Giridih. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गिरिडीह जिले में प्रदर्शन किया और संविधान पर कथित टिप्पणी को लेकर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग की. हफीजुल हसन ने 14 अप्रैल को अपने कथित ‘संविधान से ऊपर शरीयत’ वाले बयान को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था. हसन ने बाद में दावा किया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया और कहा कि शरीयत और संविधान दोनों ही उनके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने…
Author: News Desk
Garhwa.मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शुक्रवार रात एक तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गोली लग गयी है. घायलों में कन्या पक्ष से तिलक समारोह में आये रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी धर्मेंद्र दुबे उर्फ छोटू दुबे, तेतरडीह गांव निवासी मुकेश तिवारी और रंका अस्पताल रोड निवासी मनोज गुप्ता शामिल हैं. वहीं, वर पक्ष की 12 वर्षीय किशोरी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए गढ़वा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों…
Rourkela. रेलवे की ओर से शनिवार को रेल की पटरी के निर्माण के लिए जेसीबी से जमीन समतल करने का काम किया जा रहा था. इसी दौरान जेसीबी से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और झुग्गीवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस झड़प में एक अतिरिक्त तहसीलदार व पुलिसकर्मियों सहित 19 अन्य घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बंडामुंडा प्रखंड के बरकानी इलाके में उस समय हुई जब स्थानीय प्रशासन ने राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की जमीन पर झुग्गीवासियों द्वारा रेल पटरी के निर्माण के लिए किए गए कथित अतिक्रमण को…
New Delhi. झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर एक विवादित बयान दिया है. दुबे ने आरोप लगाया कि देश में जो भी गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, उसके लिए सुप्रीम कोर्ट और खासतौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश जिम्मेदार हैं. उन्होंने उच्चतम न्यायालय पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून यदि शीर्ष अदालत ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए. दुबे ने ‘एक्स’ पर यह पोस्ट बिना किसी व्याख्या के लिखा है. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वक्फ (संशोधन) अधिनियम…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. उनकी यह यात्रा ऊर्जा, व्यापार एवं रक्षा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के बीच वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि भारत-सऊदी अरब ऊर्जा सहयोग को रणनीतिक आयाम देने का प्रयास किया…
Jamshedpur. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल आयोजित जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में जमशेदपुर के नाम एक बार फिर झारखंड का परचम लहराया है. बिष्टुपुर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन मिश्रा ने जेईई मेन में 99.99 परसेंटाइल अंक लाकर झारखंड टॉपर बने हैं. आर्यन को ऑल इंडिया में 40वीं रैंक मिली है. अब आर्यन एडवांस की तैयारी कर रहे हैं. आर्यन ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं. कदमा डिंडली एन्क्लेव में रहने वाले छात्र आर्यन मिश्रा को झारखंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ…
जमशेदपुर:सुप्रीम कोर्ट की मेडिएशन एंड काउंसिलेशन प्रोजेक्ट कमिटी (एमसीपीसी) द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के 11 मध्यस्थों (मेडिएटर्स) को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है. यह प्रमाण पत्र उन्हें प्रशिक्षण उपरांत उनके समर्पण और कार्यक्षमता के लिए दिया गया. शनिवार को आयोजित एक समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा (वन) ने प्रमाण पत्र सौंपे और सभी मेडिएटर्स को न्यायिक प्रक्रिया को सरल व सुलभ बनाने में अपनी भूमिका को और अधिक सक्रिय रूप से निभाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (ADR) के…
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद क्षेत्र के शक्ति विहार, दयालपुर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां चार मंजिला एक रिहायशी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा शुक्रवार को रात करीब 2.50 बजे हुआ, जब फायर डिपार्टमेंट को इमारत गिरने की खबर दी गई. इसके बाद एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और डॉग स्क्वॉयड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और…
New Delhi.भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी) ने शनिवार सुबह ‘नामकुम आर्मी ग्राउंड’ में शानदार ‘एयर शो’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह समेत वरिष्ठ रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के एक चरण में छह विमानों ने करीबी संरचना में उड़ान भरी जबकि दूसरे चरण में इन विमानों ने जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर करतब दिखाए. एक अधिकारी ने कहा, ‘इस ‘एयर शो’ का आयोजन केवल करतब दिखाने के लिए…
Hazaribag. जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास शनिवार को दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं. साथ ही पुलिस ने सफेद रंग की एक क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक भी जब्त की है. आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतकों का नाम विशाल है. इनमें से विशाल केसरी एक हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल…
