New Delhi. जस्टिस यशवंत वर्मा नकद बरामदगी मामले में CJI संजीव खन्ना के आदेश पर उनके घर के अंदर की पहली तस्वीर जारी की गई है. वीडियो में घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने शूट किया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है. रिपोर्ट और अन्य सभी दस्तावेज़ 25 पृष्ठों में हैं. इस मामले से जुड़ी दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है, मामले से जुड़े दस्तावेज भी वेबसाइट पर डाले गए हैं. साथ ही जस्टिस वर्मा…
Author: News Desk
Ahmedabad. ट्रेन के शौचालय में स्पाई कैमरा (SPY CAMERA) लगाकर महिला यात्रियों की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने रेलवे हाउसकीपिंग के कर्मचारी जहीउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. बताया जाता हैकि आरोपी ने टॉयलेट में पावर बैंक की तरह दिखने वाला एक स्पाई कैमरा लगा रखा था जिसके जुड़ा तार डस्टबिन के अंदर छुपाये गये थे. इस घटना ने रेलवे की (Railway) सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. अहमदाबाद रेलवे पुलिस ने एक हाउसकीपर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन के टॉयलेट में स्पाई कैमरा लगाया करता था और महिलाओं…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश हो गए हैं. सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हो गये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. यहां सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन मुख्यालय में इन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था. सोरेन ने पत्रकारो से कहा कि सीआरपीएफ जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान…
Ranchi. आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स-2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई. इस खास मौके पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र एक-दूसरे से मिले और संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है. आपस में मिलते रहने से हम एक-दूसरे के साथ अपना सुख-दुःख साझा कर पाते हैं. मीट में आए एलुमनी के सदस्यों ने…
Jamshedpur. सामाजिक संस्था नमन द्वारा रविवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर 10वीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. यात्रा का शुभारंभ भारत माता व भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की तस्वीरों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन कर एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से किया गया. यह यात्रा भालूबासा, साकची गोलचक्कर कालीमाटी रोड, हावड़ा ब्रिज, आरडी टाटा गोलचक्कर और गोलमुरी होते हुए 6.30 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंची. यात्रा में लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए. यात्रा को…
Jamshedpur. जमशेदपुर की 86 बस्ती को लेकर झारखंड विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुआ द्वारा दिये गये बयान पर जमशेदपुर की राजनीति गरमा गयी है. जमशेदपुर पूर्वी के सात मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने रविवार को मंत्री के बयान की आलोचना की. साथ ही चाईबासा विधायक सह मंत्री दीपक बिरुआ से माफी की मांग की. भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि ये बस्तियां अवैध हैं, तो राज्य सरकार ने यहां पुलिस थाने, सरकारी स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों शुरू कीं. उ नका कहना था कि ये बस्तियां दशकों से यहां बसी हुई हैं और इनका विकास झारखंड की…
Jamshedpur.विधायक सरयू राय ने रविवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पेंशन योजना के 200 से अधिक नये लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का वितरण किया. कार्यक्रम में विधायक सरयू राय ने कहा कि आज जिन लोगों को प्रमाण पत्र मिला, उन्हें तो खुशी है ही, हमें भी खुशी है कि प्रमाण पत्र देने का मौका मिला. प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अमृता मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.
Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है. यहां डेबराबुरुसाई में ट्रेलर ने स्कूटी को रौंद दिया. काफी दूर तक घसीटा भी. इस हादसे में स्कूटी सवार महिला जसमती सिंकु (32) की मौत हो गयी है. वह हाटगम्हरिया के बारूसाई की रहने वाली थी. घटना रविवार दोपहर की है. हादसे की सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जैंतगढ़-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना पर जगन्नाथपुर बीडीओ, हाटगम्हरिया बीडीओ, जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद मुआवजा का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को मुक्त किया. पुलिस मृतका के शव…
Medninagar . पलामू जिले में ‘अवैध रूप से खनन किये गये पत्थरों’ को जब्त करने गए वन रक्षकों पर ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें पांच वन रक्षक घायल हो गये. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) अवध यादव ने बताया कि यह घटना छतरपुर थानाक्षेत्र के बांसडीह जंगल में हुई. यादव ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि बांसडीह जंगल में अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर भंडारण किया जा रहा है. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 16 वनरक्षकों की एक…
Ranchi. झारखंड पुलिस मुख्यालय चयन पर्षद सह स्क्रीनिंग समिति ने बैठक के बाद राज्य के 559 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को एसपी और एमएसीपी अर्थात वित्तीय लाभ देने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जिन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का एसीपी और एमएसीपी का लाभ बकाया था, उनके संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी रेंज डीआइजी से अनुशंसा की मांग की गयी थी. रेंज के स्तर से अनुशंसा प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बैठक कर उक्त निर्णय लिया है.
