Author: News Desk

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी परीक्षा नियमावली में संसोधन करने पर विचार कर रहा है. CBSE के नए नियमों के मुताबिक 75% से कम अटेडेंस और डमी स्कूलों के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे छात्र जो रेगुलर क्लासेस नहीं ले रहे उन्हें परीक्षा में बैठने की परमिशन नहीं दी जाएगी. सीबीएसई अधिकारियों ने कहा कि “डमी स्कूलों” में दाखिला लेने की जिम्मेदारी छात्रों और उनके माता-पिता की है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोई स्टूडेंट स्कूल से लापता पाए जाता है या बोर्ड द्वारा किए गए निरीक्षण के…

Read More

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर के कठुआ (Kathua) जिलें में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सेना के जवानों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है. सुबह से चल रही इस मुठभेड़ 3 जवान भी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ गुरुवार सुबह जखाले गांव के पास हुई. जम्मू के कठुआ जिले में पिछले 4 दिन से आतंकियो के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले सोमवार को हीरानगर इलाके आतंकवादियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. गुरुवार सुबह हीरानगर से करीब 30…

Read More

कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में डीसीसी प्रमुखों की बैठक चल रही है. तीन दिनों तक अलग-अलग चरण में होने वाली बैठक में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए. मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्षों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की पार्टियों ने भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी, हमने BJP को 240 सीट तक सीमित कर दिया. खरगे ने कहा अगर कांग्रेस को 20-30 सीट और मिलतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बन जाती. गुरुवार डीसीसी की बैठक में…

Read More

Immigration and Foreigners Bill: लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पास हो गया. इमिग्रेशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बांग्लादेशी घुसपैठ का जिक्र करते हुए बंगाल सरकार पर निशाना साधा. गृहमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की घुसपैठ हो रही है. उन्होंने कहा सरकार सिर्फ उन लोगों को भारत आने से रोकेगी जिनके भारत आने के इरादे गलत है, यह देश धर्मशाला’ नहीं है, जो लोग भारत को नुकसान पहुंचाने की मानसिकता से आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लोकसभा में इमिग्रेशन एंड…

Read More

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी-एसएसपी, वन पदाधिकारी, एसडीएम ने बनायी रणनीति  जमशेदपुर. जिला में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आहूत बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी जुड़े. उपायुक्त ने जिला में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर सभी सीओ एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया . उन्होने…

Read More

जमशेदपुर. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार की RAMP योजनान्तर्गत MSME इकाइ‌यों के जागरूकता-सह-उद्यम पंजीकरण शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर, साकची, जमशेदपुर के सभागार में दिनांक 29/03/2025 को पूर्वाह 11.00 बजे से किया गया है. जिले के वैसे सभी उद्यमी / व्यवसायी तथा PMFME/PMEGP/PM-विश्वकर्मा एवं अन्य योजना के निबंधन हेतु इच्छुक लाभार्थी, निर्धारित तिथि को अपनी इकाई के निबंधन हेतु आधार कार्ड पैन कार्ड पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं आधार लिंक्ड मोबाइल के साथ जागरूकता-सह-उद्यम पंजीकरण शिविर में भाग लें.

Read More

जमशेदपुर. भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही आदित्यपुर नगर निगम के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या शुरू हो गई है . पानी का लेयर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश लोगों के घरों में बोरिंग का पानी आना बंद हो चुका है. सप्लाई पानी अधिकांश क्षेत्रों में नहीं आती है जहां आती है वो भी बिना किसी शेड्यूल का. केंद्र सरकार की शहरी अमृत योजना राज्य सरकार एवं आदित्यपुर नगर निगम की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार का शिकार बन चुकी है. आदित्यपुर की जनता कई सालों से इस योजना से आने वाले पानी की आस में…

Read More

आदित्यपुर. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थित वैसे भवन मालिक जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में होल्डिंग टैक्स नहीं अभी तक नहीं दिए हैं, उनके ऊपर नगर निगम बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. निगम प्रशासक रवि प्रकाश के निर्देश पर निगम की राजस्व शाखा ने पूर्व के वित्तीय वर्ष तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के बकायेदारों की सूची तैयार की है. सभी बकायेदारों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 3 दिनों के अंदर टैक्स भरने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय के अंदर टैक्स का भुगतान नहीं करने पर संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के तहत…

Read More

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को अपराहन् 3:00 बजे निकाली जायेगी शोभायात्रा  जमशेदपुर. हिंदू नववर्ष यात्रा ( डिमना से सुभाष मैदान) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. जिसमे संस्थापक मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर पूरे कोल्हान से हिंदू नववर्ष यात्रा के कार्यकारिणी टीम मे युवायों को जोड़ा गया है . यह यात्रा डिमना से सुभाष मैदान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या 29 मार्च को अपराहन् 3:00 बजे शोभायात्रा निकलेगी. नई कार्यकारिणी  मार्गदर्शक मंडली – उमेश सिंह, दशरथ चौबे, अवतार सिंह गाँधी संरक्षक – राम बाबू तिवारी सह संरक्षक – जितेंद्र सिंह रावत, रमेश…

Read More

जमशेदपुर: शहर में पुलिस चेकिंग को अधिक पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने सिर्फ सीसीटीवी कैमरों से लैस स्थानों पर ही वाहन चेकिंग करने का निर्देश जारी किया है. इस सराहनीय पहल पर समाजसेवियों ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर समाजसेवी शशि आचार्य एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए शहरभर में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की, ताकि वाहन चेकिंग पूर्ण रूप से रिकॉर्डेड और निष्पक्ष हो. इससे आम जनता को…

Read More