Author: News Desk

Chaibasa. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को नक्सलियों के पांच बंकर ध्वस्त कर दिए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि जराईकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्पाबुरू गांव के निकट एक जंगल में ये बंकर मिले थे. उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाके में पांच-पांच किलोग्राम के दो शक्तिशाली संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए गए थे.

Read More

Jamshedpur. मानगो-डिमना मेन रोड पर अग्रवाल भवन के पास गुरुवार दोपहर 1.15 बजे एक बिजली के खंभे में आग लग गयी. शॉर्ट-शर्किट से खंभे में आग लगने की बात बताई जा रही है. करीब 45 मिनट से धू-धूकर आग जल रही है. बिजली विभाग और दमकल विभाग को सूचना दी गयी है. फिलहाल आग पर काबू पाया नहीं जा सका है. -खबर अपडेट हो रही है।-

Read More

Tahawwur Rana Extradition :  26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तहव्वुर राणा को लेकर भारतीय एजेंसी की टीम अमेरिका से रवाना हो चुकी है. आज (गुरुवार) दोपहर में स्पेशल विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. यहां से तहव्वुर को गिरफ्तार कर NIA हेडक्वाटर ले जाया जाएगा. भारत पहुंचते ही तहव्वुर राणा को दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. NIA अदालत से राणा की कस्टडी (हिरासत) मांगेगी ताकि उससे पूछताछ…

Read More

Supreme Court Hearing On Waqf Amendment Law: वक्फ संशोधन कानून पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई की तारीख तय हो गई है. वक्फ कानून को लेकर पहली सुनवाई 16 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी. जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस के वी विश्वनाथन बेंच के बाकी 2 सदस्य हैं. मामला सुनवाई की सूची में 13वें नंबर पर लगा है. सबसे पहले हैदराबाद सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की याचिका पर सुनवाई होगी. बता दें वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अबतक 20 याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा चुकी है. सभी याचिकाओं…

Read More

जमशेदपुर. मानगो थाना क्षेत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. अमरदीप कॉम्प्लेक्स स्थित ओसम रिसोर्सेज नाम के साइबर कैफे में धालभूम की एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने छापेमारी की. यहां से बड़ी संख्या में नकली सर्टिफिकेट, मार्कशीट और पहचान पत्र बरामद हुए हैं. छापेमारी में कई कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क जब्त किए गए. साथ ही विभिन्न बोर्ड और विश्वविद्यालयों के जाली प्रमाणपत्र तथा स्कूल-कॉलेज की मार्कशीट के स्कैन कॉपी और डिजाइन फॉर्मेट भी मिले. जांच में सामने आया है कि यह साइबर कैफे लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का काम कर रहा था. इन नकली सर्टिफिकेट…

Read More

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी हैं. जंगीपुर में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद सुती में बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की. इस दौरान भीड़ की पुलिस से झड़प भी हुई. हिंसक भीड़ पर काबू पाने पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. साथ ही एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. मुर्शिदाबाद के जंगीपुर के बाद बुधवार को सुती में…

Read More

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने टैरिफ वार से दुनिया के बड़े देशों के बीच व्यापारिक तनाव चरम पर पहुंचाने के कदम वापस खींच लिए हैं. Tariff पर ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए भारत (India) समेत 75 देशों को राहत दी है. ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ को फिलहाल 90 दिनों के लिए रोक दिया है. उन्होंने एक हफ्ते में ही अपना फैसला पलटने के पीछे देशों के साथ व्यापार पर नई बातचीत का हवाला दिया. हालांकि उन्होंने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया…

Read More

छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले युवाओं में राजधानी रायपुर की निवासी ईशा पटेल का नाम अब शामिल हो चुका है. महज़ 23 वर्षीय ईशा पटेल के यूनिक स्टार्टअप आईडिया हाउस ऑफ़ पुचका ने उन्हें पीएम मोदी से मुलाक़ात करने का मौक़ा दिया है. मंगलवार को केंद्र सरकार की मुद्रा लोन योजना को 10 वर्ष पूरे हुए. इस अवसर पर योजना के तहत लोन की मदद से सफल उद्योग खड़ा करने वाले पूरे देश के 50 व्यक्तियों से पीएम मोदी ने अपने निज निवास में मुलाक़ात की, जिसमें छत्तीसगढ़ से दो लोग शामिल हुए. ये छत्तीसगढ़ के लिये गौरव का…

Read More

रायपुर. जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), रायपुर जोनल यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 92 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी बिलिंग के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये का अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया था. जांच के दौरान सामने आया कि रायपुर की दो फर्में अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स ने दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों से फर्जी बिलों के जरिए क्रमशः 94 करोड़ और 41 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई थी. इसी के आधार पर फर्म संचालकों ने 24 करोड़…

Read More

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की जारी अधिसूचना की तिथि में वृद्धि की गई है. इच्छुक युवा 12 मार्च से 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो कि इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है. भर्ती के लिए 17/2 से 21 वर्ष के अभ्यर्थी अग्निवीर पद के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क ट्रेडसमैन दसवी पास और ट्रेडसमैन आठवी पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के…

Read More