Jamshedpur. टाटा स्टील ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी प्रबंधन ने अपने अफसरों के प्रमोशन और परफॉर्मेंस मूल्यांकन प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां छह स्कोर पर रैंकिंग होती थी, अब इसे घटाकर चार कर दिया गया है. यह नयी प्रणाली वित्तीय वर्ष 2025 से लागू होगी, जबकि इसके तहत रेटिंग का मूल्यांकन तत्काल प्रभाव से किया जाएगा. नयी रैंकिंग प्रणाली में अधिकारियों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जायेगा: 1 लिमिटेड कंट्रिब्यूटर, 2.कंसिस्टेंट कंट्रिब्यूटर, 3.सक्सेसफुल कंट्रिब्यूटर व4 एक्सेपसनल कंट्रिब्यूटर. प्रत्येक रैंकिंग के आधार पर अधिकारियों को दो से पांच साल के भीतर प्रमोशन, वेतन वृद्धि या बोनस…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर मुख्य सड़क के पास स्थित पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया. महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की तह तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.…
Sahibgunj.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी शुक्रवार को भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो में शामिल हो गए. ताला मरांडी की 44 सालों के बाद झामुमो में वापसी हुई. भोनगाडीह में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को झामुमो की सदस्यता ग्रहण कराया. ताला ने 2024 का लोकसभा राजमहल सीट से लड़ा था. हालांकि झामुमो के विजय हांसदा से 1.50 लाख से भी अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे. वे बोरियो से दो बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं. इससे पहले बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी…
Chakardharpur. सोनुआ पुलिस ने बालजोड़ी गांव के एक घर से फंदे में झुलता विवाहिता का शव बरामद किया है. विवाहिता की पहचान बालजोड़ी गांव के संजीत नायक की 20 वर्षीय पत्नी दीपा नायक के रूप में की गयी है. मृतका का मायके बालजोड़ी गांव में है. दीपा नायक के परिजनों द्वारा महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. पुलिस बालजोड़ी गांव पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक दीपा नायक व संजीत नायक का प्रेम विवाह हुआ था. उनका तीन माह का एक बच्चा भी है.
Garhwa. गढ़वा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के हरैया गांव में चार मासमू बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि चारों बच्चियां नहाने गई थी उसी दौरान यह हादसा हुआ. इसे लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर परिजनों से मुलाकात भी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि “गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में चार मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत की ख़बर ने मन को झकझोर कर रख दिया. सदर अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स कैंटीन गेट के पास एक 709 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. घटना गुरुवार की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में सामान लोड था, जिसे टाटा मोटर्स के भीतर ले जाया जा रहा था. घुमावदार मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया.
Jamshedpur. आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाया गया. वह मुंबई में हुए आतंकी घटना 26/11 में शामिल था. उसे भारत लाने की जिम्मेदारी जिन दो आइपीएस अधिकारियों को सौंपी गयी, वह दोनों झारखंड कैडर के हैं. आईजी आशीष बत्रा और डीआइजी जया राय. आईजी आशीष बत्रा और डीआईजी जया राय, दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और एनआइए में पदस्थापित हैं. तहव्वुर राणा को भारत लाने की जो प्रक्रिया थी, उसे पूरा करने के लिए इन्हीं दोनों अधिकारियों को जवाबदेही दी गई थी. तहव्वुर राणा को आज (10 अप्रैल ) एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया. विशेष विमान को दिल्ली…
Chennai. चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान रूतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आइपीएल से बाहर हो गये हैं, जिससे एक बार फिर महेंद्र सिंह धौनी को टीम की बागडोर मिली है. सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की. फ्लेमिंग ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी. धौनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर से महेंद्र सिंह धौनी पर टिकी रहेंगी. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 गेंद पर 27 रन बनाये थे.
Motihari. मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए एक जज की गाड़ी का नो पार्किंग में खड़े होने पर चालान कटवा दिया. एक व्यवसायी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर डालने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई की. जिला जज की सहमति से चालान काटा गया.किसी ने गाड़ी की तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सवाल किया- क्या ट्रैफिक पुलिस को साहस है, इनका चालान काटने का. गाड़ी आधे घंटे से खड़ी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट पढ़ एसपी ने इसे गंभीरता से लिया. लेकिन बात न्यायिक अधिकारी की…
Medninagar.. थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह के मटपुरही टोला में बुधवार की रात्रि में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पाटन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पाटन थाना के सअनि अमरेंद्र कुमार, धमेंद्र कुमार सिंह, विष्णु कुजूर घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार मनोज भुइयां व उसकी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी प्रतिदिन मजदूरी करते थे. मेदिनीनगर शहर से काम कर लौटने के बाद दोनों ने शराब का सेवन किया…
