Author: News Desk

Jamshedpur. Tata Steel UISL ने अपनी सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और एफिशिएंट सैनिटेशन सर्विसेज को और मजबूत करने के लिए 1000 किलोलीटर प्रति दिन सीवेज पम्पिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और सेप्टिक टैंक सफाई सेवा की शुरुआत की. इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सेवाओं के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, जल एवं अपशिष्ट जल सेवाओं के महाप्रबंधक संजीव कुमार झा, टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. सीवेज पम्पिंग स्टेशन को वेस्टवॉटर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के…

Read More

New Delhi. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने उसके मंच पर 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर ‘रेफरल’ शुल्क नहीं लेने की सोमवार को घोषणा की. ‘रेफरल’ शुल्क एक तरह का ‘कमीशन’ है जो विक्रेता प्रत्येक बेचे गए उत्पाद के लिए अमेजन को देते हैं.कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस कदम का मकसद छोटे व्यवसायों का समर्थन करना और अमेजन पर विक्रेताओं की वृद्धि को बढ़ावा देना है. अमेजन इंडिया के बिक्री साझेदार (सेवा) के निदेशक अमित नंदा ने कहा, करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क समाप्त कर और शिपिंग लागत कम कर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और नये पंबन पुल का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.ढाई किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से ट्रेन मुख्यभूमि भारत और रामेश्वरम द्वीप के बीच समुद्र को पांच मिनट से भी कम वक्त में पार कर सकेंगी,. जबकि मौजूदा पुल पर इसमें 25 से 30 मिनट का समय लगता है. अधिकारियों ने कहा कि नया पंबन पुल एशिया का पहला ‘वर्टिकल लिफ्ट’ पुल है.

Read More

New Delhi. UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) में तकनीकी समस्या आने के कारण बुधवार को लोगों को डिजिटल माध्यम से लेन-देन में समस्या आई. बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने UPI के जरिये भुगतान में आने वाली समस्याओं के बारे में शिकायत की. यूपीआई में लगभग एक घंटे तक अस्थायी समस्या रही. बाद में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने समस्या का समाधान किया. समस्या के कारण डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों में वृद्धि हुई. डाउनडिटेक्टर उपयोगकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर सेवा में समस्याओं की निगरानी करने वाला एक मंच है.भुगतान नियामक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एनपीसीआई को बीच-बीच में…

Read More

New Delhi. सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि पिछले चार वर्षों में 90 लाख से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये गए, जिससे सरकारी खजाने में 9,118 करोड़ रुपये आए. स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए, सरकार ने 2022 में संबद्ध आकलन वर्ष से दो साल तक अद्यतन आयकर रिटर्न (आईटीआर-यू) दाखिल करने का विकल्प उपलब्ध कराया था. वित्त विधेयक, 2025 के माध्यम से सरकार ने अद्यतन रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को संबद्ध आकलन वर्ष से चार वर्ष तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा को एक प्रश्न के…

Read More

Raorkela. ओडिशा में पुरी से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया, जिससे एक कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर कलुंगा गांव के पास ट्रेन पर पथराव किया गया. अधिकारियों ने बताया कि डिब्बा संख्या तीन की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के कर्मियों के साथ तकनीकी कर्मचारियों के मौके पर…

Read More

Ranchi. पूर्व जिला परिषद के सदस्य और भाजपा नेता अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास हुई है. मृतक अनिल टाइगर भाजपा में रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री पद पर थे. घटना बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे की है. बाइक सवार अपराधियों ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गयी.आक्रोशित लोगों ने कांके चौक जाम कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शूटर को गिरफ्तार कर…

Read More

Khunti. खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के पड़ासू गांव में पत्नी ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर रात की है. दरअसल, पति द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज पत्नी ने जलावन लकड़ी के टुकड़े से हमला कर अपने पति की जान ले ली. जानकारी के अनुसार हनुख टोपनो, जो पड़ासू गांव का निवासी था. उसने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी को यह शादी स्वीकार नहीं थी और इसको लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होते रहते थे. मंगलवार की रात भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे को लेकर जोरदार लड़ाई हुई.गुस्से में…

Read More

New Delhi. सरकार ने बेहतर होती बाजार स्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण मौद्रीकरण योजना (गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम) को बुधवार से बंद करने का फैसला किया है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि बैंक एक से तीन साल वाली अपनी अल्पकालिक स्वर्ण जमा योजनाओं को जारी रख सकते हैं. सरकार स्वर्ण मौद्रीकरण योजना के तहत नवंबर, 2024 तक लगभग 31,164 किलोग्राम सोना जुटा चुकी थी. सरकार ने इस योजना की घोषणा 15 सितंबर, 2015 को की थी. इसे लाने का उद्देश्य लंबी अवधि में सोने के आयात पर देश की निर्भरता को…

Read More

Jamshedpur. कपाली के ताजनगर निवासी शेख अफरोज 22 मार्च को अपने घर से एसी के काम में जाने की बात बोलकर निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा. बुधवार को डिमना लेक से उसका शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का कहना है कि किसी ने शेख अफरोज की हत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने बोड़ाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शेख अफरोज के परिजनों ने बताया कि वह लोग रोज डिमना लेक अफरोज को ढूंढ़ने…

Read More