Washington. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह आयातित वाहनों व घटकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा रहे हैं. व्हाइट हाउस का दावा है कि इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भर वाहन विनिर्माताओं पर वित्तीय दबाव भी पड़ सकता है. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इससे वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा. हम प्रभावी रूप से 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे. शुल्क से व्हाइट हाउस को सालाना 100 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व मिलने की उम्मीद है. हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि अमेरिकी वाहन विनिर्माता भी अपने कई कलपुर्जे व घटक दुनिया…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गयी. घटना के बारे में वाइन शॉप के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी है. इसके बाद वह दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की एक दमकल पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पाया, लेकिन इस बीच दुकान में रखे 70 हजार रुपए नगद और लाखों की शराब की बोतले जल चुकी थी.
Chakardharpur.चक्रधरपुर में चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई है. घटना बुधवार को देर रात पुरानीबस्ती गलीसाई की है. घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर के थाना प्रभारी राजीव रंजन दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल की. जानकारी के मुताबिक, मनबोद सहर (33) स्कूटी से गलीसाई आया था. इस दौरान कुछ युवक घात लगाकर बैठे थे. इससे पहले युवकों ने खंभे में लगी सभी लाइट को बंद कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने मनबोद सहर के सीने में धारदार हथियार (चाकू) से बार कर दिया. युवकों से बचने के लिए मनबोद…
Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ. दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या का मामला सदन में गरमा दिया. इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. विपक्षी नेताओं ने राज्य में बढ़ते अपराध और खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी…
ED Raid News: टेंडर घोटाले में सुबह-सुबह एक इंजीनियर के यहां ईडी ने छापेमारी की है. इससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि इंजीनियर के यहां से करोड़ों रुपए नकद बरामद किये गये हैं. आलम यह है कि जांच टीम को बरामद रुपयों की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी है. बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह-सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है,सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले यह कार्रवाई की है.टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ…
झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा, केंद्रीय सरना समिति और कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या के विरोध में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और अन्य संगठनों के समर्थक बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए तथा राज्य की राजधानी में उनके द्वारा आहूत नौ घंटे का बंद शुरू हो गया. इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है. शहर के चौक-चौराहों पर भाजपा के समर्थक और नेता उतरे हैं. जगह-जगह टायर जला कर…
Ranchi. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में चल रही विभिन्न सड़क योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें. अगर किसी में कोई बाधा आ रही है, तो प्राथमिकता के आधार पर उसे दूर करें. जहां जरूरत हो, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय करें और निर्बाध निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें. उन्होंने कहा कि केंद्र से सड़क निर्माण परियोजनाओं को राज्य में लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. एक बार स्वीकृति मिलने के बाद अगर ससमय निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो योजना निरस्त होने का भी खतरा रहता है. इसलिए…
Jamshedpur. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय की टीम ने श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के पुखरिया एनएच मुख्य मार्ग पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर जब्त किए गए. दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है. खनन निरीक्षक के अनुसार, जब ट्रैक्टर चालकों को जांच के लिए रोका गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी ट्रैक्टरों को श्यामसुंदरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया और मामले में अग्रिम कार्रवाई की…
Bokaro.जिले के हरला थाना क्षेत्र में सीबीआइ एंटी करप्शन टीम पर लोगों ने हमला कर दिया है. सीबीआइ की टीम झारखंड ग्रामीण बैंक के गाड़ी रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार करने पहुंची थी. इस हमले में सीबीआइ टीम के तीन सदस्य घायल हो गये हैं. वहीं इस मामले में रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की टीम ने इस मारपीट की घटना को लेकर हरला थाना में मामला दर्ज कराया है. तीनों सदस्यों का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में किया गया. जानकारी के मुताबिक झारखंड ग्रामीण बैंक से एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर लोन पर…
Ranchi. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की कोर्ट ने कहा कि अदालत इस मामले पर फिलहाल कोई आदेश पारित नहीं करेगी. जांच एजेंसी अपनी जांच रिपोर्ट निचली अदालत में जमा करे और उस रिपोर्ट के आधार पर निचली अदालत अपना आदेश पारित करेगी. साथ ही अदालत ने रिजल्ट के प्रकाशन पर लगे स्टे को हटाने से इनकार कर दिया. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता, जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रार्थियों की ओर से…
