भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदी को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने मंजूरी दे दी है. नौसेना को इस समझौते के तहत 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल मरीन विमान मिलेंगे, जिन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा. राफेल फाइटर जेट के लिए सौदा करीब 63,000 करोड़ रुपये में हुई है. रक्षा मंत्रालय अब इस फैसले के बाद फ्रांस सरकार के साथ समझौते की प्रक्रिया पूरी करेगा. इस डील को जल्द ही अंतिम रूप देकर साइन किया जाएगा. डील के तहत भारतीय नौसेना के जवानों को राफेल एम उड़ाने और संभालने…
Author: News Desk
हरियाणा के कैथल जिले में पंजाब की सीमा के निकट स्थित अजीमगढ़ चौंकी पर बब्बर खालसा(Babar Khalsa) ग्रुप द्वारा हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है. यह विस्फोट रविवार, 6 अप्रैल की सुबह हुआ. प्रारंभ में पुलिस के पास इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं थे, लेकिन अब जांच के दौरान हमले की पुष्टि हो गई है. कैथल पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. हमले के बाद चौंकी में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी को कोई हानि नहीं पहुंची है. धमाके के बाद चौंकी में फैली हुई राख इस बात का संकेत…
US China Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Tariffs) के टैरिफ ने चीन में गदर मचा दिया है. ट्रंप द्वारा चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ (104% tariff) लगाने के बाद हर तरफ भदगड़ मच गई है. हालात यह हो गए हैं कि बीच समंदर में ही माल छोड़कर राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के एक्सपोर्टर्स भाग रहे हैं. अमेरिका और चीन के बीच शुरू हुई इस इकोनॉमिक वॉर (economic war) ने चाइनीज ने एक्सपोर्टर्स में दहशत फैला दी है. चाइनीज एक्सपोर्टर्स टैरिफ के खौफ से इतने डरे हैं कि बीच समंदर अपना माल छोड़कर भाग रहे हैं. बता…
जमशेदपुर : शहर में पुलिस की चेकिंग अब लोगों की परेशानी के बाद आक्रोश का कारण बनने लगी है. आवश्यक व अनिवार्य कार्य में जा रहे लोगों को रोककर की जाने वाली चेकिंग का कारण आम लोगों के समझ में नहीं आता. बुधवार को स्टेशन रोड संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास पति के साथ बाइक पर जा रही महिला पुलिस चेकिंग के दौरान गिरकर घायल हो गई. इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ”चेकिंग के नाम पर जाम” लगाने का आरोप लगाया और सड़क को एक घंटे तक जाम रखा. इस दौरान बिष्टुपुर-बर्मामाइंस…
Mumbai.मुद्रास्फीति में नरमी के बीच भारतीय रिजर्व (RBI) ने बुधवार को आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के मकसद से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 से छह प्रतिशत करने का निर्णय किया. फरवरी के बाद अप्रैल में भी बड़ी राहत दी. चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह सदस्यीय समिति ने आम सहमति से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि इसके साथ एमपीसी ने अपने रुख को ‘तटस्थ’ से ‘उदार’ करने…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में मंगलवार को एक बस और ट्रक के आपस में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चरही के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई.चरही थाने के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच…
Hajipur. बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को एक कार एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग भागलपुर जिले के नौगछिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद हाजीपुर लौट रहे थे, तभी महिसौर गांव के पास यह दुर्घटना हुई. मृतकों की पहचान बबीता देवी, उनकी बेटी सोनाक्षी कुमारी (आठ) और मोना देवी के रूप में हुई है. हादसे में मारी गई एक अन्य महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. महुआ…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम मंगलवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी की टीम टेंडर कमीशन घोटाला और जमीन घोटाला मामले की जांच को लेकर जेल पहुंची है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल से इडी ने पूछताछ की जबकि रांची जमीन घोटाले में कांके में जमीन हड़पने से जुड़े ईसीआईआर 5/24 के गवाह प्रवीण जायसवाल से इडी ने जेल में पूछताछ की. उल्लेखनीय है कि कांके अंचल के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी को प्रवीण के बयान…
Mumbai. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए पारस्परिक शुल्कों पर द्विपक्षीय रूप से बातचीत किए जाने की संभावना है और अगले कुछ वर्षों में कंपनियों के आपूर्ति श्रृंखला मॉडल में बदलाव आएगा. राकेश झुनझुनवाला मेमोरियल लेक्चर में बोलते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि सभी को इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कैसे आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि समस्या टैरिफ नहीं है… समस्या उस मॉडल को उलटने की है, जिसका हम छह-सात दशकों से इस्तेमाल कर रहे हैं. यह एक…
Washington.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी के एक दिन बाद यानी मंगलवार को व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की पुष्टि की, जो 9 अप्रैल यानी आज से लागू होगा. ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि अगर चीन ने अमेरिका पर लगाया गया 34% टैरिफ वापस नहीं लिया तो उसे पहले से घोषित 34% के अलावा बुधवार से 50% एक्स्ट्रा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. ट्रम्प ने कहा था कि मैंने चेतावनी दी थी कि कोई भी देश जो अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा, उसे तुरंत नए और काफी ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, जो…
