संकटा सिंह पेट्रोल पंप चौक पर जांच के नाम पर गर्भवती की प्रताड़ना पर जनविरोध बड़ा संदेश चेकिंग में बीमार, वृद्ध, महिलाओं का भी नहीं रखा जाता ख्याल, सांसद-विधायक का मौन संदिग्ध जमशेदपुर. झारखंड में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा चाहे जो प्रयास कर लें, जमशेदपुर में बैठा पुलिस का एक अदना जवान भी व्यवस्था को ठेंगा दिखाने से नहीं चूक रहा. आलम यह है कि प्रचंड बहुमत से बनी झामुमो सरकार के विधायक भी अफसरशाही व पुलिस के आगे बेबस नजर आ रहे. शहर में चल रहे पुलिस के ”चेकिंग जाम” को लेकर…
Author: News Desk
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सुविधा होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा के घर हल्दीपोखर जाती थी. वहीं आने-जाने के क्रम में पड़ोस…
जमशेदपुर : टाटा स्टील में स्पोटर्स फीस में बढ़ोत्तरी का विरोध शुरू हो गया है. यूनियन परिसर में स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में यह मामला उठाया गया. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की मौजूदगी में चेयरमैन संजय सिंह ने पूरी बात बतायी और कहा कि यह एकतरफा फैसला है. स्पोटर्स सब्सक्रिप्सन चार्ज को बढ़ाकर बाहरी लोगों के बराबर कर दिया गया है. यह बिना किसी बातचीत या सूचना के किया गया. इसके लिए यूनियन से भी सहमति नहीं ली गयी है. कई खेल सुविधाओं…
जमशेदपुर : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड की ओर से वोलंटरी सेपरेशन स्कीम (वीएसएस) निकाला गया है. इसके लिए 1 से 30 अप्रैल तक आवेदन दिया जा सकेगा. टाटा स्टील मेरामंडली प्लांट में वैसे कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते है, जिनकी उम्र 40 साल है और वह सात साल तक काम कर चुके है. यह आप्शन सिर्फ स्थायी कर्मचारियों को ही मिलेगा. मिनिस्ट्रियल कैटेगोरी के कर्मचारी अपना आवेदन दे सकते है. इ व टीएस ग्रेड के कर्मचारी इससे लाभांवित हो सकते है. कर्मचारियों को वीएसएस लेने के बाद मासिक पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस के अलावावा घर की सुविधा बरकरार रखी…
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी इतिहास विषय के विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में हुई व्यापक गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को छात्रों, छात्र नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय का घेराव किया. आक्रोशित छात्रों ने मुख्य द्वार पर ही धरना देकर जमकर नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग को लेकर अड़ गए. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि इतिहास विषय के लगभग 150 विद्यार्थियों में से 100 से अधिक छात्रों को या तो अत्यंत कम अंक दिए गए हैं या शून्य अंक दर्शाए गए हैं. छात्रों ने इसे उनके भविष्य के साथ भद्दा मज़ाक बताया और विश्वविद्यालय…
रांची : भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार (10 अप्रैल) को पूरे झारखंड में मांस, मुर्गा और मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश राज्य के सभी नगर निगम और पंचायत क्षेत्रों में लागू होगा. भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मांस, मुर्गा और मछली की बिक्री और क्रय-विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करता है और मांस, मुर्गा या मछली बेचता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी…
जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने बुधवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस मौके पर चौकीदार के 224 रिक्त पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की गई. नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया. मंत्री रामदास सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है. चौकीदार की…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित एबीएम कॉलेज के पास बुधवार सुबह अचानक आग लगने से आधा दर्जन फुटपाथी दुकानें जल कर राख हो गईं. आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से इन दुकानों में रखे फल, सब्जियां, जूते-चप्पल सब कुछ जलकर राख हो गए. जैसे ही दुकानदारों को इस घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सारी दुकानें पूरी तरह से जल चुकी थीं. फिलहाल आग से हुए नुकसान का सही आंकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि यह उनकी आजीविका का एकमात्र…
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) भारत लाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुकी हैं. आज देर रात तक उसके भारत पहुंचने की संभावना है. राणा को NIA अगले कुछ हफ्तों तक उसे अपनी कस्टडी में रखेगी. 2008 मुंबई आतंकी हमले के दोषी राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी. राणा ने भारत आने से बचने के लिए याचिका दायर की थी. अपनी याचिका में…
Sheikh Hasina Attack On Muhammad Yunus: बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली में बैठकर अपने ‘दुश्मनों’ पर जमकर गरजीं हैं. शेख हसीना ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला करते हुए उन्हें हड़पने वाला बताया. हसीना ने कहा कि मैं अभी भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हूं. मोहम्मद यूनुस के पास देश चलाने के लिए कोई संवैधानिक आधार या जनादेश नहीं है. उसने आम छात्रों और लोगों को गुमराह कर विदेशी फंड का इस्तेमाल कर सत्ता पाई है. शेख हसीना ने कहा है कि मोहम्मद यूनुस ने लोगों के सामने अपनी “Cute image” खो दी…
