Ranchi. झारखंड के हजारीबाग में हिंसक झड़प और पथराव की घटना के सिलसिले में 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. राज्य सरकार के एक मंत्री ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि हजारीबाग में एक धार्मिक जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई. उन्होंने कहा कि यह झड़प उस समय हुई, जब मंगला जुलूस पंच मंदिर चौक से झंडा चौक की ओर जा रहा था. किशोर ने भोजनावकाश के बाद सदन को बताया, “जब जुलूस पास…
Author: News Desk
New Delhi. रेलवे बोर्ड ने सभी 17 रेलवे जोन में यातायात परिवहन और वाणिज्यिक विभाग के कुछ राजपत्रित और अराजपत्रित पदों की पहचान की है और उनके कार्यकाल को तीन साल तक सीमित कर दिया है. बोर्ड ने हाल ही में रेलवे जोन के सभी महाप्रबंधकों को संबोधित एक परिपत्र में कहा कि पीसीओएम (प्रमुख वाणिज्यिक परिचालन प्रबंधक) के सचिव और पीसीसीएम (प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक) के काम की प्रकृति संवेदनशील है और इन पदों पर तैनात अधिकारियों की निष्ठा बेदाग होनी चाहिए. इसमें कहा गया है कि ऐसे अधिकारियों का कुल कार्यकाल तीन साल तक सीमित होना चाहिए. बोर्ड…
New Delhi. Supreme Court ने मंगलवार को कहा कि यदि यहां गरीब लोगों का इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध नहीं किया जाएगा तो वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIMS) को इसे अपने नियंत्रण में लेने को कहेगा. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने पट्टा समझौते के कथित उल्लंघन को गंभीरता से लिया, जिसके तहत इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईएमसीएल) द्वारा संचालित अस्पताल को अपने यहां एक तिहाई गरीब मरीजों को भर्ती करना था तथा उनका एवं बाह्य रोग विभाग में 40 प्रतिशत मरीजों को बिना किसी भेदभाव मुफ्त इलाज करना था. पीठ ने कहा,…
Ranchi. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी बच्चों का अपार आइडी बनाने का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा यू डायस से संबंधित जानकारी व आधार बनाने का कार्य भी पूर्ण करने को कहा गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में सभी उपायुक्त को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यू डायस 2024-25 के आंकड़ा को प्रखंड स्तर से सत्यापित नहीं किया गया है. 2,628 विद्यालय में एक भी विद्यार्थी का अपार आइडी जनरेट नहीं हुआ है. राज्य…
Raipur. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे. CBI ने हालांकि अभी कोई जानकारी नहीं दी है कि ये छापे किस मामले में मारे जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाला मामले में हाल में बघेल के आवास पर छापे मारे थे. खबर अपडेट जारी है…
Aara. बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की और उसके पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 2 और ‘प्लेटफार्म’ संख्या- 3 को जोड़ने वाले उपरि पैदल पार पथ पर हुई. ‘इसका मकसद अभी तक पता नहीं लग पाया है. हालांकि, प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने बताया कि बंदूकधारी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है. एसपी ने…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों तक पहुंच बनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की. इस कार्यक्रम के तहत ईद के जश्न से पहले मुसलमानों के बीच खाने-पीने की चीजों और महिलाओं के लिए कपड़ों से भरी ‘सौगत-ए-मोदी’ किट वितरित की जा रही है. इस कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अगले महीने ‘सौगत-ए-मोदी’ कार्यक्रम के तहत अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर सदस्यों के बीच उनके त्योहारों के दौरान इसी तरह की किट वितरित की जाएंगी. सौगात ए…
Chakulia. चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़ाम में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बच्चा चोर के संदेह पर दो वाहनों पर सवार साधुओं के जत्था को पकड़ लिया व थाने ले गई पुलिस ने जांच के बाद साधुओं को छोड़ दिया. महाराष्ट्र से दो वाहनों पर सवार होकर साधुओं का जत्था जोड़ाम पहुंचा था. इसी बीच गांव में बच्चा चोर की अफवाह आग की तरह फैल गई. हालांकि जल्द ही पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया. स्थानीय पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
Hazaribag.झारखंड के हज़ारीबाग में रामनवमी से पहले मंगलवार को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. दरअसल रामनवमी के पूर्व हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है. होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी मंगला जुलूस निकाला गया. हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ा धारी अपने-अपने जुलूस को लेकर हजारीबाग के विभिन्न चौक-चौराहे से गुजर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. पथराव हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के समीप किया गया, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
Jamshedpur. जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को यातायात व सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसएसपी किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए. बैठक में सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गयी. सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में एनएच किनारे अवैध रूप से पार्किंग करना, गलत साइड में ड्राइविंग…
