Ranchi. झारखंड विधानसभा में मंगलवार को निजी विद्यालयों द्वारा मनमाना तरीके से री-एडमिशन और अन्य शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूलने का मुद्दा गरमा गया. हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में कहा कि समान शुल्क पर एक समान शिक्षा क्यों नहीं मिलती? उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या राज्य में संचालित एक ही बोर्ड के समस्त निजी स्कूलों में सरकार एक सामान शुल्क निर्धारित करने का अधिकार रखती है? इसके जवाब में मंत्री रामदास सोरेन ने ऐसा करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड विधानसभा के अंदर मंगलवार को निजी कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठा. विधायक जयराम महतो ने निजी कंपनियों में स्थानीय 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी निजी कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन कंपनियों ने इसका पालन नहीं किया क्या सरकार वैसे कंपनियों पर कार्रवाई करेगी?इसके जबाव में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे. विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के प्राइवेट कंपनियों में 2.5 लाख लोग कार्यरत हैं. इनमें से केवल 53 हजार…
Patna.बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने वंचित जातियों के लिए 65 प्रतिशत कोटा बहाल करने में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कथित अक्षमता के विरोध में मंगलवार को विधानसभा के अंदर फर्नीचर पलटने की कोशिश की. राज्य में मुख्य विपक्षी राजद के अधिकांश विधायक हरे रंग की टी-शर्ट पहनकर और बिल्ला लगाकर विधानसभा पहुंचे थे. हरा रंग राजद का प्रतीक है.प्रदर्शनकारी राजद विधायकों ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां ली हुईं थीं, जिनपर सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए ‘आरक्षण खोर, आरक्षण चोर’ जैसा नारा लिखा हुआ था. प्रश्नकाल शांतिपूर्ण तरीके से चला, लेकिन शून्यकाल के दौरान उस…
Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपनी ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का कोटा छीनकर सार्वजनिक ठेकों में मुस्लिम समुदाय को आरक्षण दिया है.उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है. मरांडी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर दिया…
Saraikela. सरायकेला प्रखंड कार्यालय के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. इनमें से एक बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई है. घायल युवक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के बड़ा कांकड़ा निवासी भगत हाईबुरु (25) के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल युवक को सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर…
Ranchi. टाटा-रांची हाईवे पर फिर सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार से जा रही कार ने एक ट्रक में टक्कर मार दी. यह दुर्घटना जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास हुई है. जहां एक कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी है. जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से…
Garhwa. गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार रमना के हरदाकला के शिव शंकर राम की माता जितनी देवी के नाम से डोभा का निर्माण कार्य मिला था. इस योजना को चालू करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जब शिव शंकर बीपीओ से मिले तो…
रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के तीन बालू घाट अर्थात सुंडी बालू घाट,श्यामनगर बालू घाट तथा चोको सेरन बालू घाट के बालू संचालक पर बिना बालू सप्लाई किए सिर्फ चालान बेचने का आरोप हैं, जो जिला प्रशासन एवं झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के लिए जांच का विषय है. स्थानीय लोग बताते हैं कि सिल्ली थाना क्षेत्र के सुंडी बालू घाट, जो झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के द्वारा संचालित है उस घाट में बालू है ही नहीं. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि उक्त घाट पर आवागमन का कोई रास्ता भी नहीं…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माह ए रमजान के मुबारक मौके पर दावत ए इफ्तार का आयोजन किया. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत में श्री सोरेन ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी. मुख्यमंत्री की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और उनके दोनों पुत्र नितिल और विश्वजीत सोरेन भी दावत में शामिल हुए. मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की. सभी ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास व अमन-चैन के साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की. दावत ए इफ्तार में मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय…
Hazaribag. हजारीबाग के एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को दबोचा है. प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि डीजीएम की हत्या करने के पीछे हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू का हाथ था. अपराधियों का मकसद सिर्फ कोयला खनन क्षेत्र में खौफ पैदा करना था. सभी अपराधी हजारीबाग और चतरा के हैं. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में हथियार सप्लाई करने वाला अजय यादव, बाइक चालक राहुल मुण्डा उर्फ…
