Author: News Desk

Nepal Protest : नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर बवाल शुरू हो गया है. हिंसक प्रदर्शनों के चलते राजधानी काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति हो गई है. राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्थिति बिगड़ने के बाद तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है. 10 बजे तक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. उड़ान भरने और लैंडिंग करने वाली सभी उड़ानों पर रोक दिया है. हिंसक प्रदर्शन में 1 प्रदर्शनकारी की मौत की खबर है. Nepal Protest : राजशाही की बहाली की मांग और विरोध प्रदर्शन साल 2008 में संसद ने नेपाल…

Read More

Chaibasa. टोटों थाना अंतर्गत वनग्राम सरजोमबुरु और जिंकीइकीर के जंगल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जिंकीइकीर के पास जंगल में नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया. सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सली डंप को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ बरामद विस्फोटक पदार्थ को बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी. इस अभियान में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान शामिल थे. एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोंटो थाना…

Read More

Noamundi. पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवमुंडी में दर्दनाक घटना सामने आई है. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र की जेटेया पंचायत स्थित नयागांव में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील खाने के बाद 20 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई. इस घटना में छह साल की आयुषी गोप की मौत हो गई है. घटना गुरुवार की है. बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील में बने दाल-चावल और आलू की सब्जी खाई थी. भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाया और ग्रामीणों के…

Read More

Bangkok.. थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. भूकंप से म्यांमा में कम से कम 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 730 लोग घायल हुए हैं. म्यांमा के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया. हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है – खास तौर पर म्यांमा में, जो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है. म्यांमा गृहयुद्ध की चपेट में है और…

Read More

Ranchi.अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार अदाणी शुक्रवार शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे. सोरेन के साथ उनकी मुलाकात करीब दो घंटे तक चली. बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई. पिछले वर्ष नवंबर में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अदाणी की सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात है.

Read More

New Delhi.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी. यह निर्णय इस साल एक जनवरी से लागू होगा. इससे करीब 1.15 करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2025 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है. दो प्रतिशत वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता मूल वेतन/पेंशन के मौजूदा 53 प्रतिशत से 55 प्रतिशत…

Read More

Jamshedpur. राउरकेला पुरी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में अब शनिवार की बजाय मंगलवार को नहीं चलेगी. वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन ही चलती है. शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलती थी, लेकिन एक सरकुलर जारी करते हुए इसमें बदलाव किया गया और बताया गया है कि पुरी राउरकेला पुरी वंदे भारत ट्रेन अब मंगलवार को बंद रहेगी. 3 जून से यह आदेश प्रभावी होगा.

Read More

New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे, जिसमें भारत की नई घोषित ‘महासागर नीति’ के तहत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और स्थिर तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण पर व्यापक ध्यान केंद्रित किया जाएगा. यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री थाईलैंड द्वारा आयोजित छठे ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन से चार अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी. थाईलैंड से, मोदी कोलंबो के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करने की खातिर तीन दिवसीय यात्रा के…

Read More

Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई. एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी. वन अधिकारी ने बताया कि महाबुआंग पुलिस थाना अंतर्गत बुरुइर्गी देबाटोली गांव में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अपने घर के बाहर सो रहे 28 वर्षीय विकास ओहदार नामक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला. सिमडेगा के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) शशांक शेखर सिंह ने बताया कि दूसरी घटना बानो थाना क्षेत्र के जामंग गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। यहां पास के जंगल में महुआ के फूल…

Read More

New Delhi. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 26 मार्च तक, पश्चिम बंगाल को छोड़कर, देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल कर लिया गया है. नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत से लेकर एक मार्च 2025 तक इसके तहत 8.9 करोड़ से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए. एक सवाल के लिखित जवाब में नड्डा ने लोकसभा को बताया कि 20 मार्च तक इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (एडब्ल्यूएच)…

Read More