Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं. विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला की 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया. साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है, पूरे जिला को टीबी मुक्त करने की दिशा में भी…

Read More

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अस्पताल संचालन फंड का व्यय, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उपलब्धि, कुष्ठ रोग उपचार व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सैंपल सर्वे कराने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि अगले 15 दिनों में सर्वे कर…

Read More

Lohardagga. लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित कैमो महुआ टोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम यह हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरदगा से भदुआपाड़ा की ओर जा रहे थे. हादसे का कारण एक तेज रफ्तार बॉक्साइट लोड ट्रक बताया जा रहा है, जिसने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान प्रदीप उरांव (26), संजय उरांव (25), और संजय उरांव के रूप में हुई है. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने घटना की पुष्टि…

Read More

chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिर नक्सल वारदात सामने आयी है. नक्सली अपना खौफ बरकरार रखने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं. इसी के तहत यहां छोटानागरा थाना क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई है. इस संबंध में कोई भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छोटानागरा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दीकुपोंगा गांव निवासी तुपरा होनाहोगा के घर को रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने घेर…

Read More

Sahibgunj.साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव में ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बीते एक सप्ताह में पांच मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों बच्चे और युवा इस बीमारी की चपेट में हैं। गांव में तेजी से फैल रही बीमारी को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है और रक्त संकलन कर रही है, जिसे जांच के लिए दुमका भेजा जाएगा. ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने बताया कि ऐसी बीमारी गांव में पहले कभी नहीं देखी गयी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची आमबगान के पीछे एएसजी अस्पताल के पास टहल रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई का प्रयास किया गया. घटना सोमवार सुबह की है. महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया लेकिन अपराधी बाइक से 2 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मौके से 2 खोखा बरामद कर लिया है, वही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

Read More

New Delhi.Tata Autocompसिस्टम्स लिमिटेड ने यूरोप के मोटर वाहन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए इंटरनेशनल ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स ग्रुप स्वीडन एबी (IAC स्वीडन) का अधिग्रहण करने सोमवार को घोषणा की. कंपनी ने बयान में कहा, प्रस्तावित अधिग्रहण से स्वीडन में Tata Autocomp की उपस्थिति मजबूत होगी. साथ ही यात्री व वाणिज्यिक वाहन खंडों में प्रमुख यूरोपीय मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM) के साथ कंपनी के संबंध मजबूत होंगे जिससे वैश्विक स्तर पर उसकी उपस्थिति और बढ़ेगी. टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स ने हालांकि इससे जुड़ी कोई वित्तीय जानकारी साझा नहीं की. कंपनी के वाइस चेयरमैन अरविंद गोयल ने कहा, यह अधिग्रहण…

Read More

Kolkata. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Hindustan Copper को उम्मीद है कि वह JSW समूह की एक फर्म के साथ हाल में हुए समझौते से अगले 20 वर्षों में लगभग 2,400 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करेगी. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. JSW समूह की साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड (SWML) को झारखंड में दो ब्लॉकों के लिए खदान विकासकर्ता और परिचालक के रूप में नियुक्त किया गया है. SWML को जनवरी में झारखंड स्थित राखा और चापरी नामक दो ब्लॉकों के लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये 20 वर्षों का ठेका मिला था. यह ठेका…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक मंगलवार 25 मार्च को होगी. विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोजेक्ट भवन में होने वाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना दी गयी है. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. कैबिनेट में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों व नीतियों पर विचार के बाद फैसला किया जायेगा.

Read More

Jamshedpur. टाटानगर की दस लोकल ट्रेनें 24 और 25 मार्च को रद्द की गई हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी की है. रद्द की गई ट्रेनों में टाटानगर-बरकाकाना, टाटानगर-खड़गपुर, हटिया-टाटानगर, और झारग्राम-पुरुलिया जैसी ट्रेनें शामिल हैं. अगर आप 24 या 25 मार्च को टाटानगर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें. इन दिनों यात्रा के दौरान वैकल्पिक साधनों की योजना बनाना भी बेहतर रहेगा. रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूचीः 1. 58023/58024 टाटानगर- बरकाकाना टाटानगर पैसेंजर (दोनों दिशाओं में) 2.…

Read More