Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Delhi Building Collapsed : मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, कई मलबे में दबे
    Breaking News

    Delhi Building Collapsed : मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, कई मलबे में दबे

    News DeskBy News DeskApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद क्षेत्र के शक्ति विहार, दयालपुर में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां चार मंजिला एक रिहायशी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं 20 से 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

    यह हादसा शुक्रवार को रात करीब 2.50 बजे हुआ, जब फायर डिपार्टमेंट को इमारत गिरने की खबर दी गई. इसके बाद एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और डॉग स्क्वॉयड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

    स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कई लोग इमारत में सो रहे थे और हादसे का शिकार हो गए.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी है. अब तक चार शव मलबे से निकाले जा चुके हैं. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. वहीं घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं.

    हादसे के कारणों का अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया है. प्राथमिक अनुमान है कि इमारत की नींव कमजोर हो सकती है या निर्माण में गुणवत्ता की कमी रही होगी. स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    सुबह होते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और रेस्क्यू टीम को सहयोग देने की अपील की है.

    एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि हम मलबे में फंसे लोगों तक सुरक्षित और जल्द पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी सतर्कता और तत्परता से चलाया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 dead Delhi Building Collapsed: Four-storey building collapsed in Mustafabad many buried under debris
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group