Latehar. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को भाकपा माओवादी के दो सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर करनेवालों में अमरजीत उर्फ काली उर्फ शनि बृजिया (19) पिता-बलराम बृजिया एवं मिथिलेश उर्फ अखिलेश (28) पिता-जीतन कोरवा शामिल हैं. दोनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर स्थित सामरीपाठ थाना अंतर्गत पंचफेड़ी चुनचुना के रहनेवाले हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक समारोह में एसपी कुमार गौरव व सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर ने दोनों माओवादियों को बुके और शॉल भेंटकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की उन्हें बधाई दी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र…
Author: News Desk
Kapali. जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में मंगलवार को हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां 28 वर्षीय मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर निर्ममता से मार डाला गया. मोहम्मद हुसैन कबाड़ खरीदने का काम करता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हुसैन मंगलवार सुबह अपने घर से कबाड़ खरीदने के लिए निकला था. इसके बाद उसका शव ताजनगर स्थित एक मदरसे के कमरे में बरामद किया गया, जहां उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी. जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने फोन कर पहले उसे घर से बुलाया. इसके बाद पत्थर से कूचकर…
Kolkata.पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर लेकर भड़की हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच की जानकारी दी गयी है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में कुछ बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं. हालांकि हिंसा के बाद जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य सशस्त्र पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में इन इलाकों में कोई नयी हिंसा की घटना नहीं हुई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद…
Bhuvaneshvar. ओडिशा के बोलनगीर जिले के पटनागढ़ कस्बे में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की एक मूर्ति को आग लगा दी गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और अन्य वाम दलों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी घटना की निंदा की. माझी ने कहा कि यह किसी ऐसे व्यक्ति का काम हो सकता है, जो शायद किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित है. माझी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अगर इसके पीछे कोई साजिश है तो…
New Delhi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है. आईएमडी ने कहा कि मानसून के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर क्षेत्र के बड़े हिस्से में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है, जबकि मराठवाड़ा और उससे सटे तेलंगाना के कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम रविचंद्रन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में चार…
Dhaka. भारत अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में चार और चटगांव में दो मैच खेलेगा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को यह घोषणा की. बांग्लादेश दौरे पर भारत तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैच खेलेगा. यह बांग्लादेश में भारत की पहली टी20 द्विपक्षीय श्रृंखला और 2014 के बाद सिर्फ सीमित ओवरों का पहला दौरा होगा. शुरुआती दो एकदिवसीय और आखिरी दो टी20 मीरपुर में खेले जाएंगे जबकि तीसरा एकदिवसीय और पहला टी20 चटगांव में होगा. भारत को 13 अगस्त को ढाका पहुंचना है. शुरुआती दो एकदिवसीय 17…
Bengaluru. बेंगलुरु फुटबॉल क्लब (बीएफसी) ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले सप्ताह मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल के दौरान घरेलू टीम के प्रशंसकों के एक वर्ग द्वारा उनके समर्थकों पर किए गए हमले में उसके मालिक पार्थ जिंदल भी ‘चोटिल’ हुए हैं. क्लब ने दावा किया कि कोलकाता में खेले गये मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक जलता हुए पटाखा फेंका गया, जिसमें उसके एक समर्थक की आंख में चोट लग गयी. बेंगलुरु की टीम अतिरिक्त समय तक चले इस खिताबी मुकाबले को 1-2 से हार गयी थी. उसने अपने प्रशंसकों पर…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र की संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की. आरोप-पत्र में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल हैं. न्यायाधीश ने कहा कि मौजूदा अभियोजन शिकायत को संज्ञान के पहलू पर विचार के लिए अगली बार 25 अप्रैल, 2025 को इस अदालत के समक्ष रखा जाएगा,…
New Delhi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल समेत गठबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है. खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तथा राजद नेता मनोज झा और संजय यादव भी उपस्थित थे.बिहार में इस साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित…
Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में मीडिया और सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी. इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को बताया कि मीडिया, सोशल मीडिया के लिए जिला स्तर पर नियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी के साथ मिलकर काम करेंगे और विभिन्न संचार माध्यमों से कांग्रेस के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का उत्तरदायित्व संभालेंगे. उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े आम लोग, सामाजिक व्यक्तित्व, नागरिक समितियों के सदस्य कांग्रेस नेता पदाधिकारी जिन्हें मीडिया या सोशल मीडिया में विशेषज्ञता हासिल हो वें…
