दिल्ली में सोने के मूल्यों में बड़ा उछाल दिखा. सोने का भाव 6,250 रुपये की तेजी के साथ 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है. विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से घरेलू कीमतों में तेजी आयी. बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,200 रुपये…

Read More

Galudih. तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर गालूडीह के उलदा में माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. प्रत्येक दिन शाम चार बजे से सात बजे तक नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा होगी. जम्मू के कथावाचक स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज कथा का वाचन करेंगे. 13 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी. मंदिर में कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होगी. 19 अप्रैल को माता की चौकी विशेष आकर्षण होगी. जानें किस दिन क्या होगा आयोजन 13 अप्रैल को कलश यात्रा और कथा वाचन, 14 को श्रीमद् देवी भागवत…

Read More

Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाइहातु के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसा सामने आया. यहां छोटा हाथी वाहन पलट गया. इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को उपचार के लिये सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया. बाकी सभी घायलों का सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि वे लोग चाईबासा से छोटा हाथी वाहन से सवार होकर चक्रधरपुर जा रहे थे. गाड़ी में…

Read More

Washington. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने कथित तौर पर कहा था कि भारतीयों का ‘यही हश्र होना चाहिए. उसने हमले के दौरान मारे गए लश्कर-ए- तैयबा के नौ आतंकवादियों की सराहना करते हुए उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘निशान-ए-हैदर’ दिये जाने की हिमायत की थी. अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी. अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा को भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित कर दिया. उस पर, 2008 के मुंबई आतंकी हमले में कथित भूमिका से जुड़े 10 आपराधिक आरोप हैं. इस हमले में छह…

Read More

Varanasi .वाराणसी में पुलिस ने हाल में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. इन गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस ने मामले के 23 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाया. वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरते ही…

Read More

Ranchi. राज्य सरकार ने ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी (TAC) की बैठक बुलायी है. 16 अप्रैल को दिन के 11.30 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक में फिर सीएनटी, पेसा समेत अन्य मुद्दे उठेंगे. टीएसी की पिछली बैठक 16 नवंबर 2023 को हुई थी. विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर काफी दिनों तक टीएसी की बैठक टली. उसके बाद टीएसी की नये सिरे से गठन में भी कुछ विलंब हुआ. 16 अप्रैल को होनेवाली बैठक में फिर से पिछली बैठक के एजेंडों पर चर्चा की जायेगी. उसमें पेसा कानून को राज्य में लागू करना, वनाधिकार अधिनियम के आदिवासी विरोधी प्रावधानों पर…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग शहर के खिरगांव बाकर गली में अपराधियों ने 10 अप्रैल की रात खिरगांव नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार (22) की हत्या कर दी. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सौंप दिया. इससे पहले हत्या के विरोध में परिजन और मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार सुबह खिरगांव चौक पर प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग-चतरा रोड को जाम कर दिया. करीब छह घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दोपहर 2 बजे जाम खत्म कराया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में 2008 के भीषण आतंकवादी हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगने की उम्मीद है. दिल्ली की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद उसे शुक्रवार सुबह इस संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय लाया गया. सूत्रों ने बताया कि राणा को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आतंकवाद रोधी एजेंसी के मुख्यालय के अंदर उच्च सुरक्षा वाली एक कोठरी में रखा गया है, जहां चौबीसों…

Read More

Mumbai. भारत समेत विभिन्न देशों पर लगाए उच्च सीमा शुल्क को तीन महीनों के लिए टालने के अमेरिकी सरकार के फैसले से शुक्रवार को स्तानीय शेयर बाजारों में जबर्दस्त तेजी रही. सेंसेक्स 1,310 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने 429 अंकों की छलांग लगाई. भारतीय बाजार में तेजी इस लिहाज से खास रही कि इसने दुनिया भर के बाजारों में व्याप्त गिरावट के रुख के उलट तेजी का रुझान दिखाया. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,310.11 अंक यानी 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,620.18 अंक बढ़कर 75,467.33 तक…

Read More