Author: News Desk

Hazaribag. हजारीबाग के एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को दबोचा है. प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी देते हुए हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार ने बताया कि डीजीएम की हत्या करने के पीछे हाल ही में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू का हाथ था. अपराधियों का मकसद सिर्फ कोयला खनन क्षेत्र में खौफ पैदा करना था. सभी अपराधी हजारीबाग और चतरा के हैं. डीआईजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में हथियार सप्लाई करने वाला अजय यादव, बाइक चालक राहुल मुण्डा उर्फ…

Read More

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थानांतर्गत बड़बिल गांव में मागे पर्व मनाने गये युवक को दोस्त जयराम बानरा ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान खूंटपानी प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनामगुटू गांव निवासी निर्मल बानरा के रूप में हुई. पिता कुजरी बानरा के बयान पर थाना में हत्या का मामला दर्ज हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बड़बिल गांव में रविवार को मागे पर्व का अंतिम दिन था. गांव के अखाड़ा में नाच-गान चल रहा था. इस बीच करीब नौ बजे…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में पुलिस बल की कमी को लेकर सवाल उठाए गए हैं. बाघमारा से भाजपा के विधायक शत्रुघन महतो ने सरकार से पूछा कि राज्य में पुलिस बल की संख्या में भारी कमी हो रही है, जिसके कारण अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इस पर जवाब देते हुए झारखंड के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का पुलिस बल कोई कमी नहीं बल्कि अपेक्षाकृत अधिक है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने 4919 पुलिस पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इन पदों पर जल्द नियुक्ति…

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा में सोमवार को प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि और अन्य मनमानी गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई गई. झरिया से विधायक रागिनी सिंह ने यह मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूलों में हर साल री-एडमिशन के नाम पर फीस में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा रही है. इसके अलावा, किताबों और अन्य शैक्षिक सामग्री की खरीद में भी स्कूलों द्वारा कमीशन लिया जाता है, और कुछ स्कूलों द्वारा विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डाला जाता है. सदन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस मुद्दे पर जवाब…

Read More

Chennai.करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. चेन्नई की रविवार की रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद जियोस्टार से बात करते हुए धोनी ने गायकवाड़ के नेतृत्व, अपनी फॉर्म और मौजूदा लीग में की जा रही क्षेत्रीय कमेंट्री के बारे में भी बात की.…

Read More

Ahmadabad.गुजरात (Gujrat) के अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल (Bullet Train Site) पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसका सीधा असर संबंधित रूट के रेल यातायात पर पड़ा है. अहमदाबाद के निकट बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ‘सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री’ दुर्घटनावश अपनी जगह से हट गया जिसकी वजह से समीपवर्ती रेलवे लाइन पर कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई.अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे वटवा में हुआ. हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में सोमवार को एक मंत्री ने कहा कि राज्य में अगले वित्त वर्ष में प्रस्तावित जाति आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए कार्मिक विभाग को पहले ही नोडल एजेंसी बनाया गया है. परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, सरकार राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने को लेकर गंभीर है. इस संबंध में पिछले साल फरवरी में ही निर्णय लिया जा चुका है. हम अगले वित्त वर्ष के दौरान सर्वेक्षण कराने के…

Read More

Gumla.गुमला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार को भरनो प्रखंड के अम्बेरा गांव में 21 वर्षीय बिनीता उरांव का शव पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला. बिनीता दो बच्चों की मां थी। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं. हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों के अनुसार, बिनीता कल अपने मायके गई थी। शाम में ही वो वापस आ गई थी. सोमवार की सुबह शौच की बात कह घर से निकली थी. जब काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी तो बिनीता के पति चामा उरांव उसे ढूंढ़ने निकले. कुछ आगे चलने पर…

Read More

Ranchi. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन के कांडों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने सरकार से यह भी कहा कि शहरों में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगा दिया गय़ा है. कई बार तो एक ही वाहन की चेकिंग दो-दो बार की जा रही है. यदि इस पुलिस बल को अपराध नियंत्रण में लगाया जाय तो बेहतर होगा. क्या सरकार ऐसा करना चाहती है. श्री राय ने सोमवार को विधानसभा में विशेष…

Read More

Rajnagar.सोमवार सुबह लगभग छह बजे हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग, एनएच 220 पर स्थित मुरुमडीह पुल के पास राजनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना घटी. दो ट्रेलर एक ही दिशा में जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे ट्रेलर ने आगे जा रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बिहार के नवादा जिले के नगड़ी रजौली निवासी ट्रेलर चालक छोटूलाल प्रसाद (35) की मौत हो गई, जबकि गया जिले के नीमचौक बाथनी निवासी खलासी पिंटू कुमार (32) घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर बड़बील की ओर जा रहे थे. पीछे से आ रहे ट्रेलर ने आगे…

Read More