Chaibasa. एनएच 20 पर चंपुआ थाने के सामने ट्रेलर से टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, चंपुआ कबराघुटू (वार्ड नंबर 13) के मगरू हेसा की पत्नी बैजयंती हेसा (22) को बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाने के सामने ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची शव को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने तुरंत ट्रेलर को जब्त कर लिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बैंक ऑफ इंडिया…
Author: News Desk
बक्सर : राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की कड़ी में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पीसी कॉलेज के पास एक तिलक समारोह के दौरान दो गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना में एक युवक को गोली लगने की खबर है, जबकि पुलिस ने एक शूटर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में दोनों गैंग के सदस्य मौजूद थे. पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में…
नई दिल्ली: भारत के सर्वोच्च न्यायालय को जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है. न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Justice B.R. Gavai) देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India- CJI) बनने जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा CJI न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने बुधवार को उनके नाम की औपचारिक सिफारिश कानून मंत्रालय को भेज दी है. संभावना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 14 मई 2025 को पद की शपथ दिलाएंगी. हालांकि जस्टिस गवई 24 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, यानी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा. कौन हैं जस्टिस बी.आर. गवई …
lalluram Desk. इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (IJR) ने देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट की है. इसमें 18 बड़े राज्य और केंद्र शासित छोटे राज्यों का आंकलन किया गया है, जिसमें पुलिस व्यवस्था, जेल, न्यायपालिका और कानूनी सहायता को आधार बनाया गयाहै. हिंसा की वजह से एक बार फिर चर्चा में आए पश्चिम बंगाल की स्थिति सबसे बदतर है, तो वहीं छत्तीसगढ़ ओवरऑल रैंकिंग में 6वां स्थान हासिल किया है. इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, पुलिस व्यवस्था में छत्तीसगढ़ चौथे, जेल में 13वें, न्यायपालिका में 8वें और कानूनी सहायता में 7वें स्थान पर है. 2025 की इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (आइजेआर), मंगलवार 15 अप्रैल…
चाईबासा : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण हेतु पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जिला स्तर पर “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” पुलिस केन्द्र, चाईबासा में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मॉनिटरिंग हेतु पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मनोज रतन चौथे (भापुसे), पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, उपस्थित रहे. साथ ही आशुतोष शेखर, (भापुसे०), पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, अनुमडल पदाधिकारी, सदर, चाईबासा के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक (मु०), चाईबासा /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर / चक्रधरपुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा…
चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पोषण पखवाड़ा के तहत तीन जागरूकता रथों और सेविकाओं की स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पहल जिला समाज कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में संचालित की जा रही है. इस अवसर पर अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सबिता टोपनो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, जिला योजना पदाधिकारी फ्रांसिस कुजूर और सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक खुशेंद्र सोनकेशरी सहित कई सेविकाएं उपस्थित रहीं. उपायुक्त के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और उपस्थित जनों ने “हर घर तक सही…
Ranchi.ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली 27वीं बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है. बताया गया है कि 16 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, एनेक्सी भवन सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की होने वाली बैठक अपरिहार्य कारण वश स्थगित कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी.
Jammu. अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण मंगलवार को शुरू हो गया है. इस तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण के लिए देश भर में कुल 540 बैंक शाखाओं चुना है. वहीं, श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा भी सोमवार से शुरू हुई है. 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जायेगा.
Washington. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि चीन को अपनी जवाबी कार्रवाई के कारण अब अमेरिका में आयात पर 245 प्रतिशत तक शुल्क का सामना करना पड़ेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर मंगलवार को अलग से दी जानकारी में कहा कि चीन ने बड़े बोइंग सौदे के तहत विमानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. ये उन खबरों की पुष्टि करता है जिसमें दावा किया गया था कि चीन ने अपनी विमान कंपनियों से अमेरिकी विमान विनिर्माता कंपनी बोइंग से विमानों की आपूर्ति न लेने…
New Delhi. शीर्ष औषधि नियामक संस्था सीडीएससीओ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रकों को निर्देश दिया है कि वे अस्वीकृत की गईं 35 ‘फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन’ (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण को रोकें जिनमें दर्द निवारक, पोषण संबंधी पूरक आहार और मधुमेह रोधी दवाएं शामिल हैं. एफडीसी दवाएं वे हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या अधिक फार्मास्युटिकल घटकों (एपीआई) का संयोजन होता है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रकों को ऐसी एफडीसी के लिए अपनी अनुमोदन प्रक्रिया की समीक्षा करने और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियमों के…
