1994 में 27.70 लाख का हुआ था घोटाला, लालू के मंत्री ने करोड़ों उगाहे, अब जेल की रोटी खानी पड़ेगी Jharkhand: अलकतरा घोटाला में 28 साल बाद फैसला, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच को तीन-तीन साल की सजा, 1994 में 27.70 लाख का हुआ था घोटाला Ranchi. बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में 28 साल बाद शनिवार को सीबीआइ कोर्ट का फैसला आया. इसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी गयी. सीबीआइ के विशेष न्यायधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. सभी आरोपियों पर 15-15…
Author: News Desk
Garhwa. गढ़वा जिले में खनन और उत्खनन व्यापार के मालिकों से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक सिंह और मकदस अंसारी के रूप में हुई है. वे तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) का ‘एरिया कमांडर’ होने का दावा कर वसूली करते थे. भाकपा (माओवादी) से अलग होने के बाद टीएसपीसी समूह बनाया गया था. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि तीनों आरोपियों को रंका थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. पांडे…
Jamshedpur. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे की सत्र 2025 – 2027 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी के गठन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डन रीच स्थित बीएनआर सभागार में द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव संपन्न हुआ. उक्त द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद को पुनः आगामी दो वर्षों के लिए महासचिव चुना गया. यह चुनाव ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन भारतीय रेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, कार्यकारी महासचिव शशि शंकर कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. चुनाव में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल से बिहारी सिंह को सीनियर…
Rajnagar.हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के कुमढ़ाशोल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार पिता की मौत व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शाम करीब सात बजे की बतायी जा जारी है. मुरुमडीह निवासी मुन्ना पटनायक बेटे शुभम पटनायक के साथ टेंपो से रिजर्व में जाने के बाद लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जैसे ही कुमढ़ाशोल पहुंचे, कि पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया. हादसे के बाद बाप-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया.…
Ranchi. रांची से मुंबई और हैदराबाद के लिए दो नयी फ्लाइट रविवार से शुरू होगी. दोनों फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से शुरू की जा रही है. मुंबई से रांची विमान (आइएक्स-1070) सुबह 8.35 बजे आयेगी और सुबह 9.00 बजे उड़ान भरेगी. यह विमान सुबह 11.20 बजे मुंबई पहुंचेगी. वहीं, हैदराबाद से रांची विमान (आइएक्स-2674) दोपहर 1.15 बजे रांची आयेगी और दोपहर 1.45 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी. हैदराबाद यह विमान दोपहर 3.35 बजे पहुंचेगी. इसके बाद रांची से मुंबई के लिए यात्रियों को प्रतिदिन तीन फ्लाइट और हैदराबाद के लिए चार फ्लाइट की सुविधा मिलेगी. मालूम हो…
KOLKATA. उत्तर प्रदेश के बरेली में मालगाड़ी दुर्घटना के दूसरे ही दिन ओडिशा के केद्रपाड़ा में बड़ा रेल हादसा सामने आया है. यहां बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस Train no 12551(SMVB-KYQ Exp) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं. इसमें ट्रेन के AC कोच भी शामिल है. हादसे के कारण सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. अब तक राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गये और उनमें चीख-पुकार मच गई. कई यात्री नीचे उतरकर पटरी पर बैठ गये. यह हादसा खुर्दा-भद्रक सेक्शन के KNPR (Kendrapara Road)-NRG (Nergundi) के बीच हुआ. ट्रेन की कुल 23 LHB…
Jamshedpur. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में जमशेदपुर के गोविंदपुर में मारा गया गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया सेना के उपयोग वाली पिस्टल का इस्तेमाल कर रहा था. यश ने बताया कि जमशेदपुर में मुठभेड़ के दौरान कनौजिया के पास से पुलिस ने नौ एमएम और .32 बोर की दो पिस्तौल भी बरामद कीं. नौ मिमी पिस्तौल का उपयोग आमतौर पर पुलिस और सैन्य बलों द्वारा किया जाता है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनौजिया ने शुरू में अपने गांव में व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण अपराध की दुनिया में कदम रखा. अंसारी ने…
जमशेदपुर के गोविंदपुर में मारा गया गैंगस्टर अनुज कनौजिया 2003 में की थी पहली हत्या Jamshedpur. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में जमशेदपुर के गोविंदपुर में मारा गया गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया दो दशक से अधिक समय से पूर्वी उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. एसटीएफ ने बताया कि जिस मुख्तार अंसारी के संरक्षण में कनौजिया ने अपराध किए, उसी अंसारी की पहली बरसी पर वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. मऊ सदर से पांच बार विधायक रहे 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को उत्तर…
टीम का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को गोली लगी है, टीएमएच में कराया गया भर्ती Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर में मुठभेड़ में 2.5 लाख रुपये का इनामी बदमाश शनिवार की देर रात मारा गया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भारी गोलीबारी में मुख्तार गिरोह का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया…
जमशेदपुर: आगामी हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर समीक्षा की जा रही है. इस कड़ी में, देर रात जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे मानगो, डिमना, आमबगान जैसे प्रमुख क्षेत्रों में गए. निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. अधिकारियों ने शोभा यात्रा के निर्धारित मार्गों का बारीकी से निरीक्षण…
