जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह गांव के पास से पुलिस ने अवैध हथियार का कारोबार करने वाले बुधराम रब्बानी उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार किया है. वह बागबेड़ा के ही मतलाडीह का रहने वाला है. इसके पास से .315 बोर की 10 गोलियां बरामद की गई है. पुलिस अब इसके सहयोगियों की तलाश में छापामारी कर रही है. इस संबंध में बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नागाडीह के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापामारी की और एक अभियुक्त…
Author: News Desk
देवघर. जिले के कुंडा थाना अंतर्गत ढाकोडीह गांव में सात महीने के एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. दादा बाजो महतो और दादी पंचा देवी पर बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. गांव के बगल में स्थित स्कूल के पास एक गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया. मृतक बच्चे की पहचान चंदन यादव के सात माह का पुत्र शिवांश के रूप में हुई है. मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे की दादी पंचा देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बच्चे के दादा बाजो महतो…
Palamu : नक्सल इलाके में माइनिंग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में वन विभाग के पांच कर्मी जख्मी हुए है. सभी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट लगी है. सभी को इलाज के लिए पलामू के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया. सिलदाग पंचायत के एनएच-98 से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित बसडीहा के जंगल में बीती रात कुछ पत्थर माफिया ट्रैक्टर पर अवैध पत्थर लोड कर रहे थे. इस पर…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि यदि पति और पत्नी की आर्थिक स्थिति समान है, तो पत्नी को गुजारा भत्ता देने का कोई कारण नहीं बनता है. यह मामला तब सामने आया जब एक महिला ने अपने अलग हुए पति से गुजारा भत्ता की मांग की, जबकि वह खुद भी अच्छी खासी तनख्वाह कमा रही थी. न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा, “अगर पति-पत्नी दोनों सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और समान रूप से कमा रहे हैं, तो…
Jamtara : झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने कहा कि सहियाओं की मांगो पर सरकार जल्द ही विचार करेगी. जामताड़ा से सहिया सम्मेलन की शुरुआत की गई है. राज्य के प्रत्येक जिले में सहिया सम्मेलन का आयोजन कराया जाएगा. इसके माध्यम से सहियाओं की समस्या से अवगत हुआ जाएगा. मौका था जामताड़ा में आयोजित सहिया सम्मेलन का. सम्मेलन हेल्थ मिनिस्टर के घर पर आयोजित की गयी थी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवा सहिया बहनों के सहयोग से चल रही है. इसलिए उनकी समस्या का निदान करना सरकार का दायित्व है. इस कड़ी में जामताड़ा…
पूर्वी चंपारण. पुलिस ने सोशल मीडिया में अश्लीलता फैलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने महिलाओं और बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डालने वाले यूट्यूबर रजनीश को गिरफ्तार किया है. रजनीश पर पहले से ही सोशल मीडिया पर हथियार लहराने व मवेशी तस्करी के मामले दर्ज थे. साइबर डीएसपी ने रजनीश को कचहरी चौक से गिरफ्तार किया है. महिलाओं और बच्चियों के अश्लील वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है,जिससे अश्लीलता फैलाने वाले यूट्यूबरों में हड़कंप मच…
औरंगजेब (Aurangzeb) की कब्र पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. रविवार को धर्मवीर छत्रपति संभाजी राजे शौर्य प्रतिष्ठान ने कब्र उखाड़ने की चेतावनी दी थी. सुबह से ही शहर के क्रांति चौक (Kranti Chowk) परिसर में भारी पुलिस बल तैनात थे. इधर कब्र तोड़ने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनमें प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बलराजे अवारे पाटिल भी शामिल है. महाराष्ट्र में छत्रपत्रि संभाजी नगर में रविवार को फिर एकबार औरंगजेब की कब्र को तनाव की स्थिति बन गई. धर्मवीर छत्रपति संभाजी राजे शौर्य प्रतिष्ठान ने कब्र तोड़ने की धमकी दी थी. कब्र को…
SRH vs RR, IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का दूसरा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की 106 रन की शतकीय और ट्रैविस हेड की 67 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 286 रन बना लिए हैं. अब राजस्थान को मैच…
छत्तीसगढ़ पुलिस के “मिशन साइबर सुरक्षा” अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था. गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है, जो कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था. राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों…
अप्रैल 2025 से कई कार कंपनियां इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते 3 से 5% तक कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले, मार्च में कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन अवसर है। Honda, Hyundai, Citroen और Mahindra जैसे बड़े ब्रांड्स इस महीने अपनी कई लोकप्रिय गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और स्क्रैपेज बेनिफिट दे रहे हैं। ये सभी ऑफर 31 मार्च 2025 तक मान्य हैं। 1. Honda – ₹90,000 तक की छूट Honda Cars India अपनी कई मॉडल्स जैसे City, Elevate, Amaze और City e:HEV पर शानदार ऑफर्स दे रही है. City e:HEV – ₹90,000 तक…
