Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»जमशेदपुर में पारदर्शी वाहन चेकिंग का नया नियम, समाजसेवियों ने एसएसपी व डीएसपी को किया सम्मानित
Breaking News

जमशेदपुर में पारदर्शी वाहन चेकिंग का नया नियम, समाजसेवियों ने एसएसपी व डीएसपी को किया सम्मानित

News DeskBy News DeskMarch 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: शहर में पुलिस चेकिंग को अधिक पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने सिर्फ सीसीटीवी कैमरों से लैस स्थानों पर ही वाहन चेकिंग करने का निर्देश जारी किया है. इस सराहनीय पहल पर समाजसेवियों ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया.

इस अवसर पर समाजसेवी शशि आचार्य एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए शहरभर में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की, ताकि वाहन चेकिंग पूर्ण रूप से रिकॉर्डेड और निष्पक्ष हो. इससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा और प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी.

एसएसपी किशोर कौशल ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. वहीं, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने काले शीशे लगे चारपहिया वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

गौरतलब है कि 10 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिकों को हो रही दिक्कतों को लेकर समाजसेवियों ने एसएसपी को मांग पत्र सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया था. इसी के तहत अब पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा पहनकर ही जांच करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पुलिस व जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता बनी रहे.

इस अवसर पर समाजसेवी शशि आचार्या,पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, शिक्षिका रविंदर कौर, समाजसेवी सिमरन मेहरा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group