Rahul Gandhi Guru mantra: केंद्र की सत्ता से पिछले 11 साल से बाहर रहने और विभिन्न राज्यों के चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी कांग्रेस में जान फुंकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस सासंद इसके लिए नींव से मजबूती देने की शुरुआत की है. कांग्रेस ने अपने संगठन सृजन की मुहिम को जमीनी स्तर पर मजबूती की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अपने जिलाध्यक्षों को जीत का ‘गुरुमंत्र’ दिया है. तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड,…
Author: News Desk
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है. शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राज्य की कानून व्यवस्था और बालू के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए. बाबूलाल मरांडी ने रांची में बीते दो दिनों में दो नृशंस हत्याओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. मरांडी का कहना था कि जब राजधानी रांची में हत्याएं हो रही थीं, तब मुख्यमंत्री रमजान की इफ्तार पार्टी और ईद की बधाइयों में व्यस्त थे. उन्होंने सरकार से इन हत्याओं की जिम्मेदारी लेने की मांग की…
अमेरिका द्वारा पूरी तरह से निर्मित वाहनों (CBU) और ऑटो पार्ट्स पर 25% आयात शुल्क लगाने के फैसले का भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. बल्कि, इससे भारतीय निर्यातकों के लिए नए अवसर भी खुल सकते हैं. यह कहना है ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का. GTRI के संस्थापक अजय श्रीवास्तव के अनुसार, 2024 में भारत ने अमेरिका को केवल 8.9 मिलियन डॉलर की पैसेंजर कारें और 12.5 मिलियन डॉलर के ट्रक निर्यात किए थे, जो भारत के कुल वाहन निर्यात का बहुत छोटा हिस्सा है. इसलिए, इन पर लगने वाला टैरिफ भारत के वाहन क्षेत्र…
Saraikela. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पुल के नीचे करकरी नदी से पुलिस ने 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाला. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि महिला के सिर पर चोट का निशान था. इससे प्रतीत होता है कि उसे पत्थर से कुचलकर मारा गया है और फिर शव को नदी में फेंक दिया गया है. पुलिस मृत महिला की पहचान में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो…
गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका पर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मेडिकल आधार पर आसाराम को तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूरी दी है. वह पहले से ही 31 मार्च तक अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं. आसाराम ने 6 महीने की अंतरिम जमानत की मांग की थी. दो जजों की डिवीजन बेंच में सहमति नहीं बनने के बाद मामला लार्जर बेंच के पास पहुंचा. लार्जर बेंच ने सुनवाई के बाद 3 महीने की अंतरिम जमानत की मंजूरी दी. पहले 31 मार्च तक मिली थी पैरोल गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को मेडिकल आधार पर…
छत्तीसगढ़. महासमुंद जिले में सिंघोडा पुलिस ने कार से 53 लाख कैश जब्त किया है. इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है. बताया जा रहा कि कार झारखंड से नागपुर जा रही थी. चालक के पास कैश का कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल चेक पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान कार क्रमांक MH 02 CR 2126 को रोका गया और चेक किया तो कार की डिग्गी में रखे बैग में 53 लाख रुपए कैश मिला. चालक ने पुलिस को बताया कि रांची झारखंड…
Dhanbad. धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने सेक्सटॉर्शन, अश्लील ऐप और ऑनलाइन देह व्यापार के धंधा करने वाले तीन साइबर अपराधियों को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भितिया पानी टंकी के निकट जीत महतो के मकान में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिला के थाना गौरहर शिलाडीह के रहने वाले सिकंदर यादव, चंदन यादव और विवेक साहू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपये नकद, 13 एटीएम कार्ड, नौ मोबाइल फोन व 14 सिम कार्ड बरामद किया है. उक्त जानकारी साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने दी. इस दौरान साइबर थाना प्रभारी अक्षय कुमार राम,…
Nepal Protest : नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर बवाल शुरू हो गया है. हिंसक प्रदर्शनों के चलते राजधानी काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है. राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्थिति बिगड़ने के बाद तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है. 10 बजे तक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. उड़ान भरने और लैंडिंग करने वाली सभी उड़ानों पर रोक दिया है. हिंसक प्रदर्शन में 1 प्रदर्शनकारी की मौत की खबर है. Nepal Protest : राजशाही की बहाली की मांग और विरोध प्रदर्शन साल 2008 में संसद ने नेपाल…
Chaibasa. टोटों थाना अंतर्गत वनग्राम सरजोमबुरु और जिंकीइकीर के जंगल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जिंकीइकीर के पास जंगल में नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया. सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सली डंप को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ बरामद विस्फोटक पदार्थ को बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी. इस अभियान में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान शामिल थे. एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोंटो थाना…
Noamundi. पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवमुंडी में दर्दनाक घटना सामने आई है. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जेटेया पंचायत स्थित नयागांव में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील खाने के बाद 20 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. इस घटना में छह साल की आयुषी गोप की मौत हो गई है. घटना गुरुवार की है. बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील में बने दाल-चावल और आलू की सब्जी खाई थी. भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया और ग्रामीणों के…
