Author: News Desk

एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन, पोटका, मुसाबनी, पटमदा एवं बोड़ाम के मुखियागण हुए शामिल जमशेदपुर. जिला प्रशासन एवं पिरामल फाउंडेशन द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पंचायतों को सक्षम बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं पंचायती राज प्रक्षेत्रों में संचालित योजनाओं के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन कैनेलाइट होटल, साक्ची में किया गया . कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान शामिल हुए . पोटका, मुसाबनी, पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के मुखियागण ने इस कार्यशाला में शिरकत की . कार्यशाला के…

Read More

Bangkok/Dhaka/kolkata.म्यांमार-थाईलैंड समेत 5 देश आज भूकंप के झटकों से थर्रा उठे. म्यामांर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई. म्यांमार में भूकंप के चलते 25 लोगों की मौत हो गयी. थाईलैंड और पड़ोसी म्यांमा में शुक्रवार दोपहर 7.7 तीव्रता का भूंकप महसूस किया गया. इसके कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अबतक भूकंप की वजह से संभावित हताहतों की संख्या की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. वहीं म्यांमा ने भूकंप की वजह से छह क्षेत्रों और राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे, जिसमें भारत की नई घोषित ‘महासागर नीति’ के तहत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और स्थिर तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण पर व्यापक ध्यान केंद्रित किया जाएगा. यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री थाईलैंड द्वारा आयोजित छठे ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन से चार अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी. थाईलैंड से, मोदी कोलंबो के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करने की खातिर तीन दिवसीय यात्रा…

Read More

Patna. बिहार के मशहूर यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप ने छोड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर इस बात का ऐलान किया है. BJP से इस्तीफा देने के बाद मनीष कश्यप थाना जाकर गिरफ्तारी देंगे. पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान ही मनीष कश्यप ने BJP जॉइन की थी. दरअसल मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई से जुड़ी एक खबर चलाई थी. इसके बाद स्थानीय साइबर थाने में गलत सूचना फैलाने के आरोप में उनके और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इससे नाराज…

Read More

Ranchi. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अर्हता रखनेवाले लाभुकों को ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है. आपको बता दें कि यह योजना एक मार्च 2025 से पूरे प्रदेश में लागू हो गयी है. योजना के निबंधन के लिए विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी कैटेगरी के आवेदकों को अपना और अपने आश्रित परिजनों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, ताकि परिवार के सभी सदस्य योजना का लाभ ले सकें. विभाग की ओर से कैटेगरी ‘ए’ अर्थात राज्य के सरकारी कर्मियों से यथाशीघ्र अपना आवेदन समर्पित कर…

Read More

Ranchi. जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान व थाना की सुरक्षा को लेकर 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति होगी. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने को लेकर सैप के दो वाहिनी का गठन किया गया है. पहला रांची के टाटीसिलवे में और दूसरा जमशेदपुर के हलुदबनी में है. इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेवा से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई नियुक्त किया जायेगा. इन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जायेगा. इन…

Read More

Jamshedpur/Ranchi. ईद और सरहुल को लेकर जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में सुरक्षा सख्त होगी.किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 4533 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की जायगी. वही जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरीडीह और रांची में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से दिया गया है. इन चारों जिलों में रैफ को भी तैनात किया जाएगा. विशेष सुरक्षा और विधि-व्यवस्था 29 मार्च से दो अप्रैल तक विशेष सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति 29 मार्च से दो अप्रैल तक के लिए की गई है, जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं.…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी कवायद के बीच भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेताओं की अगले महीने बैठक होने की संभावना है. जब भाजपा की ज्यादातर राज्य इकाइयां अपने प्रमुखों का चुनाव कर लेंगी, तो पार्टी द्वारा अगले अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है, जो जे पी नड्डा का स्थान लेंगे. हालांकि बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसके संगठनात्मक चुनावों से संबंधित होने की संभावना है.

Read More

Jamshedpur. सांतरागाछी से यशवंतपुर के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलेगी. यह निर्णय दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिया है. 3 से 24 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को सांतरागाछी से 12.50 बजे 02863 सांतरागाछी-यशवंतपुर विशेष ट्रेन चलेगी. तीसरे दिन रात्रि 12.55 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी दिशा में 5 से 26 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार को शाम 4.30 बजे यशवंतपुर से 02864 यशवंतपुर-सांतरागाछी विशेष ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 1.25 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव दपू रेलवे के खड़गपुर व बालेश्वर में होगा

Read More

New Delhi.  केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष में किसी भी समय कमरे का किराया 7,500 रुपये प्रतिदिन से अधिक वसूलने वाले होटल को अगले वित्त वर्ष के लिए ‘निर्दिष्ट परिसर’ माना जाएगा और ऐसे परिसरों के अंदर प्रदान की जाने वाली रेस्तरां सेवाओं पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा. एक अप्रैल, 2025 से, ऐसे रेस्तरां जो होटलों के अंदर संचालित होते हैं, उनकी करयोग्यता आपूर्ति के मूल्य (लेन-देन मूल्य) के आधार पर होगी. यह ‘घोषित शुल्क’ की व्यवस्था की जगह लेगा. सीबीआईसी ने ‘निर्दिष्ट परिसर में…

Read More