Author: News Desk

Ranchi.. झारखंड के सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य करने को लेकर सरकार गंभीर है. इसको लेकर राज्य की पांच सदस्यीय टीम ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया. कमेटी ने वहां जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की चल रही पढ़ाई को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. इसके बाद ठोस निर्णय लिया जायेगा. यह बात विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कही. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारी की ओर से कराये गये सर्वे की त्रुटि को दूर…

Read More

New Delhi.. करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लंबित कर संबंधी कामकाज निपटाने में सुविधा प्रदान करने के लिए देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे. चालू वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है. सप्ताहांत और सोमवार को पड़ने वाली ईद-उल-फितर के बावजूद देशभर में आयकर विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. आरबीआइ ने भी करदाताओं की सुविधा के लिए सरकारी कामकाज करने वाले बैंकों को 31 मार्च को खुले रहने निर्देश जारी किया है.

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को आरोप लगाया कि परिसीमन की प्रक्रिया एक सुनियोजित ‘साजिश’ और ‘छिपे एजेंडे’ के तहत लायी जा रही है ताकि आदिवासी और दलितों के लिए आरक्षित सीटों को कम किया जा सके. सोरेन ने विधानसभा में यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता केवल राज्य और देश के विकास के बारे में बोलते हैं, लेकिन करते कुछ नहीं. बजट सत्र के आखिरी दिन सोरेन ने कहा, परिसीमन की कवायद के पीछे एक छिपा हुआ एजेंडा है, जो है आदिवासी और दलितों के लिए आरक्षित सीटों को कम करना. पहले…

Read More

Ranchi. सरायकेला-खरसावां में 500 बेड के अस्पताल निर्माण का काम जल्द होगा. गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने यह बात कही. विधायक दशरथ गागराई की ओर से लाये गये गैर सरकारी संकल्प पर मंत्री ने यह जानकारी दी. विधायक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सरायकेला-खरसावां में अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है. इसे कब तक पूरा किया जायेगा. मंत्री ने कहा कि 2011 में अस्पताल का प्राकलन तैयार हुआ था. जमीन संबंधी तकनीकी अड़चनों के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ. अब सरकार की ओर से 353 करोड़ रुपये का…

Read More

Ranchi.झारखंड की राजधानी रांची में वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. अब यहां पंडरा में आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया. जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम की है. वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहनेवाले थे. सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया. तब तक व्यवसायी का काफी खून…

Read More

Jamshedpur. XLRI के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गये. इस बार भी XLRI के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए. इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया. जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस में विद्यार्थियों को कुल 600 से अधिक ऑफर किए गए. इंटरनेशनल में एक छात्र को सर्वाधिक 1.10 करोड़ रुपये के पैकेज पर लॉक किया गया है. वहीं, डॉमेस्टिक ऑफर में सर्वाधिक 75 लाख रुपये ऑफर किए…

Read More

Ranchi.बीजेपी नेता अनिल टाइगर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. रांची के कांके थाना क्षेत्र के गागी खटंगा के जुमार नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी हत्या को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश दिखा. कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार को घेरा. इस दौरान ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता समेत अन्य श्मशान घाट पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद अंत्येष्टि की गयी. विरोध में भाजपा ने बुलाया था बंद बीजेपी नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय ने गुरुवार को राज्य सरकार से पूछा कि कचरे के निस्तारण और पुनर्चक्रण के लिए जो 1114 करोड़ रुपये का बजट है, वह किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा? उन्होंने कहा कि इस राशि का सही उपयोग किया जाए ताकि कचरे की समस्या को सुलझाया जा सके. इस पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही राज्य स्तरीय एक सलाहकार समिति का गठन करेगी. यह सवाल जदयू विधायक सरयू राय ने गैर सरकारी संकल्प के तहत पूछा था. मंत्री ने कहा कि राज्य में कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण…

Read More

Hindu Nav Varsh 2025: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है. इस बार हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2082 का प्रारंभ 30 मार्च 2025 से होगा. भारत में हिंदू नववर्ष विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, जो क्षेत्रीय परंपराओं और मान्यताओं से जुड़ा है. महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कर्नाटक-आंध्र में युगाड़ी और सिंधी समाज झूलेलाल जयंती के रूप में 30 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा. गुड़ी पड़वा (महाराष्ट्र, गोवा) – इसे मराठा नववर्ष माना जाता है. इस दिन घरों के बाहर गुड़ी (ध्वज) लगाया जाता है, जो विजय, समृद्धि और नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. 30…

Read More

Maharashtra: शिवसेना यूबीटी चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने BJP पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा के नए कैंपेन सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने कहा भाजपा सत्ता जिहाद पर उतर आई है. बीजेपी वाले चिल्ला रहे थे कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ दिया. अब ये ‘सौगात-ए-मोदी’ शुरू हो गया है. अब देखते हैं कि ये टोपी पहनकर कैसे ये सौगात बांटते फिरते हैं.” शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा, “अब बीजेपी को आधिकारिक तौर पर ऐलान करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है. वे उन लोगों को…

Read More