Husainabad. पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सोमवार रात चोरी हो गयी. बताया जाता है सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के दिन मूर्ति स्थापित करने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर विवाद किया था. प्रशासन ने पहुंच कर मामले को शांत कराया था. रात्रि में अंबेडकर की मूर्ति संबंधित जगह से गायब हो गई. इससे स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए. निर्धारित जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम…
Author: News Desk
Hazaribag. रांची -पटना मार्ग के इचाक सल्फरनी पेट्रोल पम्प के समीप पम्प मैनेजर शंकर रवि दास को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार पंप मैनेजर शंकर रविदास बैग में पैसा लेकर निकल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए और अपराधी पैसे से भरा बैग लेकर भाग गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर मामले की जांच कर…
New Delhi.वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत में ब्राजील और चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक बनने की क्षमता है. भारत का लौह अयस्क उत्पादन 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 23.6 करोड़ मीट्रिक टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 22.8 करोड़ मीट्रिक टन था. वेदांता समूह के चेयरमैन ने बताया कि भारत कैसे लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील और चीन से आगे निकल सकता है. उन्होंने कहा, हमारे विशाल भंडार को देखते हुए, हम प्रति वर्ष 70 करोड़ टन उत्पादन कर सकते…
New Delhi.खाद्य वस्तुओं के सस्ते होने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 2.05 प्रतिशत रह गई, जो फरवरी में 2.38 प्रतिशत थी. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में वार्षिक आधार पर वृद्धि हुई है. मार्च 2024 में यह 0.26 प्रतिशत थी. उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मार्च 2025 में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली व कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ी. थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी के…
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. यहां हाथी-घोड़ा मंदिर के पास अहले सुबह करीब 4 बजे एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. ट्रेलर के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए. राहत की बात यह रही कि किसी भी सिलेंडर में रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, चालक की हालत अब स्थिर है. हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था. इससे बड़ी जनहानि टल गई.…
New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ईडी की पूछताछ को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित’’ बताते हुए वाद्रा ने कहा कि पहले भी ईडी उनसे घंटों पूछताछ कर चुकी है, हजारों पन्ने साझा किए हैं, लेकिन फिर भी एजेंसी उनके खिलाफ मामले उठा रही है. मध्य दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास से वाद्रा (56) एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक करीब…
Ranchi. भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे लेकर सूबे की सियासत गरमा गयी है. एक चैनल से बातचीत में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मेरे लिये शरीयत बड़ा है. हम कुरान सीने में रखते हैं और हाथ में संविधान. मंत्री ने कहा कि मुसलमानों के लिए शरीयत पहले है, फिर देश का संविधान. इसके बाद विपक्षी भाजपा हमलावर हो गयी और बयान पर सियासी माहौल गरम हो गया. झारखंड भाजपा ने एक्स पर लिखा- जिनके दिल में शरीयत है,…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के मंत्री के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान की कड़ी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि एक ओर वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है। यही इनका असली चेहरा है. आज पूरा देश संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहा है. ऐसे समय में इस तरह का बयान देना न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि देश के संविधान का अपमान…
Jamshedpur. टाटानगर से बनारस के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जुलाई से चलने की संभावना है. इस ट्रेन के चलने से टाटा से बनारस जाने के लिए टाटानगर के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी. टाटा-बनारस मार्ग पर टाटानगर से रात में वंदेभारत एक्सप्रेस चलने से बिहार-उत्तर प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी, क्योंकि अभी टाटानगर से बनारस के लिए प्रतिदिन चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है. मालूम हो कि टाटानगर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर-पटना और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है. इसके अलावा, रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से होकर चलती…
Jamshedpur. पुलिस ने रविवार रात जिले भर में बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें विभिन्न घटनाओं में फरार चल रहे 41 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है. 839 बदमाशों का सत्यापन किया गया. इनसे पूछताछ की गई. इस ऑपरेशन के दौरान 163 होटल की भी जांच की गई. इस दौरान 18 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि रविवार की रात जिस तर्ज पर अभियान चलाया गया था. वह अक्सर चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग पुलिस की मदद करें. पुलिस को जानकारी दें, ताकि शहर…
