Author: News Desk

Ranchi. रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी है. रातू थाना प्रभारी रामनारायण ने बताया कि घटना को लूट के उद्देश से अंजाम दिया गया है या किसी अन्य वजह से इसकी जांच की जा रही है. बदमाशों ने घायल दुकानदार को कंधे में गोली मारी है. घायल दुकानदार बसंत कुमार…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित हरसिंग कोचा जंगल में एक पारा शिक्षक की पत्थर से सिर कुचकर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.मृतक की पहचान पिंगु गांव निवासी 57 वर्षीय सनिका टोपनो के रूप में हुई है, जो बंदगांव स्थित लोवाहातु प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. बताया गया कि बुधवार को वे रोज़ की तरह विद्यालय के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. गुरुवार को परिजनों ने उन्हें आसपास के…

Read More

New Delhi.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल से मुंबई में शुरू होने वाले ‘इंडिया स्टील-2025’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इस्पात मंत्रालय के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यक्रम में 12,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुक, 250 प्रदर्शक और विभिन्न क्षेत्रों, सरकारी विभागों, राज्य सरकारों, देश के प्रतिनिधिमंडलों और भारत और विदेशों से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,200 सम्मेलन प्रतिनिधि भाग लेंगे. मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को इस्पात उद्योग के इस प्रमुख कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वह इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गये. उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री 11 सदस्यीय टीम के साथ यूरोप यात्रा पर निकल जायेंगे. वह स्पेन के मेड्रिड व बार्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग में निवेशकों के साथ बैठक कर झारखंड आने का न्योता देंगे. 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मैड्रिड पहुंचेगा. 21 अप्रैल को प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी. 22 अप्रैल को मैड्रिड में ही माइनिंग सेक्टर और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक होगी. 25 अप्रैल को स्वीडन के गोथनबर्ग…

Read More

Mumbai भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों के लिए कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक पर बैंक ऋण वितरण के लिए ऋण प्रणाली पर दिशानिर्देश और ऋण और अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 61.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. एक अन्य बयान में, रिजर्व बैंक ने कहा कि ‘अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)’ के कुछ निर्देशों…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मालदा के लिए रवाना हो गए, जहां वह घर छोड़कर भागे दंगा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल से हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा स्थगित करने के अनुरोध किया था, इसके बावजूद बोस रवाना हो गए हैं. शुक्रवार सुबह मालदा के लिए रवाना होते समय बोस ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जा रहा हूं. मालदा के लिए ट्रेन से गए बोस ने  कहा, ‘‘मैं पीड़ितों से मिलने और प्रभावित क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि करने के लिए वहां जा…

Read More

Kolkata. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे. घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं. उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया. अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने…

Read More

New Delhi. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि एक मई से देश भर में उपग्रह आधारित टोल प्रणाली लागू करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. मंत्रालय ने मीडिया में आ रही उन खबरों के बाद यह स्पष्टीकरण दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि एक मई 2025 से उपग्रह आधारित टोल प्रणाली शुरू की जाएगी और यह मौजूदा फास्टैग आधारित टोल संग्रह प्रणाली की जगह लेगी. मंत्रालय ने बयान में कहा, टोल प्लाजा के माध्यम से वाहनों की निर्बाध, बाधा मुक्त आवाजाही को सक्षम करने और यात्रा के समय को कम…

Read More

Bokaro. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मांग की है कि दूसरा धर्म अपनाने वाले आदिवासियों से आरक्षण की सुविधा वापस ली जाए.उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समुदाय से बाहर शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं को आरक्षण सुविधा से बाहर किया जाना चाहिए. बोकारो जिले के बालीडीह जाहेरगढ़ में बृहस्पतिवार को आयोजित ‘सरहुल/बाहा’ मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सोरेन ने दूसरा धर्म अपनाने वाले आदिवासियों या आदिवासी समुदाय से बाहर शादी करने वाली आदिवासी महिलाओं को आरक्षण सुविधा दिए जाने का कड़ा विरोध किया. जाहेरगढ़ (आदिवासियों का पूजा स्थल) में मत्था टेकने वाले सोरेन ने आदिवासी समुदाय…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. वहीं डीन एकेडमिक डॉ. शशि बाला सिंह को संस्थान का अंतरिम प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. देर रात जारी अधिसूचना में बताया गया है कि डॉ राज कुमार का कार्यकाल असंतोषजनक पाया गया और उन्होंने मंत्रिपरिषद, शासी परिषद व विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया. इसके साथ ही, रिम्स अधिनियम, 2002 के उद्देश्यों को पूरा करने में भी उनकी भूमिका संतोषजनक नहीं रही.इधर, निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद…

Read More