Author: News Desk

Dhanbad. धनबाद के गोमो सिकलाइन रेलवे यार्ड में रविवार सुबह एक कोच में अचानक भीषण आग लग गयी. इस घटना से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया. तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम और रेलवे कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि आसपास खड़ी अन्य कोच को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग बुझाने के बाद कोच की जांच की गई, जिसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं. इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने कोच में शराब पीने के बाद सिगरेट पी, जिससे आग लगी.…

Read More

Mumbai. Tata Autocomp सिस्टम्स लिमिटेड ने रविवार को कहा कि वह जगुआर लैंड रोवर समूह के एक हिस्से आर्टिफेक्स इंटीरियर सिस्टम्स लिमिटेड में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी. हालांकि, कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने बयान में कहा कि इस लेनदेन के पूरा होने पर वित्त वर्ष 2024-25 में 29.6 करोड़ पाउंड का राजस्व अर्जित करने वाली आर्टिफेक्स, टाटा ऑटोकॉम्प (टाको) परिवार में शामिल हो जाएगी. कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी समूह की अनुषंगी जगुआर लैंड रोवर वेंचर्स लिमिटेड से आर्टिफेक्स की बहुलांश शेयरधारिता खरीदी है. कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण…

Read More

New Delhi. चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में लौह अयस्क का उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़कर 26.3 करोड़ टन रहा है। खान मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. एक साल पहले की समान अवधि में लौह अयस्क उत्पादन 25.2 करोड़ टन रहा था. वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 27.4 करोड़ टन था। कुल खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा 70 प्रतिशत है. मैंगनीज अयस्क का उत्पादन अप्रैल-फरवरी की अवधि में 12.8 प्रतिशत बढ़कर 34 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 30 लाख टन था. आलोच्य अवधि…

Read More

Jamshedpur.: मुख्तार का शार्पशूटर व यूपी पुलिस का वांटेड गैंगस्टर अनुज कनौजिया पिछले दो महीने से जमशेदपुर में पनाह लिए हुए था. यहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भूमिहार मेंशन में कुछ लोग अनुज के संपर्क में थे, उन्हीं लोगों ने उसे पनाह दी थी. लेकिन यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और झारखंड एटीएस ने एनकाउंटर में अनुज को मार गिराया और उसके सालों के आतंक का अंत कर दिया. अनुज कनौजिया जमशेदपुर में जिस भूमिहार मेंशन में रह रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच की जा रही है. अब तक…

Read More

Galudih. गालूडीह के उलदा स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर 13 से 21 अप्रैल तक नौ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. कथा का आयोजन जम्मू से पधार रहे जाने माने कथावाचक स्वामी हृदयानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से होगा. 21 अप्रैल को भंडारा के साथ समापन होगा. इसकी तैयारी में मंदिर कमेटी जुट गयी है. रविवार को हिंदू नववर्ष पर माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी.

Read More

New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हैदराबाद में एक निजी फर्म के प्रतिनिधि से 70,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के एक संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तैनात बीआईएस के वैज्ञानिक-डी रमाकांत सागर मुथयाला को ‘क्रोनैक्स इंजीनियरिंग एंड प्रेशर वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि वी लक्ष्मीनारायण रेड्डी उर्फ बाबू रेड्डी के साथ कथित तौर पर रिश्वत के लेन-देन के बाद गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि कंपनी को 12,500 सिलेंडर बनाने के लिए बीआईएस मंजूरी देने के…

Read More

Silong. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के सेमीफाइनल में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2 . 0 से हराया. अब सेमीफाइनल में उसका सामना लीग शील्ड विजेता मोहन बागान से 3 अप्रैल को होगा. दो चरण का अंतिम चार मुकाबला तीन और सात अप्रैल को खेला जायेगा. दो और छह अप्रैल को दूसरे सेमीफाइनल में बेंगलुरू एफसी की टक्कर एफसी गोवा से होगी . फाइनल 12 अप्रैल को खेला जायेगा जिसके वेन्यू की घोषणा अभी बाकी है.

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले साल 9 मार्च को शराब दुकान के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर लूटने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों में गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडूंगरी निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ पेंडू और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के अमल संघ पार्क निवासी बाबी सिंह शामिल हैं. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने रविवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिरसानगर में 17 मार्च को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह उर्फ सोनू बदनाम और सतपाल सिंह अरोड़ा को रिमांड पर…

Read More

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक रविवार को चांडिल अनुमंडल के कांगलाडीह गांव में मामा के घर पहुंच गये. यहां उन्होंने मामा के बेटे के अन्नप्रासन्न में शिरकत की और बच्चे को आशीर्वाद दिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चांडिल अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा थी. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधिकारी वहां मौजूद थे. उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और माता रुपी सोरेन भी उपस्थित थीं. कार्यक्रम में  पारिवारिक सदस्य और स्थानीय नेता भी शामिल हुए.

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते सेवानिवृत्त हो गये. उन्हें शनिवार को भव्य समारोह में विदाई दी गयी. यूनियन कार्यालय, टेल्को क्लब और फाउंड्री डिवीजन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह ने गुरमीत सिंह को शॉल, बुके, पगड़ी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कमेटी मेंबर्स, ऑफिस बेयरर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह ने हमेशा समय की पाबंदी और अनुशासन को महत्व दिया. उनका समर्पण और कार्यशैली सभी के…

Read More