Ranchi. जमशेदपुर समेत झारखंड में ईद, सरहुल और राम नवमी के पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और वीडियो कैमरे से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिये हवा से भी भीड़ की निगरानी की जाएगी. भारत में ईद सोमवार को मनाए जाने की संभावना है, जबकि आदिवासी पर्व सरहुल एक अप्रैल को और राम नवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी. कई जिलों…
Author: News Desk
Ramgarh. रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध माइंस का संचालन हो रहा था.जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की. खनन पदाधिकारी ने रविवार को बताया कि गोला थाना क्षेत्र के बढ़काजारा में चल रहे अवैध माइंस के पास से 350 टन कोयला जब्त किया गया है. अवैध कोयला कारोबार को लेकर माइनिंग विभाग ने छापेमारी की. छापेमारी में भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे सुरंग नुमा माइंस और ओपेन माइंस की तर्ज पर अवैध कोयला उत्खनन हो रहा था. साथ ही इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है. ऐसे…
Jamshedpur. उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाईं रोड नंबर-4 स्थित आस्था अपार्टमेंट में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सोनारी स्थित कुम्हारपाड़ा मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद सरफराज उर्फ राजा (40) की चार तल्ले से गिरकर मौत हो गयी. वह पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री था और ठेकेदार के तहत काम करता था. जानकारी के मुताबिक, काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चार तल्ले से नीचे गिर गया. इस दुर्घटना में उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट आयी. उसे तुरंत ही एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस…
Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने (नक्सलियों ने) राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए. बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि नक्सलियों ने खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण…
Patna.केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर रविवार को तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार को ‘‘जंगल राज’’ में बदल दिया गया था. शाह ने पटना में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘लालू-राबड़ी सरकार को बिहार में ‘‘जंगल राज’’ को बढ़ावा देने के लिए याद किया जाएगा. लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार को ‘जंगल राज’ में बदल दिया गया था. उन्होंने (बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव) बिहार के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया, उनकी सरकार के दौरान कई…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र में रेलवे साइट पर लेवी मांगने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के आरोपी पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किया हैं. एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि 24 मार्च की रात 6-7 अज्ञात अपराधियों ने रेलवे साइट पर सो रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर ठेकेदार से रंगदारी की मांग की. आरोपियों ने पश्चिमी सब जोनल कमिटी, माओवादी के नाम से लेटरहेड पर लेवी की मांग की और कंपनी के मुंशी को लगातार फोन कर धमकाया.इस मामले में एसआईटी टीम…
Jamshedpur. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में जमशेदपुर के गोविंदपुर में मारा गया गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया जिस भूमिहार मेंशन में छिपा था, उसका मालिक कौन है? अनुज कनौजिया को यहां छिपने के लिए किसने पनाहगाह दी थी? पुलिस अब उसकी तफ्तीश में जुट गयी है. एसएसपी किशौर कौशल ने किशोर कौशल ने बताया कि किसने अनुज कनौजिया को यहां रखा और किस उद्देश्य से वह यहां रह रहा था? उसके साथ उनका क्या लिंक है? इन सारी बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी. उन्होंने कहा कि जो अपराधी को शरण देता है…
चेन्नई: रविवार को जयपुर से चेन्नई पहुंचे विमान का टायर फटने से लैडिंग में परेशानी आयी लेकिन एक बड़ी दुर्घटना टल गई. विमान की आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी. सभी यात्री सुरक्षित हैं, यह घटना उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी की ओर बढ़ रहा था. पायलट को विमान के टायर के फटने की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों से आपातकालीन लैडिंग उपाय करने को कहा. इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. इसे लेकर यात्रियों में घबराहट फैल गई थी. विमान की जांच में यह पता चला कि टायर के बाएं हिस्से से टुकड़े बाहर…
1994 में 27.70 लाख का हुआ था घोटाला, लालू के मंत्री ने करोड़ों उगाहे, अब जेल की रोटी खानी पड़ेगी Jharkhand: अलकतरा घोटाला में 28 साल बाद फैसला, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच को तीन-तीन साल की सजा, 1994 में 27.70 लाख का हुआ था घोटाला Ranchi. बहुचर्चित अलकतरा घोटाला मामले में 28 साल बाद शनिवार को सीबीआइ कोर्ट का फैसला आया. इसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनायी गयी. सीबीआइ के विशेष न्यायधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. सभी आरोपियों पर 15-15…
Garhwa. गढ़वा जिले में खनन और उत्खनन व्यापार के मालिकों से जबरन वसूली करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक सिंह और मकदस अंसारी के रूप में हुई है. वे तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) का ‘एरिया कमांडर’ होने का दावा कर वसूली करते थे. भाकपा (माओवादी) से अलग होने के बाद टीएसपीसी समूह बनाया गया था. गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि तीनों आरोपियों को रंका थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. पांडे…
