New Delhi. 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 दिन की NIA की कस्टडी में भेजा है. एजेंसी ने कोर्ट से 20 दिन की रिमांड मांगी थी. स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने बंद कमरे में मामले की सुनवाई की और गुरुवार देर रात 2 बजे फैसला सुनाया.64 साल के तहव्वुर राणा को कल अमेरिका से भारत लाया गया था. गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे राणा को लेकर अमेरिकी गल्फस्ट्रीम 550 विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था, जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ, इसके बाद उसे सीधे एनआईए…
Author: News Desk
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव बनने का कारण गुरुवार को जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में गुरुवार शाम 5 बजे के बाद गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश करीब 2 घंटे तक होती रही. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. इससे कई जगहों से जानमाल के नुकसान की भी सूचना है. तेज रफ्तार से चली आंधी-तूफान के साथ बारिश ने जम कर तबाही मचायी है. कई जगह पेड़ टूटने के साथ ही टिन शेड व करकट सहित होर्डिंग्स भी उड़ते देखे गये. तेज हवा के झोंके के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बंद हो…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनिल महतो ‘टाइगर’ की हत्या के पीछे मुख्य कारण जमीन संबंधी विवाद था. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भाजपा की रांची ग्रामीण जिला इकाई के महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य महतो की 26 मार्च को राज्य की राजधानी में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया िह देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा…
Dhanbad.धनबाद साइबर पुलिस ने पहली बार सेक्सटॉर्शन के मामले में तीन युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में बुधवार की रात पुलिस ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक घर से तीन युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में सरगना पुराना बाजार दरी मुहल्ला निवासी मनीष कुमार उर्फ मोंटी भईया, राखी कुमारी, रिया गुप्ता व पूजा देवी को गिरफ्तार किया है. वहीं मास्टर माइंड मनीष की पत्नी नम्रता उर्फ नेहा फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. छापामारी के दौरान पुलिस ने कई सामान…
Kolakata. वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोलकाता के रामलीला मैदान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत-ए-उलेमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने घोषणा की कि कानून को निरस्त करने की मांग करते हुए “एक करोड़ हस्ताक्षरों” वाला एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा जाएगा. जमीयत की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी और ईसाइयों व सिखों ने भी इसमें भाग लिया. चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “2014 में सरकार बनाने के बाद, भाजपा ने 1,159 अधिनियमों को…
Patna.बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चपेट में आने से 25 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नालंदा में 18 लोगों की मौत हुई. इसके बाद सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.बुधवार को बिहार के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के निकट बृहस्पतिवार को एक बस की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना जमशेदपुर के बाहरी इलाके में एमजीएम पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बड़ाबांकी गांव के पास हुई. दुर्घटना में मारे गए दोनों लोग पारडीह में अपने कार्यस्थल पर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि वे स्कूटर पर सवार थे, तभी तेज गति से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कूटर को टक्कर मारने…
जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में ऋतिक गौर(बीसीए), शिफ़ा (बीसीए), विकास प्रमाणिक(बीसीए), रोहन कुमार (डिप्लोमा कम्प्यूटर साइंस), नेहा (बीए अंग्रेजी), कृतिका (बीए अंग्रेजी), अंशिका सिंह(बीए अंग्रेजी) का चयन जमशेदपुर स्थित एजुकेशनल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कम्पनी ईटरनल एचिवर्स में हुआ है. चयनित विद्यार्थियों का चयन कंटेंट राईटर और कंटेंट एंलिसिस्ट के पद पर हुआ है. विद्यार्थियों को 2 लाख के वार्षिक अनुबंध पर कम्पनी में रोजगार का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के रोजगार…
Bhuwneshwar.ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि उनकी सरकार गृह विभाग के 12,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन 20 साइबर पुलिस थाने स्थापित करने की भी योजना बना रहा है. माझी ने यह बात बुधवार रात नयी दिल्ली से लौटने के बाद यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन की मेजबानी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि शाह के साथ बैठक में राज्य में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट देश में धर्म परिवर्तन के मुद्दे से संबंधित याचिकाओं पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा. यद्यपि कुछ याचिकाओं में कई राज्यों के धर्मांतरण-रोधी कानूनों को चुनौती दी गई है, वहीं एक अन्य याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ राहत का अनुरोध किया गया है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 16 अप्रैल की वादसूची से पता चलता है कि यह मामला प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ के समक्ष आएगा. शीर्ष अदालत ने जनवरी 2023 में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि धर्म परिवर्तन एक…
