Author: News Desk

Jamshedpur. चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली टीओपी के डोबो डैम में जमशेदपुर के दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार शाम की है. इसमें गोलमुरी का रहनेवाला आशीष कुमार सिंह और गोलपहाड़ी का अमरजीत सिंह शामिल है. इस घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजनों में मातम छा गया है. इस बीच सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद उनके दोनों दोस्त फरार बताए जा रहे हैं. इस बीच मृत युवकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हादसे की जानकारी मिलने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर का मौसम बदला-बदला है. शुक्रवार रात भी झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेलामें तेज हवा के साथ बारिश, मेघ गर्जन व वज्रपात की आशंका व्यक्त की है. वहीं रांची सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व मेघ गर्जन को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 व 15 अप्रैल को तेज हवा के साथ मेघ गर्जन को देखते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Read More

New Delhi.गृह मंत्रालय ने अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें देने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है और इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा. पद्म पुरस्कार – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं. 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है.…

Read More

Bijing: चीन ने अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क को बढ़ाकर शुक्रवार को 125 प्रतिशत कर दिया. अमेरिका के चीन से निर्यात पर 145 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद उसने यह कदम उठाया है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, चीन ने आयातित अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 84 प्रतिशत था. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी के बाद चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मुकदमा भी दायर किया है. नवीनतम अमेरिकी अधिसूचना के अनुसार, चीन पर कुल 145 प्रतिशत शुल्क लगा है. चीन ने पहले 84 प्रतिशत शुल्क…

Read More

Bhuneshwar: भुवनेश्वर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर घायल हो गया. शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि खंडगिरी इलाके में घटी. घायल व्यक्ति की पहचान शेख जमशेद के रूप में हुई है, जो कथित रूप से ‘ब्राउन शुगर’ की तस्करी में वांछित था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय की विशेष अपराध इकाई ने जमशेद को पकड़ने के लिए पूरी रात उसका पीछा किया. अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार जमशेद जब खंडगिरी इलाके में जयदेव वाटिका के पास पहुंचा…

Read More

Chandil. चांडिल में रेलवे ट्रैक के किनारे जंगली हाथियों का विचरण एक बार फिर शुरू हो गया है. इस दल में 13 हाथी हैं. इसमें दो शिशु हाथी भी शामिल हैं. पिछले एक सप्ताह से हाथियों को रेलवे ट्रैक के आस-पास देखा जा रहा है. ये अक्सर रेलवे ट्रैक भी पर कर एक ओर से दूसरी ओर जा रहे हैं. ट्रेनों से हाथियों को कोई नुकसान ना हो इसके लिए वन विभाग ने रेलवे स्टेशन मास्टरों को ट्रेन धीमी गति से चलाने के लिए पत्र लिखा है. इसमें इन सभी स्टेशन मास्टरों को दिन और रात के समय ट्रेन धीरे…

Read More

Ranchi. प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 13 अप्रैल को सेवा सदन पथ, रांची स्थित माहेश्वरी भवन होगा. प्रात: नौ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. चुनाव सत्र 2025-27 के अध्यक्ष के चयन के लिए होगा. यह जानकारी प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने दी. बताया कि चुनाव को लेकर विनय सरावगी मुख्य चुनाव पदाधिकारी व राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल अौर अशोक पुरोहित सह चुनाव पदाधिकारी बनाये गये हैं. चुनाव में 5106 मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालेंगे. जो विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्य हैं. इस चुनाव में दो प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल…

Read More

Varanasi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए लालायित लोग केवल अपने परिवार को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि उनकी सरकार समावेशी विकास के विषय पर काम करती है. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये की लागत की 44 परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘राष्ट्र की सेवा में हमारा मार्गदर्शक मंत्र हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास’ रहा है। इसी भावना के साथ हम हर नागरिक के कल्याण के लिए आगे बढ़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट व राज्य भर के सिविल कोर्ट में 30 आइटी प्रोफेशनल्स नियुक्त किये जायेंगे. यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जायेगी. इसके लिए झारखंड हाइकोर्ट की ओर से तकनीकी योग्यता रखनेवाले इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होगा. 28 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकेगा. सिस्टम ऑफिसर के 18 पद, सीनियर प्रोग्रामर के एक तथा सिस्टम असिस्टेंट के 11 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जायेगी. सिस्टम ऑफिसर व सीनियर प्रोग्रामर की संविदा अवधि 31 मार्च 2026 होगी, जबकि सिस्टम असिस्टेंट के लिए संविदा की अवधि एक…

Read More

नई दिल्ली. पूर्वांचल एकता मंच द्वारा 12-13 अप्रैल को दिल्ली के देव मेला ग्राउंड में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े देश-विदेश के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार, भोजपुरी संगीत और सिनेमा से जुड़ी हस्तियां शामिल होगी. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है. सम्मेलन का मुख्य विषय है ‘भोजपुरी आठवीं अनुसूची में काहे ना’ है.

Read More