Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को यातायात व सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गयी. सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में एनएच किनारे अवैध रूप से पार्किंग करना, गलत साइड में ड्राइविंग…

Read More

New Delhi. कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया कि विधानसभा चुनाव में वह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी तथा मुख्यमंत्री के चेहरे और सीट बंटवारे के बारे में कोई फैसला सभी साथी दल सामूहिक रूप से लेंगे. बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के स्वरूप को ‘महागठबंधन’ के नाम से जाना जाता है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे बड़ा दल है. उसके अलावा कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी महागठबंधन में शामिल हैं. राज्य में…

Read More

Ghatsila.जंगली हाथी के हमले में एक बार फिर ग्रामीण ने अपनी जान गवां दी. घटना गुड़ाबांदा के माछभंडार गांव की है. यहां मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में पांडरासोल निवासी हाड़ीराम मुर्मू (40) की मौत हो गयी. वह सुबह शौच के लिए जंगल की ओर निकले थे. इसी दौरान अचानक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हालांकि, मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तो हाथी भाग गया. लेकिन तब तक हाड़ीराम गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. ग्रामीणों ने हाड़ीराम को किसी तरह उसके घर पहुंचाया और एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं…

Read More

Ranchi. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सदस्य दिनेश गोप को झारखंड हाइकोर्ट के निर्देश पर बेहतर उपचार के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) लाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जेल में रहते हुए दिनेश गोप के हाथ में चोट आयी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया था. सर्जरी के दौरान कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं सामने आयीं और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें वहां से हायर सेंटर भेजने का निर्णय लिया गया. मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनेश गोप को रिम्स लाया गया. न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ आनंद प्रकाश की देखरेख में दिनेश…

Read More

Jamshedpur. ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर (वाया-मुरी) के पारंपरिक रैक को मेमू रैक में परिवर्तित किया जायेगा. यह ट्रेन संख्या 68085/68086 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर (वाया-मुरी) के रूप में चलेगी. ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर-बरकाकाना मेमू पैसेंजर का परिचालन 01 अप्रैल से टाटानगर स्टेशन से होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर का परिचालन 02 अप्रैल से बरकाकाना स्टेशन से होगा.

Read More

Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में ‘पेपर लीक’ हो जाने के सिलसिले में राज्य आपराधिक जांच विभाग (CID) ने भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के पांच जवानों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, CID ने कहा है कि मूल प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रत्यक्ष या भौतिक सबूत अब तक नहीं मिला है. CID द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जांच के दौरान, यह पता लगा कि परीक्षा से पहले प्रतिभागियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर एक गिरोह के सदस्यों ने…

Read More

Ranchi.राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. अनिल पालटा को रेल महानिदेशक बनाया गया है, वहीं एमएस भाटिया को होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग का महानिदेशक सह समादेष्टा बनाया गया है. वह प्रतीक्षारत थे. इस बाबत झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी. जानें कौन कहां गये – आइजी प्रोविजन के पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का निदेशक बनाया किया गया. – पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत शुभम खंडेलवाल को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया. – पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत गौरव गोस्वामी को एसडीपीओ पतरातू बनाया गया.…

Read More

Ranchi. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झारखंड की सरकारी टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी टेंडर आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर लगातार संदेह बना हुआ है और यह हालात जनता के लिए चिंता का कारण हैं. उन्होंने कहा कि महालेखाकार की हालिया रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि कई विभागों, जैसे पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विकास, गृह कारा और आपदा प्रबंधन में एक ही आईपी एड्रेस से टेंडर भरे गए थे. यह स्पष्ट करता है कि ठेके पहले से तय थे और प्रक्रिया केवल एक औपचारिकता…

Read More

Dantewada. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी समेत तीन नक्सली मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था. राय ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र के गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोडगा और इकेली गांवों के जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर शुरू किए गए इस अभियान में राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों– ‘जिला रिजर्व…

Read More

Bokaro. बोकारो जिले के गोमिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को धनबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार करने के बाद में एसीबी की टीम उसे धनबाद लेकर गई. जानकारी के मुताबिक, ललन कुमार ने एक व्यक्ति से ऑनलाइन रजिस्टर टू में नाम सुधारने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी. जब व्यक्ति ने पैसे देने से इंकार किया, तो ललन कुमार उसे बार-बार ऑफिस के चक्कर लगवाते रहे. परेशान होकर, उस व्यक्ति ने धनबाद एसीबी में इसकी शिकायत की. शिकायत की पुष्टि…

Read More