Irfan Ansari : झारखंड (Jharkhand) के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सितारे इन दिनों खराब चल रहे हैं. अपने बदजुबानी के कारण अक्सर विरोधियों के निशाने पर रहने वाले इरफान अंसारी अब अपनों के निशाने पर ही आ गए हैं. प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री द्व्रारा कटाक्षपूर्ण जवाब देने और मर्यादा का पाठ पढ़ाने के बाद अब आरजेडी कोटे से श्रम मंत्री संजय यादव (sanjay yadav) ने भी इरफान अंसारी के मर्यादा का पाठ पढ़ाया है. दरअसल झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव अनुदान मांग पर सदन में भाषण के लिए खड़े थे. वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ट्रेज़री बेंच में…
Author: News Desk
नई दिल्ली. नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 12-13 में रविवार की रात अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी. एफओबी और सीढि़यों के ऊपर जगह खत्म हो रही थी. आलम व समय 15 फरवरी वाला था, जब प्लेटफार्म पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गयी थी. एफओबी पर भीड़ से यात्रियों में डर का माहौल बन गया था. हालांकि कुछ देर में भीड़ छंट गयी और सबकुछ सामान्य हो गया. अब रेलवे इस मामले को लेकर मौन है. दरअसल, रविवार की नई दिल्ली स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, जम्मू राजधानी, लखनऊ मेल और मगध…
नई दिल्ली. भारत में रेल लोगों का पसंदीदा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यातायात का साधन है. देश का लगभग हर बड़ा शहर रेलवे नेटवर्क से जुड़ा है. भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और हर दिन इसका इस्तेमाल 2 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. हमारे देश में लगभग 7000 रेलवे स्टेशन हैं. क्या आपको मालूम है कि देश का कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है. नहीं पता. कोई बात नहीं. चलिए हम बताते हैं. देश की राजधानी में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रेलवे का ‘कमाऊ पूत’ है. वित्त…
New Delhi.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूइटी यूजी-2025 में शामिल होने के लिए 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद सीयूइटी यूजी-2025 का सुधार विंडो 26 से 28 मार्च तक खुला रहेगा. सुधार विंडो के जरिये उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कोई भी आवश्यक बदलाव या सुधार कर सकते हैं. सीयूइटी यूजी आठ मई से एक जून तक आयोजित किया जायेगा. इस परीक्षा में 37 विषय शामिल होंगे और यह 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी. हर टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा उम्मीदवारों की संख्या और विषयों के संयोजन के आधार पर कई…
New Delhi. जस्टिस यशवंत वर्मा नकद बरामदगी मामले में CJI संजीव खन्ना के आदेश पर उनके घर के अंदर की पहली तस्वीर जारी की गई है. वीडियो में घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने शूट किया था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है. रिपोर्ट और अन्य सभी दस्तावेज़ 25 पृष्ठों में हैं. इस मामले से जुड़ी दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है, मामले से जुड़े दस्तावेज भी वेबसाइट पर डाले गए हैं. साथ ही जस्टिस वर्मा…
Ahmedabad. ट्रेन के शौचालय में स्पाई कैमरा (SPY CAMERA) लगाकर महिला यात्रियों की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने रेलवे हाउसकीपिंग के कर्मचारी जहीउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया है. बताया जाता हैकि आरोपी ने टॉयलेट में पावर बैंक की तरह दिखने वाला एक स्पाई कैमरा लगा रखा था जिसके जुड़ा तार डस्टबिन के अंदर छुपाये गये थे. इस घटना ने रेलवे की (Railway) सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. अहमदाबाद रेलवे पुलिस ने एक हाउसकीपर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन के टॉयलेट में स्पाई कैमरा लगाया करता था और महिलाओं…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि राज्य में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने से नक्सली हताश हो गए हैं. सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में शहीद हो गये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. यहां सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन मुख्यालय में इन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था. सोरेन ने पत्रकारो से कहा कि सीआरपीएफ जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. नक्सली हताश हो चुके हैं क्योंकि उनके खिलाफ अभियान…
Ranchi. आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स-2025 के झारखंड चैप्टर की मीट रांची में संपन्न हुई. इस खास मौके पर झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र एक-दूसरे से मिले और संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है. आपस में मिलते रहने से हम एक-दूसरे के साथ अपना सुख-दुःख साझा कर पाते हैं. मीट में आए एलुमनी के सदस्यों ने…
Jamshedpur. सामाजिक संस्था नमन द्वारा रविवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर 10वीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. यात्रा का शुभारंभ भारत माता व भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की तस्वीरों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन कर एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से किया गया. यह यात्रा भालूबासा, साकची गोलचक्कर कालीमाटी रोड, हावड़ा ब्रिज, आरडी टाटा गोलचक्कर और गोलमुरी होते हुए 6.30 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंची. यात्रा में लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए. यात्रा को…
Jamshedpur. जमशेदपुर की 86 बस्ती को लेकर झारखंड विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुआ द्वारा दिये गये बयान पर जमशेदपुर की राजनीति गरमा गयी है. जमशेदपुर पूर्वी के सात मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने रविवार को मंत्री के बयान की आलोचना की. साथ ही चाईबासा विधायक सह मंत्री दीपक बिरुआ से माफी की मांग की. भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि ये बस्तियां अवैध हैं, तो राज्य सरकार ने यहां पुलिस थाने, सरकारी स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं क्यों शुरू कीं. उ नका कहना था कि ये बस्तियां दशकों से यहां बसी हुई हैं और इनका विकास झारखंड की…
