आदित्यपुर: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए और पूरे मार्ग को धर्मनिष्ठा और उत्साह से आच्छादित कर दिया.विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे एन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ से मुख्य सड़क तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई. यात्रा में हजारों युवक भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा करते हुए जुलूस के रूप में जमशेदपुर की ओर बढ़े. शोभायात्रा के साथ ही मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें…
Author: News Desk
चाईबासा: मंझारी थाना काण्ड सं0-43/2022 के अभियुक्त जयराम बिरूवा को नाबालिक बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में न्यायालय ने 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. यह मामला 27 जून 2022 को दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्त के खिलाफ धारा 376 (ए)(बी) भा०द०वि० और 04/06 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त जयराम बिरूवा, जो कि रोलाडीह टोला-तिरिलपी, थाना मंझारी, जिला प० सिंहभूम का निवासी है, नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के अपराध में शामिल था. इस घटना की सूचना मिलने के बाद चाईबासा…
जमशेदपुर: आज 29 मार्च को बिरसा मुंडा टाऊन हॉल परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला के विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम (SHWP) के अंतर्गत जिले के 11 प्रखंडों से चुने गए पांच-पांच उत्कृष्ट विद्यालयों के 110 आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग. स्वास्थ्य विभाग और सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी-3) के तकनीकी सहयोग से किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. इस अवसर पर श्रवण कुमार (सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज). विक्टर विजय समद (मुख्य चिकित्सा अधिकारी). वी बी डी (VBD).…
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और 4 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹2,695 करोड़ है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मोहभट्टा, बिलासपुर कार्यक्रम स्थल से अभनपुर–रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. ये परियोजनाएं राज्य में रेल परिवहन को मजबूत करेंगी, जिससे यात्री और माल परिवहन दोनों को लाभ होगा. आधारशिला रखी जाने वाली 7 रेलवे परियोजनाएं: खरसिया-झाराडीह (पांचवीं लाइन) – 6 किमी (₹80 करोड़) सरगबुंदिया-मड़वारानी (तीसरी एवं चौथी लाइन) – 12 किमी (₹168 करोड़) दाधापारा-बिल्हा-दगोरी (चौथी…
Adityapur.आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक के सिटी पैलेस निवासी उद्यमी दीपक कुमार कनौंदिया को बिजनेस का झांसा देकर बिहार के बदमाशों ने नालंदा में अपहरण कर लिया. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के पिता के मोबाइल पर फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लोकेशन के आधार पर सरायकेला पुलिस ने बिहार के नालंदा पुलिस से संपर्क किया और बिहार पुलिस अपहृत व्यक्ति को नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में सड़क से दो सौ गज दूर गेहूं के खेत से बरामद कर लिया है.बिहार पुलिस ने ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए…
Ranchi. रांची की पुलिस लाइन में ईद और रामनवमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से मॉक ड्रिल किया जा रहा था. इस दौरान टीयर गैस छोड़े गये थे. जहां यह मॉक ड्रिल किया जा रहा था वहां स्कूल है. मॉक ड्रिल के दौरान छोड़ी गई टीयर गैस के धुएं से स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. इस घटना में दो बच्चियों को गंभीर हालत में रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. अभ्यास के दौरान छोड़ी…
Ranchi. BJP के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20 हजार करोड़ रुपये विकास योजनाओं में लगने के बजाय सरेंडर करना पड़ रहा है. यदि बजटीय धनराशि का सही उपयोग किया जाता तो राज्य में अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाएं पूरी हो सकती थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाया जा सकता था, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जा सकते थे. मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा है कि आज ही अखबारों में बड़े-बड़े इश्तिहार देकर…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हथियार रखने वाले और हिंसा का सहारा लेने वाले लोग बदलाव नहीं ला सकते, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को मार गिराया तथा स्वचालित हथियारों का एक विशाल जखीरा बरामद किया. गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “हथियार रखने…
Newyork.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ और ‘बेहद बुद्धिमान व्यक्ति’ करार देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार शुल्क वार्ता के ‘बहुत अच्छे परिणाम’ मिलने की उम्मीद जतायी. अमेरिकी सामानों पर भारत और अन्य देशों द्वारा लगाये गये उच्च शुल्क की ट्रंप की ओर से की जा रही लगातार आलोचनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति की हालिया टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी हाल ही में यहां आए थे और हम हमेशा से बहुत अच्छे मित्र रहे हैं. ट्रंप ने कहा,…
Bangkok.म्यांमा में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,000 के पार पहुंच गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुईं कई इमारतों के मलबे से और शव निकाले जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.सेना के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भूकंप के कारण अब तक 1,002 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 2,376 अन्य लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बयान में कहा गया है कि मृतकों की संख्या के…
